PTB News

Latest news
Big Breaking : Actor Tiger Shroff पर फायरिंग, कई लोग हुए घायल 2026 में एलपीयू के 56 फैकल्टी सदस्य दुनिया के टॉप 2% वैज्ञानिकों में शामिल; 23 सदस्य रिसर्च के अलग-अ... सेंट सोल्जर कॉलेज की छात्रा अंशुल ने रोलर स्केटिंग में जीते चार स्वर्ण पदक, एचएमवी की छात्राओं ने बी.बी.ए. सेमेस्टर- II की यूनिवर्सिटी परीक्षाओं में मेरिट स्थान हासिल किए एअर इंडिया ने लिया बड़ा फैसला, इन देशों के लिए सभी उड़ानें की रद्द, कहा-मिलेगा रिफंड झोटा हत्याकांड में केंद्र सरकार ने मारी एंट्री, अमित शाह ने दोहराया अपना संकल्प पंजाब में नशे के खिलाफ आवाज उठाने वाले एक ओर व्यक्ति का किया सरेआम क*त्ल, मचा हडकंप सुप्रीम कोर्ट ने असली पत्रकारों की पहचान और सुरक्षा को बताया बड़ी चुनौती, किस्से मांगा जवाब OSAP विवाद में आया बड़ा यू-टर्न! Gurinder Bhatti पर धोखाधड़ी का आरोप लगाने वाले ने मांगी माफी, वीडिय... पंजाब : परविंदर सिंह झोटा हत्याकांड के विरोध में आज पंजाब बंद, हाईवे किए गए जाम, मानसा की SHO पर गिर...

केद्र सरकार ने दिया दवा कंपनियों को बड़ा झटका, 156 के करीब दवाओं पर लगाया प्रतिबंध,

ban-on-156-fdc-medicines-90-percent-pharmaceutical-industry-will-be-affected

PTB Big न्यूज़ दिल्ली : केद्र सरकार ने दवा कंपनियों को झटका देते हुए 156 फिक्स्ड डोज कंबिनेशन (एफडीसी) दवाओं पर प्रतिबंध लगा दिया है। यह कदम विशेषज्ञ समिति की सिफारिशों के आधार पर उठाया गया है, जिसमें इन एफडीसी के इस्तेमाल से मानव जीवन को खतरे का अंदेशा जताया गया है। इनमें एंटीबायोटिक, एलर्जी की दवा, दर्द निवारक, मल्टीविटामिन और बुखार और हाई ब्लड प्रेशर के उपचार के लिए दी जाने वाली दवाएं शामिल हैं।

.

केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय ने इस संबंध में गजट नोटिफिकेशन जारी कर इन दवाओं के विनिर्माण, विक्रय और वितरण पर तत्काल प्रभाव से रोक लगा दी है। केंद्र सरकार के इस निर्णय से एशिया का फार्मा हब कहे जाने वाले हिमाचल के 90 फीसदी दवा उद्योग प्रभावित होंगे। हिमाचल के दवा उद्योग प्रतिबंधित की गई एफडीस दवाओं में से ज्यादातर का निर्माण करते है।

.

.

केंद्र सरकार की विशेषज्ञ समिति ने एफडीसी दवाओं की लिस्ट में जिन प्रमुख दवाओं को शामिल किया है, उनमें मेफेनामिक एसिड और पैरासिटामोल इंजेक्शन का संयोजन शामिल है, जिसका उपयोग विभिन्न स्थितियों में दर्द और सूजन को कम करने के लिए किया जाता है। इसके अलावा ओमेप्राजोल मैग्नीशियम और डाइसाइक्लोमाइन एचसीएल की संयुक्त खुराक, जिसका उपयोग पेट दर्द के इलाज के लिए किया जाता है, भी शामिल है।

.

अन्य एफडीसी में मधुमेह वाले लोगों में फैटी लीवर के इलाज के लिए इस्तेमाल किया जाने वाला उर्सोडेऑक्सीकोलिक एसिड और मेटफॉर्मिन एचसीएल का संयोजन और त्वचा के संक्रमण को रोकने और उसका इलाज करने के लिए इस्तेमाल की जाने वाली पोविडोन आयोडीन, मेट्रोनिडाजोल और एलो की संयुक्त खुराक शामिल है। स्वास्थय मंत्रालय ने कहा कि उक्त एफडीसी के उपयोग से मनुष्यों को जोखिम होने की संभावना है, जबकि उक्त दवा के सुरक्षित विकल्प उपलब्ध हैं।

.

.

आपको बता दें कि दो या दो से अधिक दवाओं के निश्चित अनुपात के कंबिनेशन को फिक्स्ड डोज कंबिनेशन (एफडीसी) कहा जाता है। यह कंबिनेशन सिंगल डोज में उपलब्ध रहता है। इन पर प्रतिबंध से इंडस्ट्री में फार्मास्यूटिकल सेल्स पर 1500 करोड़ रुपए का असर पड़ेगा। देश के दो लाख करोड़ से ज्यादा के दवा बाजार में एफडीसी ड्रग की हिस्सेदारी तकरीबन 46 फीसदी है। एक अनुमान के मुताबिक बाजार में दो हजार टॉप सैलिंग ब्रांड हैं, जिनमें से 44 फीसदी निर्धारित खुराक संयोजन (एफडीसी) की श्रेणी में आते है।

.

.