PTB News

Latest news
2026 में एलपीयू के 56 फैकल्टी सदस्य दुनिया के टॉप 2% वैज्ञानिकों में शामिल; 23 सदस्य रिसर्च के अलग-अ... सेंट सोल्जर कॉलेज की छात्रा अंशुल ने रोलर स्केटिंग में जीते चार स्वर्ण पदक, एचएमवी की छात्राओं ने बी.बी.ए. सेमेस्टर- II की यूनिवर्सिटी परीक्षाओं में मेरिट स्थान हासिल किए एअर इंडिया ने लिया बड़ा फैसला, इन देशों के लिए सभी उड़ानें की रद्द, कहा-मिलेगा रिफंड झोटा हत्याकांड में केंद्र सरकार ने मारी एंट्री, अमित शाह ने दोहराया अपना संकल्प पंजाब में नशे के खिलाफ आवाज उठाने वाले एक ओर व्यक्ति का किया सरेआम क*त्ल, मचा हडकंप सुप्रीम कोर्ट ने असली पत्रकारों की पहचान और सुरक्षा को बताया बड़ी चुनौती, किस्से मांगा जवाब OSAP विवाद में आया बड़ा यू-टर्न! Gurinder Bhatti पर धोखाधड़ी का आरोप लगाने वाले ने मांगी माफी, वीडिय... पंजाब : परविंदर सिंह झोटा हत्याकांड के विरोध में आज पंजाब बंद, हाईवे किए गए जाम, मानसा की SHO पर गिर... जीएनए यूनिवर्सिटी ने बहुविषयक अनुसंधान एवं सतत नवाचार पर अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन का आयोजन किया,

अमेरिका में फिर हुई गोलीबारी, 1 व्यक्ति की हुई मौत, 6 के करीब हुए घायल,

firing-again-america-1-person-killed-firing-new-york-park-6-injured-big-news

.

.

PTB Big न्यूज़ न्यूयॉर्क : न्यूयॉर्क के रोचेस्टर शहर के एक पार्क में सामूहिक गोलीबारी में एक व्यक्ति की मौत हो गई और छह अन्य घायल हो गए। स्थानीय मीडिया ने सोमवार को यह जानकारी दी। रोचेस्टर पुलिस ने बताया कि मरने वाले व्यक्ति की उम्र 20 साल थी। एक और व्यक्ति की हालत गंभीर है, जबकि पांच अन्य को मामूली चोटें आई हैं, उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

.

.

रोचेस्टर पुलिस विभाग के कैप्टन ग्रेग बेलो ने एक प्रेस ब्रीफिंग में संवाददाताओं को बताया कि रविवार शाम करीब 6:20 बजे मेपलवुड पार्क में गोलीबारी की सूचना मिलने के बाद पुलिस एक्शन में आई। उन्होंने देखा कि कई लोग गोली लगने से घायल हैं। पुलिस ने कहा कि कुछ लोगों को निजी वाहन से और अन्य को एंबुलेंस से अस्पताल ले जाया गया।

.

.

स्थानीय मीडिया के हवाले से ग्रेग बेलो ने कहा, इस समय, हमें नहीं पता कि कितने लोग गोलीबारी में शामिल थे। हम अधिक से अधिक लोगों से जानकारी इकट्ठा कर रहे हैं। गोली लगने से घायल हुए व्यक्ति की पहचान अभी तक उजागर नहीं की गई है। इरॉन्डेक्वॉइट पुलिस, मोनरो काउंटी शेरिफ, रोचेस्टर पुलिस और न्यूयॉर्क स्टेट पुलिस सहित कई पुलिस एजेंसियों ने पार्क में पहुंचकर घटना की जानकारी ली।

.

.