PTB News

Latest news
2026 में एलपीयू के 56 फैकल्टी सदस्य दुनिया के टॉप 2% वैज्ञानिकों में शामिल; 23 सदस्य रिसर्च के अलग-अ... सेंट सोल्जर कॉलेज की छात्रा अंशुल ने रोलर स्केटिंग में जीते चार स्वर्ण पदक, एचएमवी की छात्राओं ने बी.बी.ए. सेमेस्टर- II की यूनिवर्सिटी परीक्षाओं में मेरिट स्थान हासिल किए एअर इंडिया ने लिया बड़ा फैसला, इन देशों के लिए सभी उड़ानें की रद्द, कहा-मिलेगा रिफंड झोटा हत्याकांड में केंद्र सरकार ने मारी एंट्री, अमित शाह ने दोहराया अपना संकल्प पंजाब में नशे के खिलाफ आवाज उठाने वाले एक ओर व्यक्ति का किया सरेआम क*त्ल, मचा हडकंप सुप्रीम कोर्ट ने असली पत्रकारों की पहचान और सुरक्षा को बताया बड़ी चुनौती, किस्से मांगा जवाब OSAP विवाद में आया बड़ा यू-टर्न! Gurinder Bhatti पर धोखाधड़ी का आरोप लगाने वाले ने मांगी माफी, वीडिय... पंजाब : परविंदर सिंह झोटा हत्याकांड के विरोध में आज पंजाब बंद, हाईवे किए गए जाम, मानसा की SHO पर गिर... जीएनए यूनिवर्सिटी ने बहुविषयक अनुसंधान एवं सतत नवाचार पर अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन का आयोजन किया,

ट्रैवल एजेंट का कारनामा, 30 लाख लेकर अमेरिका के बजाय युवक को भेज दिया दुबई, फिर 55 दिन बंधक बनाकर रखा,

haryana-panipat-immigration-fraud-israna-kurukshetra

.

PTB Big न्यूज़ पानीपत : हरियाणा के पानीपत जिले के परधाना गांव के एक युवक को अमेरिका भेजने के नाम पर ठगा गया। ठगों ने उसे दुबई भेज दिया। वहां उसे बंधक बनाकर रखा गया। बिना पैसे दिए उससे 55 दिन तक काम कराया गया। वीजा खत्म होने से पहले ही उसे वापस भारत भेज दिया गया। यहां आने के बाद उसने विदेश भेजने के नाम पर ठगी करने वाले दंपती और तीन लोगों से संपर्क करने की कोशिश की। लेकिन आरोपियों से उसका संपर्क नहीं हो सका।

.

.

पुलिस में शिकायत दर्ज कराई गई। शिकायत के आधार पर पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस को दी शिकायत में अनिकेत ने बताया कि वह गांव परधाना का रहने वाला है। उसके घर गांव जौंधन निवासी हरपाल का आना-जाना था। एक बार हरपाल ने कहा कि वह कुरुक्षेत्र के पेहवा रोड निवासी प्रवीण व उसकी पत्नी रेणु को जानता है, जो लोगों को अमेरिका भेजने के लिए वीजा लगवाते हैं।

.

.

अगर तुम्हारे परिवार से कोई जाना चाहेगा तो वह उनसे बात करेगा। बात फाइनल होने के बाद जुलाई 2023 में उसकी मुलाकात उक्त दंपती से करवाई गई। जिन्होंने अमेरिका जाने का खर्च 50 लाख रुपये बताया। जिसमें से पहले 30 लाख रुपये मांगे गए। कुछ दिन बाद आरोपी उसके घर गए और 19 लाख रुपये नगद, 11 लाख रुपये ऑनलाइन खाते में ले लिए। इसके बाद आरोपियों ने उसे सबसे पहले दिसंबर 2023 में दुबई भेजा।

.

.

दुबई पहुंचने के बाद आरोपियों ने उसे लोकेशन भेजी और टैक्सी से वहां पहुंचने को कहा। वहां पहुंचने के बाद उससे मिलने वाले शख्स ने कहा कि अगर उसे यहां रहना है तो उसे काम करना होगा और उसका पासपोर्ट भी छीन लिया। आरोपियों ने उसे वहां एक कमरे में बंद कर दिया और ऑनलाइन गेमिंग कराई। उससे बंधुआ मजदूरी कराई और पैसे भी नहीं दिए। वह 55 दिन तक उनके पास रहा। जिसके बाद आरोपियों ने उसे बताया कि उसका वीजा खत्म होने वाला है, इसलिए वे उसे वापस भेज रहे हैं। वह 14 फरवरी को भारत वापस आ गया।

.