PTB News

Latest news
जालंधर के युवराज भाटिया ने 10 साल की उम्र में रचा IGU मेन टूर की सी कैटेगरी में बनाई खास जालंधर की राजनितिक के चाणक्य कहे जाने वाले आम आदमी पार्टी के सीनियर नेता का पार्टी ने बढ़ाया कद अमरावती अस्पताल अग्निकांड को लेकर CM फडणवीस ने किया बड़ा ऐलान, जांच के भी दिए आदेश Jalandhar : बाबा मुराद शाह दरगाह से लौट रहे दंपति सहित मासूम बेटी की हुई सड़क हादसे में दर्द/नाक मौ/त बड़ा फैसला : जज बनने के लिए, 3 नहीं अब 1 साल की होगी वकालत जरूरी Punjab बंद के बीच चली गो/लियां, कारोबारी के ऑफिस के बाहर, ₹5 करोड़ न देने पर मारने की मिल रही थीं धम... पंजाब बंद : मोहाली-चंडीगढ़ के बाॅर्डर पूरी तरह से सील, राज्य के कई शहरों में दुकानें बंद, भारी पुलिस... CT Institute झगड़ा, छात्रों के दो गुटों के बीच, हॉस्टल में तोड़फोड़, कैंपस की सुरक्षा के लिए तैनात कि... डी.ए.वी. यूनिवर्सिटी की छात्रा ऊर्वी राठौर को मिला 'यूथ क्लाइमेट लीडर अवॉर्ड' राष्ट्रीय स्तर पर शानद... रायत बाहर प्रोफेशनल यूनिवर्सिटी में "ड्रग्स का बढ़ता प्रकोप: महिलाओं पर पड़ता बोझ" विषय पर राष्ट्रीय...

अमेरिका जाने के चक्कर में पंजाब के युवक ने लाखों खर्च कर घूमीं पूरी दुनिया, अंत में पहुंच गया जेल, ट्रैवल एजेंट को पुलिस ने किया गिरफ्तार,

igi-police-arrested-passenger-delhi-airport-made-six-unsuccessful-attempts-to-go-to-america-spent-rs-50-lakh-has-this-person

.

PTB Big न्यूज़ दिल्ली : विदेश में बसने की चाहत किसी को जेल ले जाएगी ऐसा किसी ने कभी सपने में भी नहीं सोचा होगा? शायद यह सब किस्मत की बातें हैं। ऐसा ही कुछ पंजाब के पंजाब के तरनतारन में रहने वाले एक युवक के साथ हुआ जिसने अमेरिका जैसे देश में बसने के लिए कई सपने संजोये थे, लेकिन उसे क्या पता था की वह अंत में दिल्ली की तिहाड़ जेल में ही पहुंच जायेगा।

.

.

ऐसी चक्कर में वह आधी से ज्यादा दुनिया का चक्‍कर जिसपर युवक ने 50 लाख रुपए से अधिक की रकम पानी की तरह तक बहा डाली, लेकिन वह अमेरिका नहीं पहुंच पाया। पंजाब के तरनतारन के रहने वाला यह युवक कजाकिस्‍तान के अल्‍माटी में सुरक्षा एजेंसियों के हत्‍थे चढ़ गया हैं, यहां पर इस युवक को ऐसी ‘किक’ पड़ी कि वह सीधे दिल्‍ली की तिहाड़ जेल पहुंच गया। इस युवक की गिरफ्तारी के बाद इस मामले के मास्‍टर माइंटर सुल्‍तान को भी आईजीआई एयरपोर्ट पुलिस ने गिरफ्तार कर सलाखों के पीछे पहुंचा दिया।

.

इस पुरे मामले में मीडिया को जानकारी देते हुए IGI एयरपोर्ट की डीसीपी उषा रंगनानी के बताया कि इस मामले की शुरूआत हुई तरनतारन (पंजाब) के नोरंगाबाद गांव से, जहां के गांव में रहने वाला गुरप्रीत सिंह बेहतर जिंदगी की आस में अमेरिका जाना जाहता था। अपनी इस चाहत को पूरा करने के लिए गुरप्रीत ने सुल्‍तान नामक के एजेंट से संपर्क किया। सुल्‍तान ने सबसे पहले गुरप्रीत को कोलकाता से वियतनाम रवाना किया।

.

.

वियतनाम से गुरप्रीत को अमेरिका के लिए रवाना होना था। लेकिन, आगे की यात्रा की व्‍यवस्‍था न हो पाने की वजह से सुल्‍तान ने गुरप्रीत को भारत वापस बुला लिया। अधिकारी ने आगे यह भी बताया कि दिसंबर 2023 में सुल्‍तान ने गुरप्रीत को एक बार फिर अपने दफ्तर में बुलाकर कतर का वीजा और एयर टिकट थमा दीं, जिसके बाद, गुरप्रीत दिल्‍ली एयरपोर्ट से कतर के लिए रवाना हो गया।

.

गुरप्रीत कतर में दो दिन रुका, लेकिन एक बार फिर वह अमेरिका जाने में नाकामयाब रहा और वापस भारत चला आया। बीती दो कोशिशों में गुरप्रीत अमेरिका जाने में नाकामयाब रहा था। सुल्‍तान ने तीसरी कोशिश दोहा और ब्राजील के रास्‍ते गुरप्रीत को अमेरिका भेजने की कोशिश की। गुरप्रीत एक बार फिर दोहा के लिए रवाना हो गया। उन्‍होंने बताया कि दोहा पहुंचने के बाद गुरप्रीत को ब्राजील के लिए रवाना होना था। दोहा एयरपोर्ट पर जांच के दौरान, गुरप्रीत के पासपोर्ट पर लगा ब्राजील का वीजा फर्जी पाया गया,

.

जिसके बाद उसे दिल्‍ली एयरपोर्ट के लिए डिपोर्ट कर दिया गया। भारत पहुंचने के बाद गुरप्रीत एक बार फिर सुल्‍तान के पास पहुंच गया। इस बार सुल्‍तान ने उसे दुबई के रास्‍ते अमेरिका भेजने की बात कही। तय तारीख पर वह अमृतसर एयरपोर्ट से दुबई के लिए रवाना भी हो गया। दुबई पहुंचने के बाद, उसकी मुलाकात सुल्‍तान के दोस्‍तों से हुई, जिन्‍होंने उसके लिए उसके लिए निकारागुआ का वीजा और टिकट उपलब्‍ध कराया। इस सारे घटनाक्रम के बाद सुरक्षा एजेंसियां अब लगातार विदेश में जाने की चाह रखने वाले लोग जो एयरपोर्ट पर पहुंच रहे हैं की गहराई से जाँच का रही है।