PTB Big न्यूज़ नई दिल्ली : भारतीय उड़ानों को नागरिक उड्डयन निदेशालय द्वारा नियंत्रित किया जाता है। DGCA उड़ान भरने वाली सभी कंपनियों पर नजर रखती है। किसी भी तरीके की कोई भी गलती होने पर तुरंत एक्शन लिया जाता है। एक बार फिर डीजीसीए की रडार पर एयर इंडिया आया है। DGCA ने नॉन क्वालिफाइड क्रू साथ उड़ानें संचालित करने के आरोप में एयर इंडिया पर 98 लाख रुपये का जुर्माना लगाया है।
. .विमानन नियामक द्वारा आज बताया गया कि नॉन क्वालिफाइड क्रू साथ उड़ानें संचालित करने के अपराध में 98 लाख रुपये का फाइन लिया गया। इसके अलावा एयर इंडिया के निदेशक संचालन और निदेशक प्रशिक्षण पर क्रमशः 6 लाख रुपये और 3 लाख रुपये का जुर्माना लगाया है। उन्होंने अपने बयान में बताया कि एयर इंडिया एक गैर-प्रशिक्षक लाइन कैप्टन के साथ एक उड़ान का संचालन किया। जो एक गैर-लाइन-रिलीज़ प्रथम अधिकारी के साथ जुड़ा हुआ था।
.
.DGCA ने इसे एक गंभीर शेड्यूलिंग घटना के रूप में देखा है। जिसका असर सुरक्षा पर भी पर सकता है। जांच रिपोर्ट में बताया गया कि 10 जुलाई को एयर इंडिया द्वारा स्वैच्छिक रिपोर्ट प्रस्तुत किया गया। जिसमें यह बात सामने आया था। उन्होंने बताया कि इस मामले में और भी जांच किए गए। जिसमें पता कई पद धारकों और कर्मचारियों द्वारा नियामक प्रावधानों में कमियां और कई उल्लंघन पाया गया। जो कि सुरक्षा को काफी प्रभावित कर सकते हैं। नागरिक विमानन महानिदेशालय ने संबंधित पायलट को आगाह किया कि भविष्य में ऐसी घटना न हो।
. .ऐसे होने पर और भी कड़ा एक्शन लिया जा सकता है। इस मामले की विज्ञप्ति जारी करते हुए कहा गया, जांच के आधार पर प्रथम दृष्टया यह पता चला है कि कई पदधारकों तथा कर्मचारियों द्वारा विनियामक प्रावधानों का उल्लंघन किया गया।जिससे सुरक्षा पर काफी असर पड़ सकता है।” डीजीसीए ने उल्लंघन के लिए एअर इंडिया पर 90 लाख रुपये, एयरलाइन के परिचालन निदेशक पर छह लाख रुपये और एयरलाइन के प्रशिक्षण निदेशक पर तीन लाख रुपये का जुर्माना लगाया है।
. .






































