PTB News

Latest news
ਸਰਕਾਰੀ ਹਸਪਤਾਲ ਕਾਲਾ ਬੱਕਰਾ ਵਿਖੇ ਜਗੀਰਦਾਰ ਬਖਸ਼ੀਸ਼ ਸਿੰਘ ਵੜੈਚ ਨੂੰ ਸਮਰਪਿਤ ਸਮਾਗਮ, एच.एम.वी की छात्रा ने एम.एस.सी. केमिस्ट्री में यूनिवर्सिटी में टॉप किया, इनोसेंट हार्ट्स ग्रुप ऑफ़ इंस्टीट्यूशन्स द्वारा 'प्रतिभा मंच' टैलेंट हंट – 2026 का सफल आयोजन, पी सी एम एस डी कॉलेज फॉर विमेन, जालंधर ने क्रिएटिविटी, सस्टेनेबिलिटी और एंटरप्रेन्योरशिप को बढ़ावा द... जोनल खेलों में सेंट सोल्जर ग्रुप के विद्यार्थियों ने चमकाया नाम, पुलिस कमिश्नर के ट्रांसफर पर पूर्व केंद्रीय मंत्री रवनीत सिंह बिट्टू ने लगाए पंजाब सरकार पर गंभीर आर... Himachal : चंबा जिले में अनियंत्रित होकर सड़क से नीचे गिरी बस, 7 लोगों की मौत; 11 घायल Jalandhar : कार अनियंत्रित होकर कैंटर से टकराई, 3 युवकों की मौत, 2 के शव कार में फंसे GNA University में FANUC सेंटर ऑफ एक्सीलेंस के अंतर्गत पंजाब की पहली रोबोटिक सिस्टम इंटीग्रेशन लैब क... पूर्व सांसद अविनाश राय खन्ना के मुख्य आतिथ्य में रयात बाहरा प्रोफेशनल यूनिवर्सिटी के NSS विंग द्वारा...

जालंधर के कारोबारी को मिली गैंगस्टर लॉरेंस के नाम पर धमकी, मांगे 25 लाख रूपये, कहा तेरे नाम पर है गोली तैयार,

jalandhar-businessman-sachin-aggarwal-get-ransom-call-on-name-gangster-lawrence-bishnoi

PTB Crime न्यूज़ जालंधर : पंजाब के जिला जालंधर के अधीन पड़ते फिल्लौर से एक बड़ी खबर सामने आ रही है। जहां के एक कारोबारी को 25 लाख रुपए के लिए फिरौती की धमकी भरी कॉल आने से सनसनी फैल गई है। जिसके बाद उक्त कारोबारी जोकि आढ़ती का काम करते हैं ने मामले की शिकायत फिल्लौर पुलिस और जालंधर देहात पुलिस के DSP फिल्लौर स्वर्णजीत सिंह को दी गई है।

.

मिली जानकारी के अनुसार पीड़ित कारोबारी को यह धमकी भरी कॉल दुबई के नंबर से आई बताई जा रही है। पीड़ित कारोबारी ने पुलिस को दिए बयानों में बताया की धमकी देते हुए कॉल करने वाले ने कहा है कि तुम्हारे पास लॉरेंस भाई का मैसेज है, हम 6 माह से तुम्हारी रेकी कर रहे हैं। पिस्तौल की गोली पर तेरा नाम लिखा हुआ है। 25 लाख रुपए तैयार रखो। आखिरी में उक्त युवक ने राम राम बोलकर फोन काट दिया।”

.

.

वहीं आढ़ती सचिन अग्रवाल ने बताया कि उनकी सैफाबाद में बर्फ की फैक्ट्री, लुधियाना में कमर्शियल कंप्यूटर वे-ब्रिज और फिल्लौर की अनाज मंडी में आढ़ती का कारोबार है। फोन पर उन्हें धमकी देने वाले व्यक्ति को उनके पूरे कारोबार की शयद जानकारी थी। पुलिस को शिकायत देते हुए सचिन ने बताया कि 21 जुलाई को वह गांव सैफाबाद स्थित बर्फ की फैक्ट्री में थे,

.

.

तभी शाम करीब 4 बजे उनके पास विदेशी नंबर से व्हाट्सएप कॉल आई, जिसमें नेटवर्क की समस्या के कारण आवाज साफ नहीं थी। कारोबारी अग्रवाल ने बताया कि वह किसी कारण से तीन बार फोन नहीं उठा पाए, लेकिन जब 4:11 बजे चौथी बार फोन बजा तो उन्होंने फोन उठाया। फोन करने वाले ने कहा कि आप सचिन अग्रवाल हैं, लॉरेंस बिश्नोई का मैसेज आया है कि 25 लाख रुपए तैयार रखें।

.

.

हम छह महीने से आपकी रेकी कर रहे हैं। आपके बारे में हमें सिर्फ इतना पता है कि आपकी बर्फ की फैक्ट्री है और हाईवे पर कांटा है। आपको ज्यादा होशियार होने की जरूरत नहीं है, गोली आपके लिए तैयार है, जब 25 लाख रुपए तैयार हो जाएं तो इस नंबर पर कॉल करके राम-राम बोलकर फोन काट देना। पीड़ित कारोबारी ने मामले की शिकायत थाना फिल्लौर की पुलिस को बीते दिन यानि सोमवार को दे दी थी।

.

मंगलवार को उक्त आढ़ती ने शिकायत डीएसपी फिल्लौर स्वर्णजीत सिंह को दी थी। पीड़ित ने कहा कि वारदात की शिकायत के बाद उन्होंने पुलिस से मामले में कार्रवाई के लिए अनुरोध किया था। मगर अभी तक पुलिस द्वारा कोई कार्रवाई नहीं की गई। वहीं, इसे लेकर थाना फिल्लौर के एसएचओ सुखदेव सिंह ने कहा कि मामले में शिकायत के आधार पर जांच शुरू कर दी गई है। जल्द ही आरोपी को ट्रेस कर उसे गिरफ्तार कर लिया जाएगा।