PTB News

Latest news
ट्रंप के ऐलान से शेयर बाजार में देखने को मिला भारी उछाल बिक्रम मजीठिया को लेकर कोर्ट ने सुनाया फैसला, थाने से समर्थक को छुड़ाने और दस्तावेज फाड़ने के लगे थे... जालंधर में हुआ भयानक सड़क हादसा, मां-बेटी की हुई मौके पर मौत पंजाब! जंडियाला गुरु में घर पर की तीन अज्ञात ने फायरिंग, लोगों में दहशत का माहौल, जालंधर में दिनदिहाड़े फिर चली गोलियां, पुलिस जांच में जुटी Iran-America में समझौते की खबरों से चढ़ी शेयर मार्केट, निवेशकों ने ली राहत की सांस एचएमवी की छात्राओं ने यूनिवर्सिटी में सबसे ज़्यादा एसजीपीए हासिल किए, ਲਾਇਲਪੁਰ ਖ਼ਾਲਸਾ ਕਾਲਜ ਦੇ ਐਮ.ਐਸ.ਸੀ. ਆਈ.ਟੀ. ਸਮੈਸਟਰ ਤੀਜਾ ਦਾ ਨਤੀਜਾ ਰਿਹਾ ਸ਼ਾਨਦਾਰ, अब सरकार ने शुरू की बेसहारा बच्चों के लिए Bal Sangopan Yojana, मिलेंगे 2500 रूपये महीना अमेरिकी हमले में मृत आदित्य के शव का परिवार व गांव वाले कर रहे इंतजार, फूट-फूट कर मीडिया के सामने रो...

आतंकी गुरपतवंत सिंह पन्नू ने दी मुख्यमंत्री व SDM को बम से उड़ा देने की धमकी, FIR दर्ज

himachal-pardesh-cm-sukhwinder-singh-sukhu-life-threat-mla-rakesh-kalia-una-dc-kangra

PTB Big न्यूज़ शिमला / जालंधर : पंजाब के मुख्यमंत्री के बाद अब खालिस्तानी आंतकी गुरपतवंत सिंह पन्नू ने हिमाचल के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू को भी बम से उड़ाने की धमकी दी है। यह धमकी उन्हें सिख फॉर जस्टिस संस्था की ओर से दी गई है, जिसमें उन्हें 15 अगस्त को तिरंगा न फहराने को कहा गया है। अगर उन्होंने ऐसा नहीं किया तो उन्हें बम से उड़ा दिया जाएगा।

.

गगरेट से कांग्रेस विधायक राकेश कालिया ने पुलिस को दी शिकायत में बताया है कि आज सुबह 10 बजकर 4 मिनट पर उन्हें फोन आया था। उसमें धमकी देने वाला कह रह था कि तूने (खुद विधायक) या तेरे मुख्यमंत्री ने 15 अगस्त को तिरंगा फहराया तो वहां पर मौजूद सभी भारतीयों को बम से उड़ा देंगे। यह हमारा तुम भारतीयों और तुम्हारे देश के खिलाफ युद्ध का आगाज होगा।

.

.

राकेश कालिया ने ऊना के अंब थाने में FIR दर्ज करवाई है। शिकायतकर्ता MLA राकेश कालिया के अनुसार, उन्हें +447537171504 फोन नंबर से धमकी भरा फोन आया। धमकी देने वाला अपने आपको को सिख फॉर जस्टिस संस्था का प्रमुख बता रहा था। इस संगठन का चीफ घोषित आतंकी गुरपतवंत सिंह पन्नू है। आतंकी गुरपतवंत पन्नू की ओर से अन्य लोगों के मोबाइल पर धमकी भरे फोन आ रहे हैं।

.

himachal-pardesh-cm-sukhwinder-singh-sukhu-life-threat-mla-rakesh-kalia-una-dc-kangra

उपायुक्त कांगड़ा और SDM को भी धमकी भरी कॉल आई है। इससे पहले भी यह संगठन कई बार धमकियां दे चुका है। बीते साल भी मुख्यमंत्री सुक्खू को स्वतंत्रता दिवस पर तिरंगा न फहराने की धमकी दी गई थी। धर्मशाला विधानसभा गेट पर भी अलगाववादी संगठन पहले विवादित झंडे लगा चुका है, जिसमें पुलिस ने आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया था। इस धमकी के बाद प्रदेश सरकार ने पुलिस को अलर्ट पर रखा है।

.

.

सुरक्षा व्यवस्था की पुख्ता इंतजाम किए जा रहे हैं। चप्पे-चप्पे पर पुलिस बल तैनात किया गया है। आतंकी गुरपतवंत सिंह पन्नू ने 5 दिन पहले पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान को भी धमकी दी। आतंकी ने CM को पंजाब में तिरंगा न फहराने की नसीहत दी। पन्नू का कहना है कि पंजाब भारत का हिस्सा नहीं है। भारत के तिरंगे के नेतृत्व में सिखों के साथ नस्लकुशी हुई और आज पंजाब के किसानों के साथ नाइंसाफी हो रही है। 

.

लगातार वीडियो बना पंजाब के लोगों को उकसाने वाले आतंकी पन्नू ने कहा- 15 अगस्त सिख पंथ और पंजाब की आजादी का दिवस नहीं है। भगवंत मान जालंधर में तिरंगा फहरा रहे हैं। इस तिरंगे के नीचे हमारे सिखों की नस्लकुशी हुई है। भगंवत मान की सरकार जिम्मेदार है, हमारे राज्य के सिख किसानों की खुदकुशी का। 15 अगस्त को भगवंत मान को तिरंगा फहराने से रोका जाएगा।

.

आज जरूरत है दिलावर सिंह की। सिख फार जस्टिस 1 करोड़ रुपए उसे देगा, जो मुख्यमंत्री भगवंत मान को तिरंगा चढ़ाने से रोकेगा। जिस तिरंगे के नीचे नस्लकुशी हुई है, आज किसानों को खुदकुशी के लिए उकसाया जा रहा है। भगवंत मान ही पूर्व मुख्यमंत्री बेअंत सिंह (जिनका पंजाब में आतंकवाद खत्म करने में योगदान रहा) है। ये 15 अगस्त पंजाब और सिख पंथ की आजादी का दिवस नहीं है। 1 करोड़ उस सिख को जो भगवंत मान को रोकेगा।