PTB News

Latest news
जालंधर में दिनदिहाड़े फिर चली गोलियां, पुलिस जांच में जुटी Iran-America में समझौते की खबरों से चढ़ी शेयर मार्केट, निवेशकों ने ली राहत की सांस एचएमवी की छात्राओं ने यूनिवर्सिटी में सबसे ज़्यादा एसजीपीए हासिल किए, ਲਾਇਲਪੁਰ ਖ਼ਾਲਸਾ ਕਾਲਜ ਦੇ ਐਮ.ਐਸ.ਸੀ. ਆਈ.ਟੀ. ਸਮੈਸਟਰ ਤੀਜਾ ਦਾ ਨਤੀਜਾ ਰਿਹਾ ਸ਼ਾਨਦਾਰ, अब सरकार ने शुरू की बेसहारा बच्चों के लिए Bal Sangopan Yojana, मिलेंगे 2500 रूपये महीना अमेरिकी हमले में मृत आदित्य के शव का परिवार व गांव वाले कर रहे इंतजार, फूट-फूट कर मीडिया के सामने रो... निशानेबाजी के 'गोल्डन बॉय' जसपाल राणा ने दुनिया को कहा अलविदा, खेल जगत में शोक गोल्डन टेंपल परिसर में बेअदबी की युवक ने की कोशिश, SGPC अध्यक्ष ने लिया संज्ञान पेपर लीक और परीक्षा विवाद पर कॉकरोच पर ने किया बड़े आंदोलन का ऐलान Iran US War, Oman के निकट अमेरिकी मिसाइल हमले में हिमाचल प्रदेश के युवक की हुई मौत, क्षेत्र में शोक ...

तेज रफ्तार रोडवेज बस हुई हादसे का शिकार, 40 से ज्यादा स्कूल के बच्चे थे सवार, कई हुए घायल,

panchkula-bus-accident-high-speed-roadways-bus-overturned-40-school-students-injured-panchkula-bus-accident

.

.

PTB Accident न्यूज़ पंचकूला : हरियाणा के पंचकूला में आज यानि सोमवार की सुबह एक बड़ा बस हादसा हो गया। यह हादसा इतना भयानक था कि बस में मौजूद ज्यादातर सवारियां घायल हो गईं। मिली जानकारी के अनुसार एक तेज रफ्तार रोडवेज बस नियंत्रण खोने से पलट गई और इस हादसे में 40 से ज्यादा स्कूली बच्चे घायल हो गए। मिली जानकारी के अनुसार एक महिला गंभीर रूप से घायल हुई बताई जा रही है।

.

.

सभी घायल लोगों पिंजौर के अस्पताल और पंचकूला के सेक्टर-6 नागरिक अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां सबका इलाज चल रहा है। वहीं, महिला की गंभीर हालत को देखते हुए उसे चंडीगढ़ पीजीआई रेफर किया गया है। मिली जानकारी के अनुसार हादसा पिंजौर के नौलटा गांव के पास हुआ है। जानकारी मिल रही है कि इस सड़क हादसे की बड़ी वजह ड्राइवर द्वारा लापरवाही से हाई स्पीड में बस चलाना है।

.

.

वहीं, यह भी बताया जा रहा है कि ज्यादा सवारियां भरी होने से बस ओवरलोडेड थी। इसके अलावा, सड़कों की खस्ता हालत भी इस हादसे की बड़ी वजह हो सकती है। पिंजौर बस हादसे का संज्ञान लेते हुए हरियाणा की नायब सिंह सैनी सरकार एक्शन में आ गई है। हरियाणा सरकार ने बस के ड्राइवर यशपाल और कंडक्टर संजीव कुमार को सस्पेंड कर दिया गया है व मामले की जाँच संबंधी अधिकारीयों को आदेश दे दिए गए हैं।

.

.