.
.
PTB Big Crime News gangrape with college student by her husband and his friends in jind haryana
(पढ़ें और देखें पीटीबी न्यूज़ पर)
PTB Big Crime न्यूज़ हरियाणा : हरियाणा में महिलाओं के प्रति अपराध कम होने का नाम नहीं ले रहे हैं / ताजा मामला जींद से है जहां सदर थाना क्षेत्र के एक गांव के युवक ने पहले गांव की ही कॉलेज छात्रा से प्रेम विवाह रचाया / इसके बाद छात्रा को हिसार और उसके बाद हिमाचल प्रदेश ले जाकर अपने साथियों के संग मिलकर गैंगरेप किया /
.
.
छात्रा हिमाचल प्रदेश से उसके चंगुल से छूटकर महिला थाने पहुंची और उसके साथ हुई घटना के बारे में बताया / महिला पुलिस ने पीड़िता की शिकायत पर 9 के खिलाफ सामूहिक दुष्कर्म समेत विभिन्न धाराओं के तहत केस दर्ज किया है / पुलिस मामले की जांच में लगी हुई है /
.
.
पुलिस ने इस संबंध में बताया कि पीड़िता ने अपने पति जिसके साथ तीन महीने पहले प्रेम विवाह किया था / आरोपी सहित 9 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है / इसमें गैंगरेप, अपहरण, आपराधिक षड्यंत्र जैसी धाराओं के तहत मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी गई है /
.
.
उन्होंने बताया कि तीन महीने पहले ही पीड़िता ने गांव के ही युवक के साथ प्रेम विवाह किया था / उसके बाद पुलिस प्रोटेक्शन भी ली थी पर अब गैंगरेप जैसे आरोप लगाए जा रहे हैं / इसलिए मामले की हर एंगल से जांच की जा रही है /
.
WhatsApp और telegram पर न्यूज़ Updates पाने के लिए हमारे WhatsApp नंबर 9815505203 / 9592825203 और telegram नंबर 9592825203 को अपने Mobile में Save करके हमारे नंबर पर अपना नाम और शहर लिखकर भेजें /
PTB Big Crime News gangrape with college student by her husband and his friends in jind haryana
































