PTB Big न्यूज़ उदयपुर : पंजाब के राज्यपाल गुलाबचंद कटारिया की वीरवार देर रात तबीयत खराब हो गई। देर रात अचानक ब्लड प्रेशर बढ़ने से उनके सीने में दर्द हुआ था, जिसके बाद उन्हें महाराणा भूपाल चिकित्सालय की कार्डियोलॉजी यूनिट में भर्ती कराया गया। फिलहाल गुलाबचंद कटारिया की तबीयत सामान्य बताई जा रही है और जल्द ही उनको डिस्चार्ज किया जा सकता हैष बता दें कि देर रात अचानक ब्लड प्रेशर बढ़ने से सीने में दर्द हुआ था।
.
. .बता दें कि गुरुवार रात को कटारिया के माछला मगरा स्थित निवास पर उन्हें सीने में दर्द की शिकायत हुई। इसके बाद तत्काल पास के ही डॉक्टर को बुलाया और बीपी चेक की थी तो सामने आया की बीपी ज्यादा थी। डॉक्टर के अस्पताल जाने की सलाह पर कटारिया के पड़ौसी भाजपा नेता दीपक बोल्या और उनका स्टाफ उनको सीधे अस्पताल लेकर रवाना हुआ। रात करीब 11.15 बजे एमबी हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया। जहां उन्हें कार्डियोलॉजी डिपार्टमेंट के आईसीयू में रखा गया।
. . .






































