PTB News

Latest news
जालंधर के युवराज भाटिया ने 10 साल की उम्र में रचा IGU मेन टूर की सी कैटेगरी में बनाई खास जालंधर की राजनितिक के चाणक्य कहे जाने वाले आम आदमी पार्टी के सीनियर नेता का पार्टी ने बढ़ाया कद अमरावती अस्पताल अग्निकांड को लेकर CM फडणवीस ने किया बड़ा ऐलान, जांच के भी दिए आदेश Jalandhar : बाबा मुराद शाह दरगाह से लौट रहे दंपति सहित मासूम बेटी की हुई सड़क हादसे में दर्द/नाक मौ/त बड़ा फैसला : जज बनने के लिए, 3 नहीं अब 1 साल की होगी वकालत जरूरी Punjab बंद के बीच चली गो/लियां, कारोबारी के ऑफिस के बाहर, ₹5 करोड़ न देने पर मारने की मिल रही थीं धम... पंजाब बंद : मोहाली-चंडीगढ़ के बाॅर्डर पूरी तरह से सील, राज्य के कई शहरों में दुकानें बंद, भारी पुलिस... CT Institute झगड़ा, छात्रों के दो गुटों के बीच, हॉस्टल में तोड़फोड़, कैंपस की सुरक्षा के लिए तैनात कि... डी.ए.वी. यूनिवर्सिटी की छात्रा ऊर्वी राठौर को मिला 'यूथ क्लाइमेट लीडर अवॉर्ड' राष्ट्रीय स्तर पर शानद... रायत बाहर प्रोफेशनल यूनिवर्सिटी में "ड्रग्स का बढ़ता प्रकोप: महिलाओं पर पड़ता बोझ" विषय पर राष्ट्रीय...

15 अगस्त से, सभी उम्र की महिलाओं को इस राज्य के मुख्यमंत्री ने दी मुफ्त यात्रा करने की सुविधा देने की घोषणा,

big-news-for-women-free-bus-service-chandrababu-naidu-chief-minister-of-andhra-pradesh

.

PTB Big न्यूज़ आंध्र प्रदेश : आंध्र प्रदेश के चंद्रबाबू नायडू मुख्यमंत्री ने 15 अगस्त से महिलाओं के लिए मुफ्त बस सेवा शुरू करने की घोषणा की है। इस अभिनव पहल का नाम “सुपर सिक्स योजना” रखा गया है, जिसके तहत आंध्र प्रदेश राज्य सड़क परिवहन निगम (APSRTC) के माध्यम से महिलाओं, लड़कियों और ट्रांसजेंडर व्यक्तियों को मुफ्त सार्वजनिक परिवहन की सुविधा दी जाएगी।

.

.

इस योजना का उद्देश्य सभी उम्र की महिलाओं को राज्य के भीतर मुफ्त यात्रा करने की सुविधा प्रदान करना है। यह लाभ ट्रांसजेंडर व्यक्तियों को भी मिलेगा, जिससे उन्हें भी स्वतंत्रता और समानता का अनुभव होगा। पल्ले वेलुगु और एक्सप्रेस बसें इस सुविधा को प्रदान करेंगी, और यह योजना आंध्र प्रदेश की सीमाओं के भीतर अंतरराज्यीय यात्रा पर भी लागू होगी।

.

.

मुख्यमंत्री चंद्रबाबू नायडू ने इस योजना को अपने चुनावी वादों के तहत लागू करना शुरू कर दिया है। यह मुफ्त बस सेवा आंध्र प्रदेश राज्य परिवहन, खेल और युवा सेवाओं के मंत्री मंडीपल्ली रामप्रसाद रेड्डी द्वारा लॉन्च की गई है। यह पहल महिलाओं को सशक्त बनाने के लिए है ताकि उन्हें अपनी परिवहन आवश्यकताओं के लिए दूसरों पर निर्भर नहीं रहना पड़े।

.

.

आंध्र प्रदेश में यह योजना कर्नाटक और तेलंगाना के बाद लागू की जा रही है, जहां पहले से ही मुफ्त बस सेवाएं शुरू की गई हैं। “सुपर सिक्स योजना” का उद्देश्य समाज के कमजोर वर्गों को एक मजबूत प्लेटफॉर्म प्रदान करना है और महिलाओं को स्वतंत्रता एवं सुरक्षा का एहसास दिलाना है। यह कदम आंध्र प्रदेश में महिलाओं की स्थिति को सुधारने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल है।

.