PTB News

Latest news
Big Breaking : Actor Tiger Shroff पर फायरिंग, कई लोग हुए घायल 2026 में एलपीयू के 56 फैकल्टी सदस्य दुनिया के टॉप 2% वैज्ञानिकों में शामिल; 23 सदस्य रिसर्च के अलग-अ... सेंट सोल्जर कॉलेज की छात्रा अंशुल ने रोलर स्केटिंग में जीते चार स्वर्ण पदक, एचएमवी की छात्राओं ने बी.बी.ए. सेमेस्टर- II की यूनिवर्सिटी परीक्षाओं में मेरिट स्थान हासिल किए एअर इंडिया ने लिया बड़ा फैसला, इन देशों के लिए सभी उड़ानें की रद्द, कहा-मिलेगा रिफंड झोटा हत्याकांड में केंद्र सरकार ने मारी एंट्री, अमित शाह ने दोहराया अपना संकल्प पंजाब में नशे के खिलाफ आवाज उठाने वाले एक ओर व्यक्ति का किया सरेआम क*त्ल, मचा हडकंप सुप्रीम कोर्ट ने असली पत्रकारों की पहचान और सुरक्षा को बताया बड़ी चुनौती, किस्से मांगा जवाब OSAP विवाद में आया बड़ा यू-टर्न! Gurinder Bhatti पर धोखाधड़ी का आरोप लगाने वाले ने मांगी माफी, वीडिय... पंजाब : परविंदर सिंह झोटा हत्याकांड के विरोध में आज पंजाब बंद, हाईवे किए गए जाम, मानसा की SHO पर गिर...

कनाडा में स्टूडेंट वीज़ा पर गए 3 पंजाबी स्टूडेंट्स की हुई दर्दनक मौत, परिजनों ने लगाई सरकार से मदद की गुहार,

three-punjabi-students-died-road-accident-canada-relatives-deceased-sought-help-punjab-government

.

.

PTB Sad न्यूज़ चंडीगढ़ : कनाडा में सड़क हादसे में तीन पंजाबी छात्रों की मौत का मामला सामने आया है। हादसा चलती कार का टायर फटने से हुआ। मृतकों में समाना निवासी रसमदीप कौर, अमलोह के नजदीक बुरकदा गांव निवासी नवजोत सोमल और हरमन शामिल हैं। वे सगे भाई-बहन हैं। मृतकों के परिजनों का कहना है कि पंजाब सरकार को मृतकों के शव पंजाब लाने की पहल करनी चाहिए।

.

.

ये छात्र कुछ समय के लिए पढ़ाई के लिए वहां गए थे। पता चला है कि यह हादसा कनाडा के मिल कोव शहर के पास हुआ। ये तीनों न्यू ब्रंसविक प्रांत के मॉन्कटन शहर से वहां जा रहे थे। इस दौरान उनकी कार का टायर फट गया। जिसके बाद कार पलट गई। हालांकि, तीनों कार से बाहर निकलकर गिर गए। जिससे वे गंभीर रूप से घायल हो गए। इसके बाद वहां की पुलिस तीनों को अस्पताल ले गई।

.

.

जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। इसकी जानकारी परिजनों को मिली। गांव में परिजन काफी आहत हैं। कनाडा में भी सड़क हादसों में पंजाब के छात्रों की मौत के मामले बढ़े हैं। 22 जुलाई को गुरदासपुर के बटाला की रहने वाली 21 वर्षीय लखविंदर कौर की सड़क हादसे में मौत हो गई। यह हादसा बम्पटन के पास हुआ। वह दस महीने पहले ही स्टडी वीजा पर वहां गई थी। उसके साथ दो अन्य लड़कियों की भी मौत हो गई।

.

.