PTB News

Latest news
जालंधर में दिनदिहाड़े फिर चली गोलियां, पुलिस जांच में जुटी Iran-America में समझौते की खबरों से चढ़ी शेयर मार्केट, निवेशकों ने ली राहत की सांस एचएमवी की छात्राओं ने यूनिवर्सिटी में सबसे ज़्यादा एसजीपीए हासिल किए, ਲਾਇਲਪੁਰ ਖ਼ਾਲਸਾ ਕਾਲਜ ਦੇ ਐਮ.ਐਸ.ਸੀ. ਆਈ.ਟੀ. ਸਮੈਸਟਰ ਤੀਜਾ ਦਾ ਨਤੀਜਾ ਰਿਹਾ ਸ਼ਾਨਦਾਰ, अब सरकार ने शुरू की बेसहारा बच्चों के लिए Bal Sangopan Yojana, मिलेंगे 2500 रूपये महीना अमेरिकी हमले में मृत आदित्य के शव का परिवार व गांव वाले कर रहे इंतजार, फूट-फूट कर मीडिया के सामने रो... निशानेबाजी के 'गोल्डन बॉय' जसपाल राणा ने दुनिया को कहा अलविदा, खेल जगत में शोक गोल्डन टेंपल परिसर में बेअदबी की युवक ने की कोशिश, SGPC अध्यक्ष ने लिया संज्ञान पेपर लीक और परीक्षा विवाद पर कॉकरोच पर ने किया बड़े आंदोलन का ऐलान Iran US War, Oman के निकट अमेरिकी मिसाइल हमले में हिमाचल प्रदेश के युवक की हुई मौत, क्षेत्र में शोक ...

दुःखद ख़बर : जालंधर रोड पर डिवाइडर से टकराई कार, सब इंस्पेक्टर की हुई मौत,

punjab-kapurthala-car-accident-jalandhar-police-sub-inspector-death

.

PTB Big न्यूज़ कपूरथला : पंजाब में कपूरथला के जालंधर रोड पर अर्बन एस्टेट के नजदीक देर रात एक कार डिवाइडर से टकरा गई। जिसमें सवार पुलिस सब इंस्पेक्टर की जख्मी होने के बाद मौत हो गई। सिटी थाना -2 अर्बन एस्टेट के एसएचओ मनजीत सिंह ने इसकी पुष्टि करते हुए बताया कि मृतक की पहचान सब इंस्पेक्टर जसपाल सिंह वासी जालंधर के रूप में हुई है।

.

.

वह फगवाड़ा डिवीजन के थाना सतनामपुरा में तैनात थे। एसएचओ मनजीत सिंह से मिली जानकारी के अनुसार देर रात लगभग 9:30 बजे एक कार अर्बन एस्टेट के नजदीक डिवाइडर से टकरा गई। जिससे कार चालक SI जसपाल सिंह गंभीर घायल हो गया। घटना की सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची पीसीआर टीम ने घायल को सिविल अस्पताल के इमरजेंसी वार्ड में उपचार के लिए भर्ती करवाया।

.

.

.

जहां ड्यूटी डॉक्टर ने प्राथमिक उपचार के बाद उसकी गंभीर हालत को देखते हुए रेफर कर दिया। लेकिन रास्ते में ही उसकी मौत हो गई है। एसएचओ मनजीत सिंह ने यह भी बताया कि मृतक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए मॉर्च्युरी में रखवा दिया है। परिजनों के बयान के आधार पर धारा 174 के तहत कार्रवाई की जा रही है। वहीं दूसरी तरफ थाना सतनामपुरा के SHO गौरव धीर ने बताया कि सब-इंस्पेक्टर जसपाल सिंह किसी ऑफिशियल काम से कपूरथला में किसी वकील से मिलने गए थे। जिस दौरान उनके साथ हादसा हो गया।

.

.