PTB News

Latest news
जालंधर! खुफिया जानकारियों को पाकिस्तान भेजने वाले 3 युवकों को किया पुलिस ने गिरफ्तार जालंधर! दोस्त ने किया दोस्त का बेरहमी के साथ म'र्ड'र फिर किया गड्ढे में दफन पंजाब से दुःखद ख़बर, ASI ने सर्विस पिस्टल से की आ'त्मह'त्या, मचा हड़कंप बुरे फंसे! आप मंत्री संजीव अरोड़ा, ₹55.57 करोड़ की संपत्ति होगी कुर्क, किन शहरों की, जाने पूरी लिस्ट पंजाब से गए निहंगों ने कुल्हाल बॉर्डर पर तोड़ी बैरिकेडिंग, लहराई नंगी तलवारें, बातचीत के बाद लौटे पां... राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले को लेकर ट्रस्ट ने दर्ज कराई FIR, CCTV में आए थे नजर भगवंत मान ने बार-बार बेअदबी वाले वीडियो पर बयान बदलकर खुद को नुकसान पहुंचा रहे: सरदार बिक्रम सिंह मज... पासपोर्ट बनवाना हुआ अब महंगा, केंद्र सरकार ने बढ़ाई फीस, जानें कब से लागू होंगी नई दरें केंद्र के नए रोजगार अधिनियम पर भड़के हिमाचल प्रदेश के ग्रामीण विकास एवं पंचायती राज मंत्री अनिरुद्ध ... CM ने नेरी कलां में 90.66 करोड़ रुपये की 12 विकास परियोजनाओं के किए उद्घाटन एवं शिलान्यास

PAP हेडक्वार्टर जालंधर में मनाया गया 74वां वन महोत्सव,

74th Van Mahotsav celebrated at PAP Headquarters Jalandhar

.

PTB City न्यूज़ जालंधर : विश्व स्तर पर ग्लोबल वार्मिंग को कम करने और PAP कैप्स को प्रदूषण मुक्त, हरित बनाने में योगदान देने के उद्देश्य से आज यानि शुक्रवार को PAP हेडक्वार्टर जालंधर में 74वां वन महोत्सव मनाया गया। इस दौरान मुख्य मेहमान के तौर पर एम.एफ. फारूकी, आईपीएस एडीजीपी/राज्य सशस्त्र पुलिस जालंधर मौजूद रहे।

.

74th Van Mahotsav celebrated at PAP Headquarters Jalandhar

.

इस दौरान पौधारोपण कर वन महाउत्सव की शुरुआत करते मुख्य मेहमान एम.एफ. फारूकी, आईपीएस एडीजीपी/राज्य सशस्त्र पुलिस जालंधर सभी को अधिक से अधिक पौधे लगाने और उन्हें बचाने के लिए प्रोत्साहित किया। इसके बाद इन्द्रबीर सिंह, आई.पी.एस. DIG प्रशासन पीएपी, राजपाल सिंह संधू, आइपीएस, DIG, पीएपी जालंधर छावनी, गुरतेजिंदर सिंह औलख, पीपीएस कमांडेंट, 7वीं बटालियन पीएपी, नरेश कुमार डोगरा, पीपीएस, एआईजी/पीएपी, जालंधर,

.

74th Van Mahotsav celebrated at PAP Headquarters Jalandhar

.

हरकमलप्रीत सिंह खख पीपीएस कमांडेंट, 27वीं बटालियन पीएपी, मंदीप सिंह गिल पीपीएस, कमांडेंट ट्रेनिंग, पीएपी, सुश्री रश्मी विज, प्रिंसीपल डीएवी स्कूल पीएपी, आलोक सोंधी एमडी, पंजाब-कश्मीर फाइनेंस, आशम सोंधी, सुभाष अरोड़ा डीएसपी, प्रशिक्षण, दविंदर सिंह सैनी डीएसपी प्रशिक्षण, मनीष कुमार डीएसपी सुरक्षा, दलवीर सिंह डीएसपी कंट्रोल रूम, हरविंदर सिंह खेहरा डीएसपी, वरिंदर सिंह खोसा, डीएसपी, और पार्थो प्रीतम, डीएसपी द्वारा पौधारोपण भी किया गया।

.

74th Van Mahotsav celebrated at PAP Headquarters Jalandhar

.

इस वन महाउत्सव के दौरान पीएपी परिसर के भीतर स्थित प्रशिक्षण-कम-खेल परिसर के विभिन्न मैदान सरकारी आवास क्षेत्र एवं विभिन्न कार्यालय क्षेत्रों में विभिन्न प्रकार के फलों के पेड़, फूलदार, छायादार एवं औषधीय आदि के लगभग 550 पौधे/वृक्ष रोपित करने का लक्ष्य रखा है। इससे पहले मंदीप सिंह पीपीएस, कमांडेंट ट्रेनिंग, पीएपी ने पेड़ों के महत्व के बारे में बताया और कहा कि अगर हम धरती पर पेड़ नहीं लगाएंगे तो वे खत्म हो जाएंगे और सांस लेने के लिए ऑक्सीजन भी पैसों की लेनी पड़ेगी, इसलिए हमें इस स्थिति से बचने के लिए यथासंभव अधिक से अधिक पेड़ लगाने चाहिए।

.