PTB News

Latest news
ट्रंप के ऐलान से शेयर बाजार में देखने को मिला भारी उछाल बिक्रम मजीठिया को लेकर कोर्ट ने सुनाया फैसला, थाने से समर्थक को छुड़ाने और दस्तावेज फाड़ने के लगे थे... जालंधर में हुआ भयानक सड़क हादसा, मां-बेटी की हुई मौके पर मौत पंजाब! जंडियाला गुरु में घर पर की तीन अज्ञात ने फायरिंग, लोगों में दहशत का माहौल, जालंधर में दिनदिहाड़े फिर चली गोलियां, पुलिस जांच में जुटी Iran-America में समझौते की खबरों से चढ़ी शेयर मार्केट, निवेशकों ने ली राहत की सांस एचएमवी की छात्राओं ने यूनिवर्सिटी में सबसे ज़्यादा एसजीपीए हासिल किए, ਲਾਇਲਪੁਰ ਖ਼ਾਲਸਾ ਕਾਲਜ ਦੇ ਐਮ.ਐਸ.ਸੀ. ਆਈ.ਟੀ. ਸਮੈਸਟਰ ਤੀਜਾ ਦਾ ਨਤੀਜਾ ਰਿਹਾ ਸ਼ਾਨਦਾਰ, अब सरकार ने शुरू की बेसहारा बच्चों के लिए Bal Sangopan Yojana, मिलेंगे 2500 रूपये महीना अमेरिकी हमले में मृत आदित्य के शव का परिवार व गांव वाले कर रहे इंतजार, फूट-फूट कर मीडिया के सामने रो...

Loksabha Election 2024 : पंजाब में आज से थम जाएगा चुनाव प्रचार, पाबंदियां हुई लागू,

election-campaigning-will-stop-in-punjab-today-loksabha-election-2024

.

.

PTB Political न्यूज़ जालंधर : पंजाब में पिछले महीने से लोकसभा चुनाव को लेकर जिला में हो रही गहमागहमी आज थम जाएगी क्योंकि 1 जून को होने जा रहे मतदान को लेकर 30 मई को शाम 6 बजे से चुनाव प्रचार थम जाएगा। इसके उपरांत कोई भी राजनीतिक पार्टी रैली, जलसा लाऊड स्पीकर, प्रचार वाहन व अन्य प्रचार तरीकों का उपयोग नहीं कर सकेगी।

.

.

केवल राजनीतिक दल 4 लोगों को साथ लेकर डोर टू डोर प्रचार कर सकेंगे। जिला प्रशासन ने भी चुनाव आचार संहिता और नियमों को लागू करने को कमर कस ली है और मतदान से लेकर वोटों की गिनती तक कई पाबंदियों के आदेश भी जारी किए हैं ताकि समूचा चुनाव निर्विघ्न तरीके से संपन्न हो सके। इस दौरान पाबंदियों का उल्लंघन करने वालों पर बनती सख्त कार्रवाई करने से भी गुरेज नहीं किया जाएगा।

.

.

आज शाम को चुनाव प्रचार पर पाबंदी पर पाबंदी का दिन भर पूरा जोर मतदाताओं को लुभाने में लगा रहेगा। अब देखना यह होगा कि चुनाव प्रचार के थमने के साथ ही 1 जून को होने वाले चुनावों में सबसे ज्यादा अंतर में अपने पक्ष में लोगों से Vote करवा पाता है, जिसके लिए सभी को 4 जून नतीजे आने तक का इन्तजार करना होगा।

.

.

.