PTB News

Latest news
ਲਾਇਲਪੁਰ ਖ਼ਾਲਸਾ ਕਾਲਜ ਦੇ ਐਮ.ਏ. (ਭੂਗੋਲ) ਦੇ ਵਿਦਿਆਰਥੀਆਂ ਨੇ ਯੂਨੀਵਰਸਿਟੀ ਪ੍ਰੀਖਿਆਵਾਂ ਵਿੱਚ ਪਹਿਲੀਆਂ ਚਾਰੇ ਪੁਜੀਸ਼ਨਾ... सेंट सोल्जर कॉलेज की छात्राओं ने विश्वविद्यालय परीक्षाओं में लहराया परचम, रायत बाहरा प्रोफेशनल यूनिवर्सिटी होशियारपुर में 'इग्नाइट 2026' का भव्य आगाज़; विद्यार्थियों में दिखा... जालंधर के युवराज भाटिया ने 10 साल की उम्र में रचा IGU मेन टूर की सी कैटेगरी में बनाई खास जालंधर की राजनितिक के चाणक्य कहे जाने वाले आम आदमी पार्टी के सीनियर नेता का पार्टी ने बढ़ाया कद अमरावती अस्पताल अग्निकांड को लेकर CM फडणवीस ने किया बड़ा ऐलान, जांच के भी दिए आदेश Jalandhar : बाबा मुराद शाह दरगाह से लौट रहे दंपति सहित मासूम बेटी की हुई सड़क हादसे में दर्द/नाक मौ/त बड़ा फैसला : जज बनने के लिए, 3 नहीं अब 1 साल की होगी वकालत जरूरी Punjab बंद के बीच चली गो/लियां, कारोबारी के ऑफिस के बाहर, ₹5 करोड़ न देने पर मारने की मिल रही थीं धम... पंजाब बंद : मोहाली-चंडीगढ़ के बाॅर्डर पूरी तरह से सील, राज्य के कई शहरों में दुकानें बंद, भारी पुलिस...

जालंधर में गैंगस्टर सोनू खत्री के 5 साथियों को देहात पुलिस ने किया गिरफ्तार, अवैध हथियार भी किये बरामद,

punjab-jalandhar-phillaur-arrested-5-associates-gangster-sonu-khatri

.

PTB Big न्यूज़ जालंधर : पंजाब की जालंधर देहात पुलिस ने मध्य प्रदेश से हथियार लाने वाले एक गिरोह का पर्दाफाश किया है। इस संबंध में अधिक जानकारी देते हुए देहात पुलिस के एसएसपी अंकुर गुप्ता ने बताया की देहात पुलिस ने सोनू खत्री गेंग के पांच बदमाशों को गिरफ्तार किया है। उन्होंने बताया कि पांचों आरोपी अमेरिका में बैठे गैंगस्टर सोनू खत्री और सोरव गुज्जर गिरोह के संपर्क में थे।

.

.

एसएसपी अंकुर गुप्ता ने आगे यह भी बताया कि उन्हें होशियारपुर और आदमपुर में अपने विरोधी गिरोह के गुर्गों की हत्या करनी थी, हालांकि पहले उक्त आरोपियों को जालंधर देहात पुलिस ने गिरफ्तार किया था। पुलिस ने आरोपियों से कुल पांच हथियार बरामद किए हैं। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान शिव दयाल उर्फ ​​बिल्ला निवासी होशियारपुर, जसविंदर सिंह उर्फ ​​काला निवासी आदमपुर, हलजीत सिंह उर्फ ​​गोरा, चंद्र शेखर उर्फ ​​पंडित निवासी होशियारपुर और गुरविंदर सिंह उर्फ ​​सुच्चा उर्फ ​​गिंडू निवासी कपूरथला के रूप में हुई है।

.

.

वहीं उन्होंने आगे यह भी बताया कि मिली जानकारी के अनुसार हथियारों का ऑर्डर अमेरिका में बैठे सरगना द्वारा दिया गया था। आरोपी खुद ही मध्य प्रदेश से वेपन लेकर आए थे। पुलिस ने आरोपियों की पूछताछ के बाद उन्हें कोर्ट में पेश कर रिमांड पर लिया है। मिली जानकारी के अनुसार थाना फिल्लौर की पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर उक्त आरोपियों को फिल्लौर के पास से गिरफ्तार किया। आरोपियों के खिलाफ थाना फिल्लौर में केस दर्ज किया गया है।

.

.

आपको यह भी बता दें कि पुलिस को मध्य प्रदेश के हथियार सप्लायरों के लिंकएज पर जांच शुरू कर दी है। प्राथमिक जांच में पता चला है कि उक्त आरोपियों ने सिर्फ वेपनों की डिलीवरी ली थी, उक्त हथियारों का पैसा भी विदेश से सीधा सप्लायर को भेजा गया था। आरोपियों से पुलिस ने 4 पिस्टल, 8 जिंदा रौद, 8 मैगजीन, एक देसी पिस्टल, एक जिंदा रौद और दो बाइक बरामद किए हैं। सारा सामान आरोपियों ने वारदात में इस्तेमाल करना था।

.