PTB News

Latest news
ਲਾਇਲਪੁਰ ਖ਼ਾਲਸਾ ਕਾਲਜ ਦੇ ਐਮ.ਏ. (ਭੂਗੋਲ) ਦੇ ਵਿਦਿਆਰਥੀਆਂ ਨੇ ਯੂਨੀਵਰਸਿਟੀ ਪ੍ਰੀਖਿਆਵਾਂ ਵਿੱਚ ਪਹਿਲੀਆਂ ਚਾਰੇ ਪੁਜੀਸ਼ਨਾ... सेंट सोल्जर कॉलेज की छात्राओं ने विश्वविद्यालय परीक्षाओं में लहराया परचम, रायत बाहरा प्रोफेशनल यूनिवर्सिटी होशियारपुर में 'इग्नाइट 2026' का भव्य आगाज़; विद्यार्थियों में दिखा... जालंधर के युवराज भाटिया ने 10 साल की उम्र में रचा IGU मेन टूर की सी कैटेगरी में बनाई खास जालंधर की राजनितिक के चाणक्य कहे जाने वाले आम आदमी पार्टी के सीनियर नेता का पार्टी ने बढ़ाया कद अमरावती अस्पताल अग्निकांड को लेकर CM फडणवीस ने किया बड़ा ऐलान, जांच के भी दिए आदेश Jalandhar : बाबा मुराद शाह दरगाह से लौट रहे दंपति सहित मासूम बेटी की हुई सड़क हादसे में दर्द/नाक मौ/त बड़ा फैसला : जज बनने के लिए, 3 नहीं अब 1 साल की होगी वकालत जरूरी Punjab बंद के बीच चली गो/लियां, कारोबारी के ऑफिस के बाहर, ₹5 करोड़ न देने पर मारने की मिल रही थीं धम... पंजाब बंद : मोहाली-चंडीगढ़ के बाॅर्डर पूरी तरह से सील, राज्य के कई शहरों में दुकानें बंद, भारी पुलिस...

पंजाब सरकार के दरकिनार करने पर, CM के जालंधर आवास को घेरने पहुंची फार्मासिस्ट यूनियन, पुलिस के लिए बने सिरदर्द,

punjab-jalandhar-protest-outside-cm-punjab-bhagwant-mann-jalandhar-residence

.

PTB Big न्यूज़ जालंधर : पंजाब के जालंधर में सीएम भगवंत मान के संभावित गृह प्रवेश से पहले आज वेटरनरी फार्मासिस्ट यूनियन पंजाब ने धरना शुरू कर दिया है। सीएम भगवंत मान ने जालंधर के दीप नगर में एक मकान किराए पर लिया है, जहां वह अपने परिवार के साथ रहेंगे। सीएम मान को आज उक्त मकान में प्रवेश करना था। लेकिन उनके गृह प्रवेश से पहले यूनियन ने उनके घर के बाहर धरना दे दिया और नारेबाजी शुरू कर दी।

.

.

धरने को लेकर जालंधर कमिश्नरेट पुलिस ने उक्त इलाके में सुरक्षा बढ़ा दी है। मिली जानकारी के अनुसार यह धरना अस्थायी कर्मचारियों द्वारा किया जा रहा है। जिनकी मांग है कि उन्हें सरकार के साथ काम करते हुए काफी समय हो गया है, लेकिन सरकार उन्हें स्थायी नहीं कर रही है। जिसके चलते उन्होंने यह धरना दिया है। यह धरना सीएम आवास से करीब 800 मीटर की दूरी पर दिया जा रहा है। पुलिस ने सीएम मान के घर की ओर जाने वाले रास्ते पर बैरिकेडिंग कर दी है।

.

.

वेटरनरी फार्मासिस्ट यूनियन पंजाब के प्रधान गुरप्रीत सिंह रोमाणा ने बताया कि कच्चे मुलाजिमों ने कहा- करीब दस दिन पहले ही सरकार को अल्टीमेटम दिया गया था। मगर सरकार ने हमारी मांगो को लेकर कोई प्रबंध नहीं किया। ना तो सरकार ने हमें पक्के करने को लेकर कोई कदम उठाया और ना ही कोई बात आगे बढ़ाई। सरकार ने हमारी सेलेरी तक नहीं बढ़ाई। यहां तक की हमें प्रोटेस्ट किए जाने से भी जगह नहीं दी गई।

.

.

हमारे सभी मुलाजिम सड़कों पर घूम रहे हैं। मुलाजिमों ने कहा- सीएम मान के घर के बाहर थाने से हमें रोका जा रहा है। रोमाणा ने कहा- पिछले 18 सालों से हम कच्चे मुलाजिमों के तौर पर काम कर रहे हैं। सभी मुलाजिमों को ठेके पर रखवाया गया। आपने पक्का करने का वादा किया था, मगर हमारे साथ किया वादा पूरा नहीं किया गया। हमारे धरने के दौरान सीएम मान ने वादा किया था। रोमाणा ने कहा-आज प्रदर्शन के लिए हम 582 मुलाजिम आए हैं, जोकि वेटरनरी फार्मासिस्ट से जुड़े हुए हैं।

.