PTB News

Latest news
Big Breaking : Actor Tiger Shroff पर फायरिंग, कई लोग हुए घायल 2026 में एलपीयू के 56 फैकल्टी सदस्य दुनिया के टॉप 2% वैज्ञानिकों में शामिल; 23 सदस्य रिसर्च के अलग-अ... सेंट सोल्जर कॉलेज की छात्रा अंशुल ने रोलर स्केटिंग में जीते चार स्वर्ण पदक, एचएमवी की छात्राओं ने बी.बी.ए. सेमेस्टर- II की यूनिवर्सिटी परीक्षाओं में मेरिट स्थान हासिल किए एअर इंडिया ने लिया बड़ा फैसला, इन देशों के लिए सभी उड़ानें की रद्द, कहा-मिलेगा रिफंड झोटा हत्याकांड में केंद्र सरकार ने मारी एंट्री, अमित शाह ने दोहराया अपना संकल्प पंजाब में नशे के खिलाफ आवाज उठाने वाले एक ओर व्यक्ति का किया सरेआम क*त्ल, मचा हडकंप सुप्रीम कोर्ट ने असली पत्रकारों की पहचान और सुरक्षा को बताया बड़ी चुनौती, किस्से मांगा जवाब OSAP विवाद में आया बड़ा यू-टर्न! Gurinder Bhatti पर धोखाधड़ी का आरोप लगाने वाले ने मांगी माफी, वीडिय... पंजाब : परविंदर सिंह झोटा हत्याकांड के विरोध में आज पंजाब बंद, हाईवे किए गए जाम, मानसा की SHO पर गिर...

पंजाब के राज्यपाल गुलाबचंद कटारिया की बिगड़ी तबीयत, अस्पताल में करवाया गया भर्ती,

punjab-governor-gulab-chand-katarias-health-deteriorated-admitted-hospital-after-chest-pain

.

.

PTB Big न्यूज़ उदयपुर : पंजाब के राज्यपाल गुलाबचंद कटारिया की वीरवार देर रात तबीयत खराब हो गई। देर रात अचानक ब्लड प्रेशर बढ़ने से उनके सीने में दर्द हुआ था, जिसके बाद उन्हें महाराणा भूपाल चिकित्सालय की कार्डियोलॉजी यूनिट में भर्ती कराया गया। फिलहाल गुलाबचंद कटारिया की तबीयत सामान्य बताई जा रही है और जल्द ही उनको डिस्चार्ज किया जा सकता हैष बता दें कि देर रात अचानक ब्लड प्रेशर बढ़ने से सीने में दर्द हुआ था।

.

.

.

बता दें कि गुरुवार रात को कटारिया के माछला मगरा स्थित निवास पर उन्हें सीने में दर्द की शिकायत हुई। इसके बाद तत्काल पास के ही डॉक्टर को बुलाया और बीपी चेक की थी तो सामने आया की बीपी ज्यादा थी। डॉक्टर के अस्पताल जाने की सलाह पर कटारिया के पड़ौसी भाजपा नेता दीपक बोल्या और उनका स्टाफ उनको सीधे अस्पताल लेकर रवाना हुआ। रात करीब 11.15 बजे एमबी हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया। जहां उन्हें कार्डियोलॉजी डिपार्टमेंट के आईसीयू में रखा गया।

.

.

.