PTB News

Latest news
2026 में एलपीयू के 56 फैकल्टी सदस्य दुनिया के टॉप 2% वैज्ञानिकों में शामिल; 23 सदस्य रिसर्च के अलग-अ... सेंट सोल्जर कॉलेज की छात्रा अंशुल ने रोलर स्केटिंग में जीते चार स्वर्ण पदक, एचएमवी की छात्राओं ने बी.बी.ए. सेमेस्टर- II की यूनिवर्सिटी परीक्षाओं में मेरिट स्थान हासिल किए एअर इंडिया ने लिया बड़ा फैसला, इन देशों के लिए सभी उड़ानें की रद्द, कहा-मिलेगा रिफंड झोटा हत्याकांड में केंद्र सरकार ने मारी एंट्री, अमित शाह ने दोहराया अपना संकल्प पंजाब में नशे के खिलाफ आवाज उठाने वाले एक ओर व्यक्ति का किया सरेआम क*त्ल, मचा हडकंप सुप्रीम कोर्ट ने असली पत्रकारों की पहचान और सुरक्षा को बताया बड़ी चुनौती, किस्से मांगा जवाब OSAP विवाद में आया बड़ा यू-टर्न! Gurinder Bhatti पर धोखाधड़ी का आरोप लगाने वाले ने मांगी माफी, वीडिय... पंजाब : परविंदर सिंह झोटा हत्याकांड के विरोध में आज पंजाब बंद, हाईवे किए गए जाम, मानसा की SHO पर गिर... जीएनए यूनिवर्सिटी ने बहुविषयक अनुसंधान एवं सतत नवाचार पर अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन का आयोजन किया,

26 यात्रियों को लेकर जा रहा टैंपो ट्रैवलर नदी में गिरा, नौ लोगों की हुई मौत, 12 घायल,

rudraprayag-vehicle-accident-tempo-travels-full-of-passengers-fell-into-alaknanda-river-uttarakhand

.

PTB Sad न्यूज़ रुद्रप्रयाग : उत्तराखंड के रुद्रप्रयाग जिले से बड़े हादसे की खबर सामने आई है। यहां एक टैंपो ट्रैवलर अलकनंदा नदी में जा गिरा। हादसे में नौ लोगों की मौत की पुष्टि हुई है। जबकि 12 को रेस्क्यू किया गया। कई लोगों को हालत गंभीर है। जबकि कुछ लोग अभी भी फंसे हुए हैं। बताया जा रहा है कि इसमें 26 यात्री सवार थे। घायलों को हेलिकॉप्टर से हायर सेंटर ले जाया जा रहा है।

.

.

गुप्तकाशी से हेलिकॉप्टर रुद्रप्रयाग पहुंचा। चार घायलों को हेलिकॉप्टर से एम्स ले जाया गया है।अब तक मिली जानकारी के अनुसार रुद्रप्रयाग शहर से पांच किलोमीटर आगे बदरीनाथ हाईवे पर रैतोली के पास एक टेंपो ट्रेवलर अलकनंदा नदी में गिर गया। सूचना पर पुलिस प्रशासन जिला आपदा प्रबंधन, डीडीआरएफ समेत अन्य टीम मौके पर रेस्क्यू कार्य कर रही है।

.

बताया जा रहा है कि यहां रेलवे लाइन पर काम कर रहे तीन लोग बचाने के लिए कूदे, जिनमें से एक की मौत हो गई। हादसे के खबर पर दुख जताते हुए मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि टेम्पो ट्रैवलर के दुर्घटनाग्रस्त होने का अत्यंत पीड़ादायक समाचार प्राप्त हुआ। स्थानीय प्रशासन व एसडीआरएप की टीमें राहत एवं बचाव कार्यों में जुटी हुई है।

.

.

घायलों को नज़दीकी चिकित्सा केंद्र पर उपचार के लिए भेज दिया गया है। ज़िलाधिकारी को घटना की जांच के आदेश दे दिए हैं। ईश्वर से प्रार्थना है कि दिवंगतों की आत्मा को श्रीचरणों में स्थान एवं शोक संतप्त परिजनों को यह असीम कष्ट सहन करने की शक्ति प्रदान करें। बाबा केदार से घायलों के शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना करता हूं।

.

.