.
.
.
PTB Big Accident News bus accident in bilaspur 18 injured breaking himachal pradesh
बस में स्कूली बच्चे भी थे सवार, (पढ़ें और देखें पीटीबी न्यूज़ पर)
PTB Big Accident न्यूज़ हिमाचल / बिलासपुर : हिमाचल से एक बड़ी खबर सामने आ रही है जहां एक बस के खाई में गिरने से 18 के करीब लोगों के घायल होने का समाचार मिला है /
.
जानकारी के अनुसार हिमाचल प्रदेश के बिलासपुर में लगातार एक के बाद एक सड़क हादसे होते ही जा रहे हैं / आज सुबह के समय एक ऐसा ही हादसा जिला बिलासपुर के अधीन पड़ते झंडूता में हुआ है जहां एक निजी कम्पनी की बस खाई में गिर गई / इस हादसे में 18 लोगों के घायल होने का समाचार प्राप्त हुआ है /
.
.
बताया जा रहा है कि यह बस हादसा चलती बस का अचानक टायर खुलने से हुआ है / घायलों को स्थानीय अस्पताल ले जाया जा रहा है / वहीं राहत और बचाव कार्य जारी है /
.
बस में कुल 30 लोग सवार थे, जिनमें से 18 लोगों के घायल होने की सुचना मिली है / उन्हें झंडूता अस्पताल ले जाया गया है / बस में स्कूली बच्चे भी सवार थे / घटना की सुचना मिलते ही स्थानीय पुलिस दल बल के साथ घटना स्थल पर पहुंची व राहत व बचाव कार्य में जुट गई है /
.
.
WhatsApp और telegram पर न्यूज़ Updates पाने के लिए हमारे WhatsApp नंबर 9815505203 / 9592825203 और telegram नंबर 9592825203 को अपने Mobile में Save करके हमारे नंबर पर अपना नाम और शहर लिखकर भेजें /
PTB Big Accident News bus accident in bilaspur 18 injured breaking himachal pradesh



































