PTB News

Latest news
ब्रिटिश ओलिविया स्कूल, में नन्हे-मुन्ने बच्चों ने मनाया बाल गोपाल महोत्सव, सेंट सोल्जर ग्रुप की विभिन्न स्कूल शाखाओं में धूमधाम से मनाई गई श्री कृष्ण जन्माष्टमी, इनोसेंट हार्ट्स स्कूल में हर्षोल्लास एवं भक्तिभाव से मनाया गया जन्माष्टमी उत्सव, रचनात्मकता एवं उल्लास के साथ नन्हे विद्यार्थियों ने मनाई श्रीकृष्ण जन्माष्टमी, एचएमवी, जालंधर् ने बढ़ाया राष्ट्रीय गौरव - प्राचार्या डॉ. एकता खोसला ‘एजुप्रेन्योर ऑफ द ईयर 2026’ से... Pyramid E-Services में घुस कर मैनेजर से मारपीट, स्टाफ का पर्स चोरी करने वाले मां-बेटे सहित 20 पर दर्... US President Donald Trump को उस समय एक जोरदार झटका लगा एयरपोर्ट पर कस्टम विभाग ने महिला के पास से बरामद किया 2.18 करोड़ का सोना 2 लाख अतिनिर्धन परिवारों को 300 यूनिट मुफ्त बिजली व महिलाओं को मिलेंगे 1500 रुपए जन्माष्टमी पर मुस्लिम आर्टिस्ट ने बनाईं भगवान कृष्ण की अद्भुत ऑयल पेंटिंग

कॉलेज गई युवती हुई फरार, दादा को कॉल कर कहा, मैंने शादी कर ली है, मुझे न ढूंढना,

haryana-panipat-girl-missing-suspicious-circumstances-rajnagar-big-news

PTB Big न्यूज़ पानीपत : हरियाणा के पानीपत में घर से कॉलेज के लिए निकली एक युवती संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हो गई। दोपहर को युवती ने अपने दादा को कॉल की। उसने कहा कि मैंने शादी कर ली है, मुझे तलाश न करना। परिजनों ने उक्त नंबर पर कॉल बैक, तो नंबर बंद मिला। जिसके बाद युवती के पिता ने मामले की शिकायत पुलिस को दी है। पुलिस ने शिकायत के आधार पर युवती की गुमशुदगी दर्ज कर ली है।

.

.

परिजनों ने पुलिस से उनकी बेटी की तलाश करने की गुहार लगाई है। मॉडल टाउन थाना पुलिस को दी शिकायत में पीड़ित पिता ने बताया कि वह राजनगर का रहने वाला है। उसकी बेटी की उम्र 18 साल है। जो 23 अगस्त की सुबह करीब साढ़े 9:30 बजे घर से कॉलेज जाने के लिए निकली थी। रोजाना की तरह वह अकेली ही गई थी। दोपहर तक वह वापस लौट आती थी।

.

.

लेकिन शुक्रवार को वह निर्धारित ढाई बजे नहीं लौटी। दोपहर करीब सवा 3 बजे, दादा के फोन पर एक कॉल आई। जिस कॉल पर बेटी ने बात की। उसने बातचीत के दौरान कहा कि दादा मुझे मत ढूंढना। मैंने अब शादी कर ली है। दादा अभी कुछ समझ पाते या और कोई बात पूछते, तब तक उसने कॉल कट कर दी थी। दादा ने तुरंत इस बारे में घर के अन्य सभी सदस्यों को बताया।

.

.

उक्त नंबर पर परिजनों ने बारी-बारी कॉल की। लेकिन फोन स्विच ऑफ मिला। परिजन, तब से लगातार बेटी का पता लगाने के लिए फोन कर रहे है, लेकिन उससे संपर्क नहीं हो पा रहा है। परिजनों का यह भी कहना है कि उन्हें नहीं पता कि आखिरी उनकी बेटी ने शादी की भी है या नहीं। अगर की है, तो किससे की है, इसका भी परिजनों को नहीं पता है।

.

.