PTB News

Latest news
2026 में एलपीयू के 56 फैकल्टी सदस्य दुनिया के टॉप 2% वैज्ञानिकों में शामिल; 23 सदस्य रिसर्च के अलग-अ... सेंट सोल्जर कॉलेज की छात्रा अंशुल ने रोलर स्केटिंग में जीते चार स्वर्ण पदक, एचएमवी की छात्राओं ने बी.बी.ए. सेमेस्टर- II की यूनिवर्सिटी परीक्षाओं में मेरिट स्थान हासिल किए एअर इंडिया ने लिया बड़ा फैसला, इन देशों के लिए सभी उड़ानें की रद्द, कहा-मिलेगा रिफंड झोटा हत्याकांड में केंद्र सरकार ने मारी एंट्री, अमित शाह ने दोहराया अपना संकल्प पंजाब में नशे के खिलाफ आवाज उठाने वाले एक ओर व्यक्ति का किया सरेआम क*त्ल, मचा हडकंप सुप्रीम कोर्ट ने असली पत्रकारों की पहचान और सुरक्षा को बताया बड़ी चुनौती, किस्से मांगा जवाब OSAP विवाद में आया बड़ा यू-टर्न! Gurinder Bhatti पर धोखाधड़ी का आरोप लगाने वाले ने मांगी माफी, वीडिय... पंजाब : परविंदर सिंह झोटा हत्याकांड के विरोध में आज पंजाब बंद, हाईवे किए गए जाम, मानसा की SHO पर गिर... जीएनए यूनिवर्सिटी ने बहुविषयक अनुसंधान एवं सतत नवाचार पर अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन का आयोजन किया,

जालंधर-होशियारपुर सड़क मार्ग पर हुआ बड़ा हादसा, बच्ची सहित परिवार के सभी सदस्यों की हुई दर्दनाक मौत,

punjab-jalandhar-hoshiarpur-road-accident-truck-and-car-collide-4-people-including-child-died

.

PTB Accident न्यूज़ होशियारपुर : पंजाब के जिला होशियारपुर के अधीन पड़ते टांडा से एक बड़ी ख़बर सामने आ रही है। जहां के अधीन पड़ते कस्बे में धत्तन पुल के पास कार और ट्रक में हुई भीषण टक्कर में एक बच्ची सहित एक ही परिवार के 4 लोगों की दर्दनाक मौत हो जाने का मामला सामने आया है, जबकि एक महिला गंभीर रूप से घायल हुई बताई जा रही है,जिसे अमृतसर रेफर कर दिया गया है।

.

.

मिली जानकारी के अनुसार, मृतकों में से एक की पहचान जम्मू निवासी फारूक के रूप में हुई है वहीं बाकी मृतकों की पहचान के प्रयास जारी हैं। सभी जम्मू नंबर की इनोवा कार में सवार थे। हरियाणा नंबर की ट्रक को पुलिस ने जब्त कर लिया है। जानकारी के अनुसार हादसे के तुरंत बाद आरोपी ट्रक चालक क्राइम सीन से फरार हो गया था। जानकारी के अनुसार, ट्रक होशियारपुर से टांडा की ओर जा रहा था,

.

.

जब यह धत्तन पुली के पास पहुंचा तो सामने से आ रही इनोवा से सीधी टक्कर हो गई। इनोवा जम्मू से होशियारपुर की ओर जा रही थी। टक्कर इतनी भीषण थी कि कार के परखचे उड़ गए थे। घटना के बाद इनोवा गाड़ी कच्ची सड़क पर उतर गई। थाना टांडा के एएसआई राजेश कुमार बताया कि सरकारी एम्बुलेंस और सड़क सुरक्षा फोर्स की मदद से दो मृतकों के शवों को सरकारी अस्पताल दसूहा

.

.

और 2 शवों को रंगी राम चैरिटेबल अस्पताल टांडा में रखवाया। थाना प्रभारी टांडा गुरमीत सिंह भी अपनी टीम के साथ जांच के लिए मौके पर पहुंच गए थे। जल्द पुलिस मामले में केस दर्ज कर अगली कार्रवाई शुरू करेगी। आपको यह भी बता दें कि क्राइम सीन की जांच के बाद सभी मृतकों की पहचान करने की कोशिश की जा रही है। जिसके बाद पारिवारिक सदस्यों को बुलाया जाएगा। उनके बयानों के आधार पर पुलिस अगली कार्रवाई करेगी। उधर, पुलिस इस बात की जांच कर रही है कि हादसा कैसे हुआ और किसकी गलती है।

.