PTB Sad न्यूज़ जालंधर : आज देश भर में जहां श्रीं कृष्णं जन्माष्टमीं का उत्सव मनाया जा रहा है। वहीं पंजाब के जिला जालंधर में जन्माष्टमीं के दिन हुए दो अलग-अलग सड़क हादसों में दो की दर्दनाक मौत हो जाने का दुःखद समाचार प्राप्त हुआ है। मिली जानकारी के अनुसार एक हादसा गदईपुर से सटे संजय गांधी नगर के पास उस समय हुआ जब एक ट्रक के अचानक ब्रेक लगाने से पीछे से आ रही एक्टिवा हादसे का शिकार हो गई।
.इस हादसे में एक्टिवा चला रहा 13 वर्षीय नाबालिग हादसे का शिकार हो गया, जिसकी ट्रक की बैक लगने से मौके पर ही मौत हो गई थी। सूत्रों के अनुसार मृतक नाबालिग युवक की पहचान भगत सिंह कॉलोनी के रहने वाले अवि मल्होत्रा पुत्र राकेश मल्होत्रा के रूप में हुई है, जिनके शव को कब्जे में लेकर पुलिस ने पोस्टमार्टम के लिए जालंधर के सिविल अस्पताल में भेज दिया है।

जानकारी के अनुसार 13 साल अवि मल्होत्रा एक्टिवा पर सवार होकर अपने पड़ोसी को रोटी देने के लिए गया था। जब वह रोटी देकर वापस लौट रहा था तो, संजय गांधी नगर के पास एक ट्रक द्वारा अचानक ब्रेक लगाए जाने से अवि की एक्टिवा अनियंत्रित हो गई और वह पीछे ट्रक से टकरा गया। अवि की मौत के बाद घटना स्थल पर जांच के लिए थाना डिवीजन नंबर-8 की पुलिस मौके पर पहुंच गई थी।
..
घटना में मारे गए 13 वर्षीय अवि का परिवार तुरंत घटना स्थल पर पहुंच गया था, परिवार का रो-रो कर बुरा हाल था। बताया जा रहा है कि अवि परिवार का इकलौता बेटा था, जिसकी हादसे में मौत हो गई। पूरा परिवार अवि की मौत से सदमे में है। सूचना मिलने के बाद जांच के लिए थाना डिवीजन नंबर-8 की पुलिस मौके पर पहुंच गई थी। साथ ही एसीपी नॉर्थ भी घटना स्थल पर पहुंच गए थे।
.उन्होंने तुरंत प्रभाव से पहले ट्रक को कब्जे में लिया और फिर बच्चे के शव को उठवाकर सिविल अस्पताल में पोस्टमार्टम के लिए भेजा। वहीं एसीपी ने कहा कि घटना के बाद ट्रक ड्राइवर फरार हो गया था। पुलिस सीसीटीवी की जांच कर रही है, जिसके आधार पर जल्द आरोपियों को गिरफ्तार किया जाएगा। फिलहाल मामले में पुलिस द्वारा केस दर्ज किए जाने की कार्रवाई शुरू कर दी गई है।
. .वहीं दूसरा हादसा जालंधर में लोहियां रोड पर स्थित गांव मल्लीवाल एक पास उस समय हुआ जब एक तेज रफ्तार स्कॉर्पियो गाड़ी ने स्कूटी सवार दंपती को टक्कर मार दी, जिसमें 62 वर्षीय ज्ञान सिंह पुत्र महिंदर सिंह निवासी सोहल जागीर गांव की मौत हो गई। वहीं, ज्ञान सिंह की पत्नी 58 वर्षीय बलदीश कौर गंभीर रूप से घायल हो गई। जिनका निजी अस्पताल में इलाज चल रहा है। दोनों अपनी एक्टिवा पर सवार होकर मलसिया की ओर जा रहे थे।

मिली जानकारी के अनुसार स्कॉर्पियो गाड़ी लोहिया की तरफ से मलसिया की तरफ आ रही थी। जहां सामने से एक्टिवा पर बुजुर्ग दंपति की एक्टिवा को उसने चपेट में ले लिया। घटना मल्लीवाल रोड पर स्थित पेट्रोल पंप के सामने हुई थी। हादसे के तुरंत बाद दंपती को सरकारी एम्बुलेंस की मदद से नकोदर के सरकारी अस्पताल में पहुंचाया गया। जहां डॉक्टर दोनों की गंभीर हालत को देखते हुए जालंधर के निजी अस्पताल में रेफर कर दिया गया था। निजी अस्पताल में डॉक्टर ने तुरंत ज्ञान सिंह को तो मृत घोषित कर दिया।
. .शाहकोट की चौकी मलसियां के प्रभारी जांच के लिए मौके पर पहुंच गए। पुलिस ने ज्ञान सिंह के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। नकोदर में उनका पोस्टमार्टम करवा दिया गया है। जल्द पुलिस मामले में अगली कार्रवाई करेगी। पुलिस ने स्कॉर्पियो गाड़ी और एक्टिवा कब्जे में ले ली है। केस दर्ज करने के बाद पुलिस आरोपियों को गिरफ्तार करेगी।








































