PTB News

Latest news
2026 में एलपीयू के 56 फैकल्टी सदस्य दुनिया के टॉप 2% वैज्ञानिकों में शामिल; 23 सदस्य रिसर्च के अलग-अ... सेंट सोल्जर कॉलेज की छात्रा अंशुल ने रोलर स्केटिंग में जीते चार स्वर्ण पदक, एचएमवी की छात्राओं ने बी.बी.ए. सेमेस्टर- II की यूनिवर्सिटी परीक्षाओं में मेरिट स्थान हासिल किए एअर इंडिया ने लिया बड़ा फैसला, इन देशों के लिए सभी उड़ानें की रद्द, कहा-मिलेगा रिफंड झोटा हत्याकांड में केंद्र सरकार ने मारी एंट्री, अमित शाह ने दोहराया अपना संकल्प पंजाब में नशे के खिलाफ आवाज उठाने वाले एक ओर व्यक्ति का किया सरेआम क*त्ल, मचा हडकंप सुप्रीम कोर्ट ने असली पत्रकारों की पहचान और सुरक्षा को बताया बड़ी चुनौती, किस्से मांगा जवाब OSAP विवाद में आया बड़ा यू-टर्न! Gurinder Bhatti पर धोखाधड़ी का आरोप लगाने वाले ने मांगी माफी, वीडिय... पंजाब : परविंदर सिंह झोटा हत्याकांड के विरोध में आज पंजाब बंद, हाईवे किए गए जाम, मानसा की SHO पर गिर... जीएनए यूनिवर्सिटी ने बहुविषयक अनुसंधान एवं सतत नवाचार पर अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन का आयोजन किया,

जालंधर पुलिस ने फिर बरामद किया कार सवार से लाखों का कैश, 3 लोगों को लिया हिरासत में,

jalandhar-phillaur-police-recover-1950-lakh-cash-from-car-rider-of-firozpur

.

पीटीबी न्यूज़ जालंधर : पंजाब के जिला जालंधर के अधीन पड़ते फिल्लौर से एक बड़ी खबर सामने आ रही है। जहां की पुलिस द्वारा लगाए गए हाईटेक नाके के दौरान पुलिस ने 19.50 लाख रुपए के साथ तीन लोगों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार किए गए आरोपी फिरोजपुर कैंट के रहने वाले थे, जिनकी पहचान अमित कुमार पुत्र जैलश चंद, अनिल कुमार पुत्र लछमन दास और दीपक कोहली पुत्र लछमन दास के रूप में हुई है।

.

.

सभी आरोपियों से बरामद कैश की जानकारी आयकर विभाग को दे दी है। थाना फिल्लौर के एसएचओ सुखदेव सिंह ने बताया कि बीती रात उनकी पुलिस पार्टी द्वारा जालंधर पानीपत हाईवे पर फिल्लौर के पास नाकाबंदी की हुई थी। रात करीब 11 बजे पुलिस द्वारा नाके पर सफेद वैगनर कार (पीबी-05-एआर-0472) को चेकिंग के लिए रोका। कार की तलाशी के दौरान उसमें से बैग मिला, बैग से भारी मात्रा में कैश बरामद हुआ।

.

.

हाईटे नाके पर मौजूद पुलिस मुलाजिमों द्वारा कैश मिलने पर तुरंत मौके पर वीडियोग्राफी शुरू की और मामले की जानकारी उच्च अधिकारियों को दी। पुलिस ने मौके पर पहुंच कर तुरंत कैश कब्जे में लिया और कैश के दस्तावेज दिखाने को कहा। मगर देर रात क तीनों कैश को लेकर कोई दस्तावेज नहीं दिखा पाए। थाने में जब बैग से निकाले गए कैश की गिनती की गई तो वह 19,50,455 रुपए निकले।

.

.

मिली जानकारी के अनुसार कार सवार तीनों लोग कैश का कोई दस्तावेज नहीं दिखा पाए तो तुरंत उच्च अधिकारियों से बातचीत कर मामले की जानकारी आयकर विभाग को दी गई। जिसके बाद आयकर विभाग के अधिकारी टीपी सिंह द्वारा आगे की जांच की जांच शुरू कर दी गई। अब पुलिस मामले की जांच कर रही है कि उक्त पैसा कहां से आया था और किसे दिया जाना था।

.