PTB News

Latest news
जालंधर में दिनदिहाड़े फिर चली गोलियां, पुलिस जांच में जुटी Iran-America में समझौते की खबरों से चढ़ी शेयर मार्केट, निवेशकों ने ली राहत की सांस एचएमवी की छात्राओं ने यूनिवर्सिटी में सबसे ज़्यादा एसजीपीए हासिल किए, ਲਾਇਲਪੁਰ ਖ਼ਾਲਸਾ ਕਾਲਜ ਦੇ ਐਮ.ਐਸ.ਸੀ. ਆਈ.ਟੀ. ਸਮੈਸਟਰ ਤੀਜਾ ਦਾ ਨਤੀਜਾ ਰਿਹਾ ਸ਼ਾਨਦਾਰ, अब सरकार ने शुरू की बेसहारा बच्चों के लिए Bal Sangopan Yojana, मिलेंगे 2500 रूपये महीना अमेरिकी हमले में मृत आदित्य के शव का परिवार व गांव वाले कर रहे इंतजार, फूट-फूट कर मीडिया के सामने रो... निशानेबाजी के 'गोल्डन बॉय' जसपाल राणा ने दुनिया को कहा अलविदा, खेल जगत में शोक गोल्डन टेंपल परिसर में बेअदबी की युवक ने की कोशिश, SGPC अध्यक्ष ने लिया संज्ञान पेपर लीक और परीक्षा विवाद पर कॉकरोच पर ने किया बड़े आंदोलन का ऐलान Iran US War, Oman के निकट अमेरिकी मिसाइल हमले में हिमाचल प्रदेश के युवक की हुई मौत, क्षेत्र में शोक ...

जालंधर उपचुनाव के लिए आम आदमीं पार्टी ने जताया पूर्व BJP मंत्री के बेटे मोहिंदर भगत पर भरोसा,

punjab-jalandhar-byelection-aap-party-announced-mohinder-bhagat-as-candidate

.

PTB Political न्यूज़ जालंधर (एडिटर-इन-चीफ) राणा हिमाचल : जालंधर जिले के अधीन पड़ते वेस्ट हल्के में उपचुनाव के लिए आम आदमी पार्टी ने उम्मीदवार घोषित कर दिया है। आप पार्ट ने इस बार भाजपा को छोड़कर आप में शामिल हुए मोहिंदर भगत पर अपना भरोसा जताया है। मोहिंदर भगत बीजेपी के पूर्व मंत्री चुन्नी लाल भगत के बेटे हैं। उनकी जालंधर वेस्ट हल्के में मजबूत पकड़ होने की वजह से उनपर पार्टी ने अपना भरोसा जताया है।

.

.

2023 में हुए उपचुनाव के दौरान मोहिंदर भगत BJP छोड़कर AAP में शामिल हुए थे। मोहिंदर भगत ने चंडीगढ़ में AAP का झाड़ू थामा। मोहिंदर के पिता चुन्नी लाल भगत पंजाब बीजेपी का बड़ा चेहरा थे। वह राज्य सरकार में मंत्री भी रह चुके हैं। फरवरी 2022 में हुए विधानसभा चुनाव में BJP ने उन्हें मैदान में उतारा था, जहां उनकी करारी हार हुई। मोहिंदर भगत ने उपचुनाव के दौरान अचानक बीजेपी छोड़ी और आप जॉइन कर ली।

.

punjab-jalandhar-byelection-aap-party-announced-mohinder-bhagat-as-candidate

.

जालंधर पश्चिम विधानसभा क्षेत्र में होने वाले उपचुनाव को लेकर AAP ने ही सबसे पहले अपने उम्मीदवार का ऐलान किया है। अन्य किसी पार्टी ने अभी कोई उम्मीदवार नहीं उतारा। राज्य में आप की सरकार है और इस्तीफा देने वाले विधायक शीतल अंगुराल (अब भाजपा में) भी आप से ही थे। उनके भाजपा में शामिल होने के बाद उक्त सीट पर उपचुनाव हो रहा है। 14 जून से उपचुनाव के लिए नामांकन शुरू हो चुके हैं। इनकी अवधि 21 जून तक है।

.

.

इसके लिए AAP के सबसे प्रमुख दावेदार विधानसभा क्षेत्र प्रभारी एवं भाजपा के पूर्व मंत्री भगत चुन्नी लाल के बेटे मोहिंदर भगत थे। सोमवार को AAP द्वारा एक्स (X) पर जानकारी साझा की गई कि मोहिंदर भगत ही उनके उम्मीदवार होंगे। वेस्ट हलके की सीट के लिए BJP छोड़ AAP में शामिल हुए रॉबिन सांपला और कोऑर्डिनेटर स्टीवन क्लेयर और जिला योजना कमेटी के चेयरमैन अमृतपाल सिंह के नाम पर भी इससे पहले चर्चा थी, लेकिन AAP ने भगत पर अपना भरोसा जताया।

.