PTB News

Latest news
पंजाब : 450 करोड़ की पकड़ी ड्रग्स, 64 किलो हेरोइन के साथ 2 तस्कर किये गिरफ्तार, DGP गौरव यादव, डिप्टी कमिश्नर ने अधिकारियों सहित साइकिलोथान में लिया हिस्सा, जिला वासियों से की नशे के खिलाफ एकजुट ... कैबिनेट ने दी 1000 पुलिस कॉस्टेबल भर्ती को मंजूरी, देश की सबसे बड़ी कंपनी TCS के कर्मचार‍ियों पर लगे गंभीर इल्जाम, दर्ज हुई 9 FIR, जाने पूरा मामला, पी सी एम एस डी कॉलेज फॉर विमेन, जालंधर की छात्रा ने GNDU में पहला स्थान हासिल किया, ਲਾਇਲਪੁਰ ਖ਼ਾਲਸਾ ਕਾਲਜ ਵਿੱਚ ਅੰਬੇਡਕਰ ਜੈਯੰਤੀ ਮੌਕੇ ਵਿਸ਼ੇਸ ਲੈਕਚਰ, सेंट सोल्जर ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशन्स की छात्रा सिमरनप्रीत कौर ने ASMITA अंडर-13 नेशनल फुटबॉल लीग सेमी... पंजाब में स्कूल टीचर पर फेंका एड्सग्रस्त भांजे ने तेजाब, चेहरा झुलसा, 2 बच्चे भी आए चपेट में, जालंधर के Swami Sant Dass Public School में छात्रों में हुई खूनी झड़प, तेजधार हथियारों से किया हमला,... NSA हटने के बावजूद! हाईकोर्ट ने दिया जेल में बंद सांसद अमृतपाल को लेकर बड़ा आदेश

पंजाब पुलिस में तैनात ASI को रिश्वत लेते हुए किया रंगे हाथों गिरफ्तार,

asi-posted-in-barnala-police-arrested-red-handed-while-taking-bribe

.

.

PTB Big न्यूज़ बरनाला : बरनाला में विजीलेंस ने रिश्वत लेते हुए एक एएसआई को रंगे हाथ काबू किया है। आरोपी बरनाला के पुलिस थाना धनौला में ड्यूटी पर तैनात था। एक मजदूर गरीब व्यक्ति को झूठे केस में नामजद करने की धमकी देकर रिश्वत ली थी। विजिलेंस में ट्रैप लगाकर आरोपी थानेदार को 10000 रिश्वत के साथ रंगे हाथ काबू किया है।

.

.

विजिलेंस के इंस्पेक्टर गुरमेल सिंह ने बताया कि पुलिस थाना धनौला के एएसआई निर्मल सिंह को रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों काबू किया गया है। उन्होंने कहा कि धनौला के राजेश कुमार की शिकायत के बाद विजिलेंस ने इस कार्यवाही को अंजाम दिया है। शिकायतकर्ता के भांजे पर थाना धनौला में एक केस रजिस्टर हुआ था, जिसकी जांच एएसआई निर्मल सिंह कर रहा था।

.

.

आरोपी थानेदार शिकायतकर्ता को इस केस में नामजद करने की धमकी दे रहा था और इनसे रिश्वत की मांग की। राजेश कुमार की शिकायत के बाद विजिलेंस ने ट्रैप लगाकर एएसआई निर्मल सिंह को 10000 रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ काबू कर लिया। उन्होंने कहा कि आरोपी निर्मल सिंह के खिलाफ इसके पहले रिश्वत का कोई भी केस नहीं है।

.

.

Latest News