.
.
PTB Big Crime News innova snatched 4 suspects pathankot
लेकिन रास्ते में दे दिया इस वारदात को अंजाम, (पढ़ें और देखें पीटीबी न्यूज़ पर)
PTB Big Crime न्यूज़ पठानकोट : आज सुबह के समय पठानकोट-जम्मू हाईवे पर एक बार फिर से 4 संदिग्धों द्वारा जम्मू से किराये पर इनोवा गाड़ी को बुक करवाने के बाद धोखे से गाड़ी छीनकर फरार हो जाने का मामला सामने आया है / घटना के बाद पुरे इलाके में नाकाबंदी कर चारों संदिग्धों को ढूंढने की कोशिश की जा रही है /
.
.
जानकारी के अनुसार यह घटना माधोपुर के नजदीक अंजाम दिया गया है / इनोवा छीनने की घटना के बाद पुलिस और सेना के जवानों ने नाकाबंदी कर चैकिंग अभियान शुरू कर दिया है / फिलहाल दोनों राज्यों की पुलिस संदिग्धों की तलाश कर रही है / पुलिस का यह भी कहना है कि चारों संदिग्ध आंतकी भी हो सकते हैं /
.
.
बताया यह भी जा रहा है कि जब गाड़ी चालक माधोपुर के टोल पर गाड़ी से उतर कर पर्ची ले रहा था तो धोखे से संदिग्धों ने उसकी गाड़ी भगा ली और मौके से फरार हो गए / गाड़ी चालक के अनुसार संदिग्ध जालंधर की और भागे हैं क्योंकि संदिग्धों ने जम्मू से जालंधर की तरफ जाने के लिए गाड़ी बुक करवाई थी /
.
.
.
WhatsApp और telegram पर न्यूज़ Updates पाने के लिए हमारे WhatsApp नंबर 9815505203 / 9592825203 और telegram नंबर 9592825203 को अपने Mobile में Save करके हमारे नंबर पर अपना नाम और शहर लिखकर भेजें /
PTB Big Crime News innova snatched 4 suspects pathankot































