PTB News

Latest news
Big Breaking : Actor Tiger Shroff पर फायरिंग, कई लोग हुए घायल 2026 में एलपीयू के 56 फैकल्टी सदस्य दुनिया के टॉप 2% वैज्ञानिकों में शामिल; 23 सदस्य रिसर्च के अलग-अ... सेंट सोल्जर कॉलेज की छात्रा अंशुल ने रोलर स्केटिंग में जीते चार स्वर्ण पदक, एचएमवी की छात्राओं ने बी.बी.ए. सेमेस्टर- II की यूनिवर्सिटी परीक्षाओं में मेरिट स्थान हासिल किए एअर इंडिया ने लिया बड़ा फैसला, इन देशों के लिए सभी उड़ानें की रद्द, कहा-मिलेगा रिफंड झोटा हत्याकांड में केंद्र सरकार ने मारी एंट्री, अमित शाह ने दोहराया अपना संकल्प पंजाब में नशे के खिलाफ आवाज उठाने वाले एक ओर व्यक्ति का किया सरेआम क*त्ल, मचा हडकंप सुप्रीम कोर्ट ने असली पत्रकारों की पहचान और सुरक्षा को बताया बड़ी चुनौती, किस्से मांगा जवाब OSAP विवाद में आया बड़ा यू-टर्न! Gurinder Bhatti पर धोखाधड़ी का आरोप लगाने वाले ने मांगी माफी, वीडिय... पंजाब : परविंदर सिंह झोटा हत्याकांड के विरोध में आज पंजाब बंद, हाईवे किए गए जाम, मानसा की SHO पर गिर...

जालंधर में स्थित गुरुद्वारा साहिब के अंदर फिर हुई बेअदबी की घटना, युवक को किया गिरफ्तार, पूछताछ जारी,

punjab-jalandhar-goraya-gurudwara-sacrilege-nepali-youth-arrested

.

PTB Sad न्यूज़ जालंधर : जालंधर जिले से एक बड़ी ख़बर सामने आ रही है। जहां के अधीन पड़ते गोराया में आज स्थिति उस समय तनावपूर्ण हो गया जब वहां स्थित एक गुरुद्वारा साहिब में बेअदबी की घटना की जानकारी स्थानीय लोगों को मिली। मिली जानकारी के अनुसार एक युवक द्वारा निशान साहिब से छेड़छाड़ करने की कोशिश करने का पता चला है। मिली जानकारी के अनुसार आरोपी युवक बिना सिर ढके गुरुद्वारा सहिब के अंदर घुसा था,

.

.

गनीमत रही कि उक्त युवक को पहले ही ग्रंथी और अन्य लोगों द्वारा रोक लिया गया था। इस मामले में थाना गोराया की पुलिस ने धार्मिक भावनाएं आहत करने का केस दर्ज कर लिया है। आरोपी की पहचान गणेश खड़का निवासी नेपाल के रूप में हुई है, जोकि पंजाब के लुधियाना में रह रहा था। गोराया स्थित गुरुद्वारा साहिब के हेड ग्रंथी गोबिंद सिंह ने पुलिस को दिए गए बयानों में कहा कि वह रोजाना की तरह सुबह करीब साढ़े पांच बजे गुरुद्वारा साहिब में अरदास कर रहे थे। इस दौरान सीसीटीवी में देखा गया कि

.

.

एक युवक गुरुद्वारा के बाहर टहल रहा है। देखते ही देखते उक्त युवक गुरुद्वारा साहिब के अंदर दाखिल हो गया और श्री निशान साहिब से छेड़छाड़ करने लगा। साथ ही साइड पर पड़े वाइपर से निशान साहिब को क्षति पहुंचने की कोशिश की गई। वहां से आरोपी निकला और गुरुद्वारा के अंदर बिना सिर ढके घुस गया। जब गुरुद्वारा साहिब में मौजूद लोगों आरोपी को पकड़ा तो उसके जेब से तंबाकू प्रोडक्ट भी मिले।

.

.

आरोपी ने हेड ग्रंथी से मारपीट करने की कोशिश भी की। मगर किसी तरह उक्त आरोपी को जमीन पर लेटाकर पकड़ लिया गया और मामले की जानकारी पुलिस प्रशासन को दी गई। वहीं फिल्लौर के SHO सुखदेव सिंह ने मीडिया को जानकारी देते हुए बताया कि आरोपी को हमने गिरफ्तार कर लिया है। गुरुद्वारा साहिब के अंदर आरोपी ने काफी उत्पात मचाया था। आरोपी लुधियाना में लेबर का काम करता था। युवक गोराया किस उदेश्य से और कैसे पहुंचा इस बारे में फिलहाल पूछताछ की जा रही है।

.