.
.
.
500 gms of narcotics smuggled with heroin Punjab Police Rural Jalandhar
हैरोइन सहित नशा तस्कर को किया काबू, (पढ़ें और देखें पीटीबी न्यूज़ पर)
PTB Big Crime न्यूज़ जालंधर : जालंधर देहात पुलिस के हाथ नशा तस्कर लगने से बड़ी कामयाबी मिली है / आपको बता दें कि बीते जालंधर मकसूदां पुलिस के हाथ एक नजीरियन को हेरोइन की बड़ी खेप के साथ गिरफ्तार कर बड़ी सफलता हासिल की थी / जिसकी कीमत अंतराष्ट्रीय बाजार में करोड़ों में थी / आज देहात पुलिस ने 500 ग्राम हैरोइन व कार सहित एक नशा तस्कर को काबू कर कामयाबी के झंडे गाड़ दिए हैं /
.
.

जानकारी देते हुए पी.पी.एस. अफसर गुरमीत सिंह ने बताया कि नशा तस्करों के खिलाफ चलाई गई मुहिम को उस समय भारी सफलता मिली जब गांव ऊंचा थाना पातरा में जगतार सिंह (23) पुत्र परगन राम वासी गांव मीओवाल थाना फिल्लौर को शक के आधार पर रोका /
.
.
जब व्यक्ति की तलाशी ली गई तो उसके पास से 500 ग्राम हैरोइन बरामद हुई / पुलिस ने यह भी बताया कि आरोपी कार से इस हेरोइन कि सप्लाई देंने जा रहा था / पुलिस ने आरोपी व्यक्ति के खिलाफ मामला दर्ज कर करवाई शुरू कर दी है /
.
.
WhatsApp और telegram पर न्यूज़ Updates पाने के लिए हमारे WhatsApp नंबर 9815505203 / 9592825203 और telegram नंबर 9592825203 को अपने Mobile में Save करके हमारे नंबर पर अपना नाम और शहर लिखकर भेजें /
500 gms of narcotics smuggled with heroin Punjab Police Rural Jalandhar




































