PTB News

Latest news
ब्रिटिश ओलिविया स्कूल, में नन्हे-मुन्ने बच्चों ने मनाया बाल गोपाल महोत्सव, सेंट सोल्जर ग्रुप की विभिन्न स्कूल शाखाओं में धूमधाम से मनाई गई श्री कृष्ण जन्माष्टमी, इनोसेंट हार्ट्स स्कूल में हर्षोल्लास एवं भक्तिभाव से मनाया गया जन्माष्टमी उत्सव, रचनात्मकता एवं उल्लास के साथ नन्हे विद्यार्थियों ने मनाई श्रीकृष्ण जन्माष्टमी, एचएमवी, जालंधर् ने बढ़ाया राष्ट्रीय गौरव - प्राचार्या डॉ. एकता खोसला ‘एजुप्रेन्योर ऑफ द ईयर 2026’ से... Pyramid E-Services में घुस कर मैनेजर से मारपीट, स्टाफ का पर्स चोरी करने वाले मां-बेटे सहित 20 पर दर्... US President Donald Trump को उस समय एक जोरदार झटका लगा एयरपोर्ट पर कस्टम विभाग ने महिला के पास से बरामद किया 2.18 करोड़ का सोना 2 लाख अतिनिर्धन परिवारों को 300 यूनिट मुफ्त बिजली व महिलाओं को मिलेंगे 1500 रुपए जन्माष्टमी पर मुस्लिम आर्टिस्ट ने बनाईं भगवान कृष्ण की अद्भुत ऑयल पेंटिंग

राधा स्वामी डेरा ब्यास की संगतों के लिए बड़ी ख़बर

good-news-for-the-followers-of-radha-soami-dera-beas-read-jalandhar-punjab

PTB Big न्यूज़ जालंधर : राधा स्वामी डेरा ब्यास की संगत के लिए अच्छी खबर है। दरअसल, भारतीय रेलवे डेरा राधा स्वामी सत्संग प्रबंधन को हरसंभव सहयोग देगा। सत्संग के दौरान और सामान्य दिनों में अधिकांश यातायात रेलवे से पंजाब के व्यास शहर में स्थित डेरा तक जाता है। डेरा राधा स्वामी सत्संग के सदस्यों और उत्तर रेलवे के वरिष्ठ अधिकारियों के साथ विचार-विमर्श के बाद रेलवे एवं खाद्य प्रसंस्करण उद्योग राज्यमंत्री रखनीत सिंह बिट्टू ने कहा कि

.

.

अमृत भारत स्टेशनों के तहत पुनर्विकसित किए जा रहे रेलवे स्टेशन ब्यास के नए स्टेशन भवन को सभी नागरिक सुविधाओं के साथ विश्व स्तरीय बुनियादी ढांचा स्टेशन बनाया जाएगा। मंत्री ने अधिकारियों से कहा कि वे ब्यास रेलवे स्टेशन का दौरा करें तथा टेंडर जारी होने तथा डिजाइन को अंतिम रूप से स्वीकृत होने से पहले डेरा प्रबंधन द्वारा दिए गए सुझावों के तहत कुछ संशोधन करें। बिट्टू ने कहा कि व्यास रेलवे स्टेशन पर पीक सीजन में 30 से 40 हजार यात्री तथा प्रतिदिन 6000 यात्री आते-जाते हैं।

.

.

डेरा के प्रतिनिधिमंडल ने स्टेशन के प्रस्तावित लेआऊट में कुछ बदलावों का सुझाव दिया, जिसके लिए मंत्री ने महाप्रबंधक उत्तर रेलवे को जांच करने के निर्देश दिए। प्रतिनिधिमंडल का मानना था कि ब्यास रेलवे स्टेशन पर भारी भीड़ को देखते हुए प्रस्तावित डिजाइन में मौजूदा 2 प्लेटफार्म के अलावा 2 और प्लेटफार्म लाइनें बनाई जानी चाहिएं। डेरा की तरफ से रेलवे स्टेशन में प्रवेश के लिए सर्कुलेटिंग एरिया तथा स्टेशन भवन से सीधा रास्ता होना चाहिए।

.

.

छत प्लाजा को प्रस्तावित 24 मीटर से बढ़ाकर 36 मीटर किया जाना चाहिए। प्रस्तावित मल्टी लेवल पार्किंग के स्थान पर सतही पार्किंग दी जानी का सुझाव दिया, जिसके लिए मंत्री ने महाप्रबंधक उत्तर रेलवे को जांच करने के निर्देश दिए। प्रतिनिधिमंडल का मानना था कि ब्यास रेलवे स्टेशन पर भारी भीड़ को देखते हुए प्रस्तावित डिजाइन में मौजूदा 2 प्लेटफार्म के अलावा 2 और प्लेटफार्म लाइनें बनाई जानी चाहिएं। डेरा की तरफ से रेलवे स्टेशन में प्रवेश के लिए सर्कुलेटिंग एरिया तथा स्टेशन भवन से सीधा रास्ता होना चाहिए।

.

.