PTB News

Latest news
2026 में एलपीयू के 56 फैकल्टी सदस्य दुनिया के टॉप 2% वैज्ञानिकों में शामिल; 23 सदस्य रिसर्च के अलग-अ... सेंट सोल्जर कॉलेज की छात्रा अंशुल ने रोलर स्केटिंग में जीते चार स्वर्ण पदक, एचएमवी की छात्राओं ने बी.बी.ए. सेमेस्टर- II की यूनिवर्सिटी परीक्षाओं में मेरिट स्थान हासिल किए एअर इंडिया ने लिया बड़ा फैसला, इन देशों के लिए सभी उड़ानें की रद्द, कहा-मिलेगा रिफंड झोटा हत्याकांड में केंद्र सरकार ने मारी एंट्री, अमित शाह ने दोहराया अपना संकल्प पंजाब में नशे के खिलाफ आवाज उठाने वाले एक ओर व्यक्ति का किया सरेआम क*त्ल, मचा हडकंप सुप्रीम कोर्ट ने असली पत्रकारों की पहचान और सुरक्षा को बताया बड़ी चुनौती, किस्से मांगा जवाब OSAP विवाद में आया बड़ा यू-टर्न! Gurinder Bhatti पर धोखाधड़ी का आरोप लगाने वाले ने मांगी माफी, वीडिय... पंजाब : परविंदर सिंह झोटा हत्याकांड के विरोध में आज पंजाब बंद, हाईवे किए गए जाम, मानसा की SHO पर गिर... जीएनए यूनिवर्सिटी ने बहुविषयक अनुसंधान एवं सतत नवाचार पर अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन का आयोजन किया,

पंजाब के पूर्व सीएम चरणजीत चन्नी ने हिमाचल प्रदेश में पंजाबी युवक और NRI दंपति के साथ हुई मारपीट के मामले में उठाया बड़ा कदम,

punjab-origin-spanish-couple-and-driver-assault-case-ex-cm-channi-talk-to-himachal-pardesh-cm-sukhwinder-singh-sukhu

.

PTB Big न्यूज़ जालंधर : पंजाब के पूर्व सीएम और जालंधर से नवनिर्वाचित सांसद चरणजीत सिंह चन्नी ने हिमाचल प्रदेश के डलहौजी में स्पेनिश कल्प पर हुए हमले पर रोष जताया है। इस संबंध में चन्नी ने तुरंत हिमाचल प्रदेश के सीएम सुखविंदर सिंह सुक्खू से फोन पर बात की और आरोपियों के खिलाफ जल्द से जल्द कार्रवाई की मांग की। साथ ही सुक्खू ने चन्नी को भरोसा दिलाया कि वह सभी आरोपियों को जल्द गिरफ्तार करने के आदेश दे रहे हैं। गिरफ्तारी के बाद आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

.

चन्नी ने कहा- उक्त हमले के जरिए पंजाब और हिमाचल में रहने वाले भाइयों के बीच दरार पैदा करने की कोशिश की गई। हिमाचल के डलहौजी घूमने गए अमृतसर के एनआरआई स्पेनिश जोड़े पर पार्किंग को लेकर 100 से ज्यादा लोगों ने हमला कर दिया। इस घटना में स्पेनिश पत्नी, पंजाब मूल का उसका पति और साला घायल हो गए। घायल पति की हालत इतनी गंभीर थी कि वह दो दिन तक अस्पताल में बेहोश रहा। जब उसे होश आया तो उसे पूरी घटना का पता चला।

.

punjab-origin-spanish-couple-and-driver-assault-case-ex-cm-channi-talk-to-himachal-pardesh-cm-sukhwinder-singh-sukhu

.

यही नहीं पंजाब के एक ड्राइवर के साथ भी हिमाचल के मनाली में कुछ लोगों द्वारा मारपीट का मामला भी सामने आया है। जिसके बाद सिख संगठनों ने हिमाचल के लोगों के ऊपर ही ऊँगली उठानी शुरू कर दी है जबकि इसमें किसका दोष है किसका नहीं यह जानने की किसी ने भी कोशिश नहीं की। वहीं एनआरआई कंवलजीत सिंह की स्पेनिश पत्नी ने बताया कि वह हिमाचल घूमने गई थी, जहां यह पूरी घटना हुई। स्पेनिश महिला ने कहा कि हमारे यहां कोई सुरक्षा नहीं है। हमें बुरी तरह पीटा गया, किसी ने हमें बचाया तक नहीं।

.

महिला ने बताया कि उन्होंने मारपीट का वीडियो भी बनाया था, जिसे हिमाचल पुलिस ने उसके मोबाइल फोन से डिलीट कर दिया। महिला ने बताया कि पुलिस के हस्तक्षेप से वह बच गई, लेकिन उसकी आवाज नहीं सुनी गई। वहीं पीड़ित एनआरआई कंवलजीत सिंह ने कहा था कि वह 25 साल से अधिक समय से स्पेन में रह रहे हैं। पंजाब सरकार ने पंजाब में रोजगार शुरू करने की बात कही थी।

.

punjab-origin-spanish-couple-and-driver-assault-case-ex-cm-channi-talk-to-himachal-pardesh-cm-sukhwinder-singh-sukhu

.

जिसके चलते वह अपने परिवार के साथ सब कुछ छोड़कर पंजाब के लोगों को रोजगार देने के लिए पंजाब लौट आए। लेकिन उन्हें क्या पता था कि हालात अभी भी खराब हैं। उन्होंने कहा कि हमारी किसी से कोई दुश्मनी नहीं है, हम तो सिर्फ हिमाचल घूमने गए थे और हिमाचल के लोगों ने हम पर हमला कर दिया। इस घटना की हर कोई निंदा कर रहा है लेकिन एक तरफा बयान बाजी कर कुछ संगठन पंजाब और हिमाचल के बीच दरार पैदा करने की भी कोशिश में लगे हुए हैं जोकि सरासर गलत है।

.