PTB News

Latest news
ब्रिटिश ओलिविया स्कूल, में नन्हे-मुन्ने बच्चों ने मनाया बाल गोपाल महोत्सव, सेंट सोल्जर ग्रुप की विभिन्न स्कूल शाखाओं में धूमधाम से मनाई गई श्री कृष्ण जन्माष्टमी, इनोसेंट हार्ट्स स्कूल में हर्षोल्लास एवं भक्तिभाव से मनाया गया जन्माष्टमी उत्सव, रचनात्मकता एवं उल्लास के साथ नन्हे विद्यार्थियों ने मनाई श्रीकृष्ण जन्माष्टमी, एचएमवी, जालंधर् ने बढ़ाया राष्ट्रीय गौरव - प्राचार्या डॉ. एकता खोसला ‘एजुप्रेन्योर ऑफ द ईयर 2026’ से... Pyramid E-Services में घुस कर मैनेजर से मारपीट, स्टाफ का पर्स चोरी करने वाले मां-बेटे सहित 20 पर दर्... US President Donald Trump को उस समय एक जोरदार झटका लगा एयरपोर्ट पर कस्टम विभाग ने महिला के पास से बरामद किया 2.18 करोड़ का सोना 2 लाख अतिनिर्धन परिवारों को 300 यूनिट मुफ्त बिजली व महिलाओं को मिलेंगे 1500 रुपए जन्माष्टमी पर मुस्लिम आर्टिस्ट ने बनाईं भगवान कृष्ण की अद्भुत ऑयल पेंटिंग

जालंधर के नए पुलिस कमिश्नर आईपीएस Rahul S ने संभाला पदभार, शहर निवासियों को दिया विशेष संदेश,

jalandhar-new-police-commissioner-ips-rahul-s-took-charge-gave-a-special-message-to-the-city-residents

.

पीटीबी न्यूज़ जालंधर : जालंधर के नए पुलिस कमिश्नर आईपीएस राहुल एस ने आज अपना पदभार संभाल लिया। इस दौरान नवनियुक्त पुलिस कमिश्नर ने शहर के नागरिकों को आश्वासन दिया कि सिटी पुलिस कानून एवं व्यवस्था के रखरखाव और अपराध से लड़ने के लिए प्रतिबद्ध है। उन्होंने नागरिकों से संदिग्ध व्यक्तियों और किसी भी संदिग्ध गतिविधियों के बारे में पुलिस को जानकारी प्रदान करने का आग्रह किया है।

.

.

जालंधर शहर के नवनियुक्त पुलिस कमिश्नर राहुल एस आईपीएस ने जालंधर शहर के निवासियों के लिए एक विशेष संदेश भी दिया है। उन्होंने इस संदेश में खा है कि शहर में कानून और व्यवस्था किसी भी कीमत पर बनाए रखी जाएगी और अपराध को कम करने के लिए हर संभव प्रयास किए जाएंगे। उन्होंने आगे कहा है कि अपराध से लड़ने के लिए नागरिकों का भी एहम सहयोग मांगा है।

.

.

नवनियुक्त पुलिस कमिश्नर जालंधर ने अपराध से लड़ने में नागरिक सहयोग के महत्व पर जोर दिया है। उन्होंने आगे यह भी कहा है कि पुलिस द्वारा सत्यापन और आगे की कानूनी कार्रवाई शुरू करने के लिए हेल्पलाइन 112 पर किसी भी संदिग्ध व्यक्तियों और गतिविधियों के बारे में जानकारी प्रदान करने का भी शहर के नागरिकों से आग्रह किया।

.

.

आपको यह भी बता दें कि आईपीएस राहुल एस की तैनाती लोकसभा चुनावों के दौरान भारत निर्वाचन आयोग द्वारा पंजाब के मुख्य निर्वाचन अधिकारी को पत्र भेज कर की गई है। जालंधर के नवनियुक्त पुलिस कमिश्नर राहुल एस 2008 बैच के IPS अधिकारी अधिकारी हैं वह इससे पहले मोहाली में डीआईजी-कम-डायरेक्टर विजिलेंस ब्यूरो पंजाब के तौर पर तैनात थे।

.

.