PTB News

Latest news
एचएमवी में एआई-सक्षम दवा खोज और सटीक स्वास्थ्य सेवा : विज्ञान और प्रौद्योगिकी का सेतु विषय पर डीएसटी... पी सी एम एस डी कॉलेज फॉर विमेन, जालंधर के कॉमर्स और मैनेजमेंट स्नातकोत्तर विभाग ने ऑनलाइन सेमिनार आय... आईवी वर्ल्ड स्कूल में “जिज्ञासा से आत्मविश्वास तक” थीम पर आधारित किंडरगार्टन ग्रेजुएशन समारोह का भव्... सेंट सोल्जर कॉलेज ऑफ एजुकेशन के विद्यार्थियों ने यूनिवर्सिटी परिणामों में ग्रुप का नाम रोशन किया, पंजाब में विफल कानून-व्यवस्था पर सांसद सुखजिंदर रंधावा ने उठाए सवाल सिंगर-रैपर बादशाह को जल्द किया जाये गिरफ्तार, महिला आयोग का सख्त आदेश, पासपोर्ट भी किया जाये जब्त, जालंधर से दुःखद खबर, पहले लगाई कमरे में आग फिर, पत्नी-बेटे की आंखों के सामने व्यक्ति जला जिंदा, पेट्रोल से लेकर LPG ही नहीं, पानी तक पहुंची ईरान युद्ध की आग, जानें कारण? Stock Market में गर्मी में इन पावर कंपनियों के शेयरों में जबरदस्त देखने को मिलेगा उछाल, देखें Top पा... Good News भारत के लिए, Strait of Hormuz से सुरक्षित गुजरेंगे भारतीय जहाज, जाने कैसे?
Translate
[gtranslate]

लायलपुर खालसा कॉलेज में दो दिवसीय लेखन वर्कशाप का किया गया आयोजन,

Organizing a two day workshop at Lyallpur Khalsa College Jalandhar 

.

.

.

.

.

.

.

.

.

.

Organizing a two day workshop at Lyallpur Khalsa College Jalandhar 

(पढ़ें और देखें पीटीबी न्यूज़ पर)

PTB न्यूज़ “शिक्षा” : उतर भारत के प्रसिद्ध शिक्षा संस्थान लायलपुर खालसा कॉलेज जालंधर के पोस्ट ग्रेजुएट पंजाबी विभाग की और से पंजाब साहित्य एकेडमी चंडीगढ़ के सहयोग के साथ “दो दिवसीय लेखन वर्कशाप” के दूसरे दिन के कार्यक्रम का आयोजन किया गया / वर्कशाप के दूसरे दिन मुख्य विषय “नाट सिरजण कला और अनुभव” थे /

इस में मुख्य वक्ता के रूप में श्री कीर्ति किरपाल और विचार चर्चा के लिए श्री प्रेम स्नेही मुख्य रूप से उपस्थित हुए / इस वर्कशाप की प्रधानगी कॉलेज के प्रिंसिपल डॉ. गुरपिंदर सिंह सम्रा ने की /

Organizing a two day workshop at Lyallpur Khalsa College Jalandhar 
लायलपुर खालसा कॉलेज में दो दिवसीय लेखन वर्कशाप का किया गया आयोजन,

पंजाबी विभाग के मुखिया प्रो. गोपाल सिंह बुट्टर ने जहां रस्म के तौर पर आये हुए अध्यापकों का स्वागत किया वहीं प्रिंसिपल डॉ. समरा ने पंजाब साहित्य एकेडमी चंडीगढ़ की प्रधान डॉ. सरबजीत कौर सोहल सहित पहुंचे अन्य गणमान्यों को फूलों का गुलदस्ता देकर स्वागत किया /

डॉ. समरा ने इस दौरान कहा कि सिर्जनात्मक लेखनी के संबंध में करवाई जाने वाली वर्कशाप में हमारा अनुभव बहुत अच्छा रहा है और हमें इस के नतीजे बढ़िया मिल रहे हैं / उन्होंने जहां वर्कशाप के कोआर्डिनेटर डॉ. सुरिंदरपाल मंड को इस वर्कशाप को और प्रभावशाली बनाने के लिए कहा, वहीं पंजाब साहित्य एकेडमी को लगातार सहयोग देने के लिए भी कहा गया /

Organizing a two day workshop at Lyallpur Khalsa College Jalandhar 

मुख्य वक्ता श्री कीर्ति किरपाल ने विद्यार्थियों को नाट सिरजण कला के बारे में बहुत ही विस्तार से समझाया, इसके बाद श्री प्रेम स्नेही जी ने नाट सिरजणा के बारे में भरपूर विचार चर्चा की / दूसरे सेशन में अध्यापक विद्यार्थी कवि दरबार करवाया गया जिसमें विशेष मेहमानों की और से श्री देसराज काली (संपादक लकीर), श्री जसपाल जीरवी, श्री चरण सीचेवाल, डॉ. नवरूप कौर और स. हरजिंदर सिंह विशेष रूप से पहुंचे / इस कवि दरबार में अध्यापकों और विद्यार्थियों ने अपनी-अपनी रचनाओं को पढ़ा /

अंत: में वर्कशाप के कोऑर्डिनेटर डॉ. सुरिंदरपाल मंड ने सभी का धन्यवाद किया / स्टेज सेक्टरी की भूमिका प्रो. कुलदीप सोढ़ी ने बखूबी रूप से निभाई / इस मौके पर कॉलेज के अलग-अलग विभागों के अध्यापक और पोस्ट ग्रेजुएट पंजाबी विभाग के सभी स्टॉफ सदस्य मौजूद थे /

 

WhatsApp और telegram पर न्यूज़ Updates पाने के लिए हमारे WhatsApp नंबर 9815505203 / 9592825203 और telegram नंबर 9592825203 को अपने Mobile में Save करके हमारे नंबर पर अपना नाम और शहर लिखकर भेजें /

Organizing a two day workshop at Lyallpur Khalsa College Jalandhar