PTB News

Latest news
2026 में एलपीयू के 56 फैकल्टी सदस्य दुनिया के टॉप 2% वैज्ञानिकों में शामिल; 23 सदस्य रिसर्च के अलग-अ... सेंट सोल्जर कॉलेज की छात्रा अंशुल ने रोलर स्केटिंग में जीते चार स्वर्ण पदक, एचएमवी की छात्राओं ने बी.बी.ए. सेमेस्टर- II की यूनिवर्सिटी परीक्षाओं में मेरिट स्थान हासिल किए एअर इंडिया ने लिया बड़ा फैसला, इन देशों के लिए सभी उड़ानें की रद्द, कहा-मिलेगा रिफंड झोटा हत्याकांड में केंद्र सरकार ने मारी एंट्री, अमित शाह ने दोहराया अपना संकल्प पंजाब में नशे के खिलाफ आवाज उठाने वाले एक ओर व्यक्ति का किया सरेआम क*त्ल, मचा हडकंप सुप्रीम कोर्ट ने असली पत्रकारों की पहचान और सुरक्षा को बताया बड़ी चुनौती, किस्से मांगा जवाब OSAP विवाद में आया बड़ा यू-टर्न! Gurinder Bhatti पर धोखाधड़ी का आरोप लगाने वाले ने मांगी माफी, वीडिय... पंजाब : परविंदर सिंह झोटा हत्याकांड के विरोध में आज पंजाब बंद, हाईवे किए गए जाम, मानसा की SHO पर गिर... जीएनए यूनिवर्सिटी ने बहुविषयक अनुसंधान एवं सतत नवाचार पर अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन का आयोजन किया,

MBD ग्रुप के साथ हुई करोड़ों की ठगी, आरोपी के खिलाफ दर्ज हुई FIR,

jalandhar-chandigarh-s7-book-shop-done-crore-fruad-with-jalandhar-mbd-group

.

PTB Big न्यूज़ जालंधर : पंजाब के जालंधर के सबसे बड़े में मल्होत्रा ​​बुक डिपो (MBD ग्रुप) से करीब 2.26 करोड़ रुपए की ठगी की गई। थाना डिवीजन नंबर-3 की पुलिस ने अंबाला निवासी हेमंत कक्कड़ के खिलाफ आईपीसी की धारा 420 और 406 के तहत केस दर्ज किया है। 2 करोड़ 26 लाख रुपए की सप्लाई दी गई। इसके बाद आरोपी ने न तो किताबें मंगवाईं और न ही बकाया रकम लौटा रहा है। आरोपी चंडीगढ़ में एस-7 बुक शॉप नाम से बड़ी दुकान चलाता है।

.

.

फिलहाल आरोपी की गिरफ्तारी बाकी है, जल्द ही पुलिस आरोपी को नोटिस जारी कर जांच में शामिल करेगी। अगर उसने सहयोग नहीं किया तो गिरफ्तारी के लिए टीमें भेजी जाएंगी। हेमंत कक्कड़ के खिलाफ दी गई शिकायत में मल्होत्रा ​​बुक डिपो के ब्रांच मैनेजर गुरचरण सिंह ने बताया कि बीते साल 15 जनवरी को उन्हें हेमंत कक्कड़ ने फोन किया और कहा कि उनका वीआईपी रोड जीरकपुर और चंडीगढ़ सिटी सेंटर पर एस-7 बुक डिपो है। उन्होंने कहा कि वह उनके साथ बिजनेस करना चाहते हैं।

.

jalandhar-chandigarh-s7-book-shop-done-crore-fruad-with-jalandhar-mbd-group

.

.

इसके बाद उन्होंने उनसे किताबें लेनी शुरू कर दीं और समय-समय पर भुगतान भी करते रहे। पिछले साल दिसंबर माह की 7 तारीख को उन्हें 2 करोड़ 26 लाख रुपए की सप्लाई दी गई थी। इसके बाद आरोपी ने न तो किताबें मंगवाईं और न ही बकाया रकम लौटा रहा था। जिसके बाद मामले की शिकायत कमिश्नरेट पुलिस को दी गई। कमिश्नरेट पुलिस की टीम ने जांच के बाद थाना डिवीजन नंबर-3 में केस दर्ज किया। शिकायत के आधार पर पुलिस ने 6 महीने की जांच के बाद आरोपी हेमंत कक्कड़ के खिलाफ ये मामला दर्ज हुआ।

.

.