PTB News

Latest news
ब्रिटिश ओलिविया स्कूल, में नन्हे-मुन्ने बच्चों ने मनाया बाल गोपाल महोत्सव, सेंट सोल्जर ग्रुप की विभिन्न स्कूल शाखाओं में धूमधाम से मनाई गई श्री कृष्ण जन्माष्टमी, इनोसेंट हार्ट्स स्कूल में हर्षोल्लास एवं भक्तिभाव से मनाया गया जन्माष्टमी उत्सव, रचनात्मकता एवं उल्लास के साथ नन्हे विद्यार्थियों ने मनाई श्रीकृष्ण जन्माष्टमी, एचएमवी, जालंधर् ने बढ़ाया राष्ट्रीय गौरव - प्राचार्या डॉ. एकता खोसला ‘एजुप्रेन्योर ऑफ द ईयर 2026’ से... Pyramid E-Services में घुस कर मैनेजर से मारपीट, स्टाफ का पर्स चोरी करने वाले मां-बेटे सहित 20 पर दर्... US President Donald Trump को उस समय एक जोरदार झटका लगा एयरपोर्ट पर कस्टम विभाग ने महिला के पास से बरामद किया 2.18 करोड़ का सोना 2 लाख अतिनिर्धन परिवारों को 300 यूनिट मुफ्त बिजली व महिलाओं को मिलेंगे 1500 रुपए जन्माष्टमी पर मुस्लिम आर्टिस्ट ने बनाईं भगवान कृष्ण की अद्भुत ऑयल पेंटिंग

छेड़छाड़ मामले में घिर चुके बृजभूषण शरण सिंह के बाद लोकसभा चुनावों के प्रत्याशी बेटे के काफिले ने कर दिया बड़ा कांड,

the-convoy-of-bjp-mp-brijbhushan-singhs-son-karan-trampled-3-children-2-died-on-the-spot

.

PTB Big न्यूज़ कैसरगंज : उत्तर प्रदेश के कैसरगंज लोकसभा सीट से भाजपा के उम्मीदवार करण भूषण सिंह के काफिले की गाड़ी ने 3 बच्चों को कुचल दिया, जिसमें से दो बच्चों की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं गंभीर रूप से घायल तीसरे बच्चे को अस्पताल ले जाया गया है। करण भूषण सिंह मौजूदा सांसद ब्रजभूषण शरण सिंह के बेटे हैं। वहीं बताया जा रहा है कि करण भूषण मौके पर नहीं रुके, लेकिन मौके पर फॉर्च्यूनर कार,

.

.

जिसपर पुलिस स्कॉर्ट लिखा हुआ है वह कब्जे में ले ली गई है। दरअसल जिले के करनैलगंज कोतवाली क्षेत्र के करनैलगंज हुजूरपर मार्ग पर बाहुबली सांसद बृज भूषण शरण सिंह के बेटे और कैसरगंज से भाजपा प्रत्याशी करण भूषण का काफिला हुजूरपुर की तरफ जा रहा था। इसी बीच बैकुंठ डिग्री कॉलेज के पास सड़क पार कर रहे तीन बच्चों को करण भूषण के काफिले के एक फॉर्च्यूनर वाहन ने रौंद दिया।

.

.

इस दौरान करण भूषण का काफिला वहां पर ना ही रुका और ना ही करण भूषण ने खुद उतरकर बच्चों का हाल-चाल जानने की कोशिश की। काफिला बच्चों को रौंदता हुआ चला गया और मौके पर ही दो बच्चों की मौत हो गई। वहीं परिजनों और स्थानीय लोगों ने तीसरे बच्चे को अस्पताल में भर्ती कराया है, जहां उसका इलाज चल रहा है। फिलहाल मौके पर सैकड़ों लोग इकट्ठा है और पुलिस भी मौके पर पहुंच गई है। लोग सड़क जाम कर कार्रवाई की मांग कर रहे हैं।

.

.

आपको यह भी बता दें कि महिला रेस्टलर छेड़छाड़ मामले में बृजभूषण शरण सिंह की तरफ से कोर्ट में एक एप्लीकेशन लगाई गई जिसमें कहा गया है कि एक शिकायतकर्ता के बयान में विरोधभास है। शिकयतकर्ता के मुताबिक वो जब wfi के दफ्तर गयी थी तो उसके साथ छेड़छाड़ कि गयी थी जबकि बृजभूषण ने कहा कि वो उस समय देश मे नहीं थे। जिसके एविडेंस में बृजभूषण ने पासपोर्ट की कॉपी भी लगाई है। लिहाजा उस मामले की एक बार फिर जांच के लिए याचिका लगाई गई है।

.

.