PTB News

Latest news
ਲਾਇਲਪੁਰ ਖ਼ਾਲਸਾ ਕਾਲਜ ਦੇ ਬੀ.ਐਸ.ਸੀ. (ਇਕਨਾਮਿਕਸ) ਸਮੈਸਟਰ ਦੂਜਾ ਦਾ ਨਤੀਜਾ ਰਿਹਾ ਸ਼ਾਨਦਾਰ इनोसेंट हार्ट्स कॉलेज ऑफ़ एजुकेशन ने मनाया अंतर्राष्ट्रीय साक्षरता दिवस, पी सी एम एस डी कॉलेज फॉर विमेन, जालंधर की B.A. सेमेस्टर II की छात्रा जसअमृत कौर ने कॉलेज के 'रोल ऑफ़... हर बच्चे को सीखने का मौका मिलना चाहिए, एलपीयू के 'ज्ञानदीप' के ज़रिए क्लासरूम से बाहर शिक्षा पहुँचान... सेंट सोल्जर मैनेजमेंट एंड टेक्निकल इंस्टीट्यूट, कपूरथला रोड में भव्य विदाई समारोह आयोजित, मुख्यमंत्री सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने केंद्रीय ऊर्जा मंत्री मनोहर लाल से की भेंट, 2 करोड़ के बजट वाली फिल्म ने रचा इतिहास, 150 करोड़ के हुई पार बड़ी ख़बर : एक बार फिर से पंजाब आ रहे हैं PM मोदी! कर सकते हैं बड़े ऐलान, शेड्यूल किया जा रहा है तैयार पी सी एम एसडीकॉलेज फॉर विमेन, जालंधर की B.Sc. नॉन-मेडिकल सेमेस्टर II की छात्रा शिफाली शर्मा ने यूनिव... एच.एम.वी. की बी.एस.सी. मेडिकल और नॉन-मेडिकल की छात्राओं का यूनिवर्सिटी परीक्षाओं में शानदार प्रदर्शन...

पंजाब : विवादों से पुराना नाता रखने वाले शिरोमणि अकाली दल के पूर्व विधायक को चंडीगढ़ पुलिस ने किया गिरफ्तार,

chandigarh-former-punjab-sad-mla-jasjit-singh-arrest-former-punjab-cabinet-minister-captain-kamaljit-singh

.

PTB Big न्यूज़ चंडीगढ़ : पंजाब के शिरोमणि अकाली दल के पूर्व विधायक जसजीत सिंह बन्नी को चंडीगढ़ पुलिस ने गिरफ्तार किया है। वह सेक्टर 8 कम्युनिटी सेंटर के बाहर देर रात पिस्टल लहरा रहे थे। इसकी शिकायत मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने आसपास के सीसीटीवी कैमरे खंगालने के बाद पूर्व विधायक की पहचान की है। बताया जा रहा है कि लहराते समय पिस्टल खाली थी। बता दें कि जसजीत सिंह पंजाब के पूर्व मंत्री कैप्टन कमलजीत सिंह के बेटे हैं।

.

.

उन्होंने पहली बार 2007 में खरड़ विधानसभा हलके से चुनाव लड़ा था, लेकिन हार का सामना करना पड़ा था। इसके बाद उन्होंने पिता की मौत के बाद 2009 में बनूड़ विधानसभा हलके से चुनाव लड़ा था। पूर्व MLA जसजीत सिंह बन्नी का विवादों से पुराना नाता रहा है। 2018 में उनके ऊपर एक सैलून में सेक्शुअल हैरेसमेंट और महिला के सम्मान को ठेस पहुंचाने का मुकदमा दर्ज हुआ था। वह सैलून में सिर की मसाज कराने गए थे।

.

.

आरोप है कि उन्होंने रिसेप्शनिस्ट के साथ छेड़छाड़ की थी। महिला ने बताया था कि जसमीत ने शराब पी रखी थी। इस मामले में 2023 में उन्हें सजा सुनाई गई थी। बन्नी के खिलाफ नवंबर 2016 मे पंजाब पुलिस से रिटायर्ड एएसआई प्रकाश चंद के साथ मारपीट का भी केस दर्ज हुआ था। इस केस में बन्नी के खिलाफ कोर्ट में आईपीसी की धारा 341 (ट्रेसपास), 325 (चोट पहुंचाना) और 506 (धमकी) देने के तहत आरोप तय हुए। कई साल तक तो पुलिस ने उस केस में चार्जशीट ही फाइल नहीं की थी।

.

.

.