PTB News

Latest news
2026 के ग्रेजुएट्स के लिए बड़ी खबर, यह प्रसिद्ध Immigration मात्र 3-4 हफ्तों में दिला रहा है ऑस्ट्रे... विदेश में पढ़ाई करने का सुनहरा मौका, प्रसिद्ध इमीग्रेशन कल से पंजाब, चंडीगढ़ और जम्मू में आयोजित कर ... पंजाब-हिमाचल भाईचारे पर चिंता, CM सुक्खू से पर्यटकों की सुरक्षा सुनिश्चित करने की मांग : सुखजिंदर सि... पंजाबी ट्रक ड्राइवर को 75 साल की हुई कैद, नहीं मिलेगी 55 साल तक जमानत, जाने मामला पंजाब! मुल्तानी अस्पताल में हुआ धमाका, शीशे तक टूटे, इलाके में दहशत का माहौल एलपीयू में रिसर्च, इनोवेशन और इंडस्ट्री एक्सपोज़र के ज़रिए कृषि शिक्षा को बढ़ावा दिया जा रहा है एचएमवी में अंतर्राष्ट्रीय जैव विविधता दिवस 2026 का भव्य आयोजन, दैनिक जागरण के ‘प्रतिभा सम्मान समारोह 2026’ में सम्मानित हुए आईवी वर्ल्ड स्कूल के 24 मेधावी विद्यार्... इनोसेंट हार्ट्स के विद्यार्थी का जेईई एडवांस्ड - 2026 में शानदार प्रदर्शन, कसोल फायरिंग Case : वारदात के बाद विदेश भागने की फिराक में था आरोपी, पुलिस ने किया पंजाब से गिरफ्तार

शेयर मार्केट में आज फिर आया भूचाल, सेंसेक्स-निफ्टी दोनों में आई बड़ी गिरावट, निवेशकों के करोड़ों डूबे,

stock-market-a-big-fall-both-sensex-and-nifty-4-lakh-crore-lost-big-news

.

PTB Business न्यूज़ मुंबई : इंटरनेशनल मार्केट के ट्रेंड्स के मुताबिक शुक्रवार को भारतीय शेयर बाजार जबरदस्त गिरावट के साथ खुले हैं। ऐसा तब हुआ है जब एक दिन पहले अमेरिकी फेडरल रिजर्व के ब्याज बढ़ाने के संकेतों से गदगद इंडियन स्टॉक मार्केट्स ने ऑल-टाइम हाई का नया रिकॉर्ड बनाया था। नेशनल कमोडिटी एक्सचेंज का निफ्टी तो गुरुवार को 25,000 पॉइंट के

.

.

ऐतिहासिक मार्क को क्रॉस कर गया था। वहीं बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज के शेयर इंडेक्स सेंसेक्स ने भी 82,129.49 अंक का रिकॉर्ड बनाया था। A big fall in both Sensex and Nifty : शुक्रवार को मार्केट इंटरनेशनल ट्रेंड के मुताबिक निगेटिव जोन में खुले। बीएसई सेंसेक्स शुरुआती कारोबार में 708 अंक गिरकर 81,158.99 अंक पर खुला जबकि एनएसई निफ्टी 221 अंक फिसलकर 24,789 अंक पर खुला।

.

हालांकि ये गिरावट आगे भी जारी रही और निफ्टी ने सुबह के कारोबार में 24,723.70 पॉइंटर तक का निचला स्तर छुआ। जबकि सेंसेक्स 80,995.70 अंक के निचले स्तर तक गया। शेयर बाजार में शुरुआती गिरावट से कंपनियों के मार्केट कैपिटलाइजेशन में जबरदस्त गिरावट आई है। बीएसई पर लिस्टेड सभी कंपनियों का टोटल एमकैप 4.26 लाख करोड़ रुपए घट गया है। ये 457.36 लाख करोड़ रुपए तक पहुंच गया। अगर मार्केट को देखें तो शुक्रवार को बैंक निफ्टी इंडेक्स भी जबरदस्त टूटा है।

.

.

10 बजे तक के सेशन में ये 312 अंक तक टूट गया और 51,250 पॉइंट के आसपास ट्रेड कर रहा है। वहीं बिग लूजर्स की बात करें तो मारुति सुजुकी, टाटा मोटर्स, आयशर मोटर्स जैसी कंपनियों के शेयर शामिल हैं। वहीं अपोलो हॉस्पिटल, डॉ. रेड्डीज लैब, नेस्ले, हिंदुस्तान यूनिलीवर और टाटा कंज्यूमर प्रोडक्ट्स जैसी कंपनियों के शेयर ग्रीन जोन में हैं। सेक्टर कैटेगरी के हिसाब से सिर्फ FMCG ने झंडे गाड़े हुए हैं, बाकी सभी में निगेटिव जोन बना हुआ है।

.

.

Latest News