PTB News

Latest news
ब्रिटिश ओलिविया स्कूल, में नन्हे-मुन्ने बच्चों ने मनाया बाल गोपाल महोत्सव, सेंट सोल्जर ग्रुप की विभिन्न स्कूल शाखाओं में धूमधाम से मनाई गई श्री कृष्ण जन्माष्टमी, इनोसेंट हार्ट्स स्कूल में हर्षोल्लास एवं भक्तिभाव से मनाया गया जन्माष्टमी उत्सव, रचनात्मकता एवं उल्लास के साथ नन्हे विद्यार्थियों ने मनाई श्रीकृष्ण जन्माष्टमी, एचएमवी, जालंधर् ने बढ़ाया राष्ट्रीय गौरव - प्राचार्या डॉ. एकता खोसला ‘एजुप्रेन्योर ऑफ द ईयर 2026’ से... Pyramid E-Services में घुस कर मैनेजर से मारपीट, स्टाफ का पर्स चोरी करने वाले मां-बेटे सहित 20 पर दर्... US President Donald Trump को उस समय एक जोरदार झटका लगा एयरपोर्ट पर कस्टम विभाग ने महिला के पास से बरामद किया 2.18 करोड़ का सोना 2 लाख अतिनिर्धन परिवारों को 300 यूनिट मुफ्त बिजली व महिलाओं को मिलेंगे 1500 रुपए जन्माष्टमी पर मुस्लिम आर्टिस्ट ने बनाईं भगवान कृष्ण की अद्भुत ऑयल पेंटिंग

जालंधर की प्रसिद्ध University की छात्र को पुलिस ने किया गिरफ्तार, भाई पहले से ही जेल में है बंद,

patiala-nigerian-girl-student-lpu-phagwara-arrested-by-punjab-police-drug-peddling-case-lovely-professional-university-phagwara

PTB Big न्यूज़ नई दिल्‍ली : पंजाब में अफ्रीकी मूल के छात्रों की अच्‍छी खासी भरमार है। कोई पढ़ाई तो कोई अच्‍छी नौकरी की तलाश में भारत में आता है। इसी बीच कुछ लोग ऐसा भी हैं जो आते तो पढ़ाई करने हैं, लेकिन बाद में अवैध तरीके की गतिविधियों का हिस्‍सा बनकर कम समय में ज्‍यादा रुपये कमाने की कोशिश करने में लग जाते हैं। 

.

सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार ताजा मामला पंजाब के पटियाला में सामने आया है। जहां एक नाइजीरियाई महिला स्‍टूडेंट को ड्रग्‍स के साथ अरेस्‍ट किया गया है। पुलिस के मुताबिक यह महिला पढ़ाई के साथ-साथ पार्टटाइम काम के रूप में ड्रग्‍स बेचती थी। पटियाला जिले के राजपुरा से इस नाइजीरियाई लड़की को अरेस्‍ट किया गया है। जोकि जालंधर की लवली प्रोफेशनल यूनिवर्सिटी (LPU) में पढ़ती है और वह वहां ड्रग्स ले जाकर बेचती थी।

.

.

इस पुरे मामले में डीएसपी हरमनप्रीत सिंह चीमा ने मीडिया को जानकारी देते हुए बताया कि बदमाशों और गुंडों को पकड़ने के लिए मुख्य जीटी रोड (राजपुरा से सरहिंद रोड) के सामने एजीएम रिसोर्ट बसंतपुरा में नाकाबंदी की गई थी। इसी बीच एक संदिग्ध नाइजीरियाई लड़की बस या किसी अन्य वाहन के जरिए पंजाब में दाखिल होने की फिराक में खड़ी थी।

.

patiala-nigerian-girl-student-lpu-phagwara-arrested-by-punjab-police-drug-peddling-case-lovely-professional-university-phagwara

.

तभी वह नाकाबंदी पर खड़ी पुलिस पार्टी को देखकर घबरा गई और वाहन से उतरकर वापस भागने लगी, लेकिन पुलिस पार्टी ने उसे काबू कर लिया। उन्होंने कहा कि पुलिस पार्टी ने नाइजीरियन लड़की का नाम पूछा तो उसने घबराते हुए बताया कि वह जालंधर यूनिवर्सिटी में पढ़ती है और उसका नाम बर्निस चालेमा है। वह फिलहाल लवली प्रोफेशनल यूनिवर्सिटी जालंधर, पटियाला में रहती है और नशीला पदार्थ भी बेचती है।

.

.

इस दौरान कांस्टेबल परमजीत कौर ने जब गिरफ्तार छात्रा की जांच की तो उसके बैग में कोड्रिल-टी नशीली दवाओं की 45 शीशियां बरामद हुईं। पूछताछ में छात्रा ने यह भी बताया कि उसका भाई यूनिवर्सिटी में पढ़ता था और वहीं नशा बेचता था, जो अब कपूरथला जेल में बंद है। पुलिस अब इस मामले में आगे की कार्रवाई कर रही है। आपको यह भी बता दें कि छात्रा को बीते गुरुवार को ही सदर राजपुरा थाना पुलिस ने NDPS एक्ट के तहत FIR दर्ज कर गिरफ्तार किया गया था।

.