PTB News

Latest news
जालंधर में दिनदिहाड़े फिर चली गोलियां, पुलिस जांच में जुटी Iran-America में समझौते की खबरों से चढ़ी शेयर मार्केट, निवेशकों ने ली राहत की सांस एचएमवी की छात्राओं ने यूनिवर्सिटी में सबसे ज़्यादा एसजीपीए हासिल किए, ਲਾਇਲਪੁਰ ਖ਼ਾਲਸਾ ਕਾਲਜ ਦੇ ਐਮ.ਐਸ.ਸੀ. ਆਈ.ਟੀ. ਸਮੈਸਟਰ ਤੀਜਾ ਦਾ ਨਤੀਜਾ ਰਿਹਾ ਸ਼ਾਨਦਾਰ, अब सरकार ने शुरू की बेसहारा बच्चों के लिए Bal Sangopan Yojana, मिलेंगे 2500 रूपये महीना अमेरिकी हमले में मृत आदित्य के शव का परिवार व गांव वाले कर रहे इंतजार, फूट-फूट कर मीडिया के सामने रो... निशानेबाजी के 'गोल्डन बॉय' जसपाल राणा ने दुनिया को कहा अलविदा, खेल जगत में शोक गोल्डन टेंपल परिसर में बेअदबी की युवक ने की कोशिश, SGPC अध्यक्ष ने लिया संज्ञान पेपर लीक और परीक्षा विवाद पर कॉकरोच पर ने किया बड़े आंदोलन का ऐलान Iran US War, Oman के निकट अमेरिकी मिसाइल हमले में हिमाचल प्रदेश के युवक की हुई मौत, क्षेत्र में शोक ...

डॉ. रेप एंड मर्डर केस मामले में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने तोड़ी चुप्पी, कहा बस अब बहुत हो गया?

enough-now-president-of-india-draupadi-murmu-spoke-on-kolkata-dr-rape-and-murder-case

.

.

PTB Big न्यूज़ नई दिल्ली : कोलकाता महिला डॉक्टर से रेप के मामले में बुधवार को राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू का बड़ा बयान सामने आया है। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने कहा कि वह भयभीत हैं, कोई सभ्य समाज अपनी बेटियों और बहनों के साथ ऐसी अत्याचारों को बर्दाश्त नहीं कर सकता। मैं घटना को लेकर निराश और डरी हुई हूं। इसके साथ ही राष्ट्रपति ने निर्भया कांड का भी जिक्र किया। मुर्मू ने कहा की बस अब बहुत हो गया।

.

.

कोई भी सभ्य समाज अपनी बेटियों और बहनों पर इस तरह की अत्याचारों की इजाजत नहीं दे सकता। जब छात्र, डॉक्टर और नागरिक कोलकाता में विरोध कर रहे थे, तो दूसरी जगहों पर अपराधी सक्रिय थे। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने आगे कहा कि समाज को ईमानदारी, निष्पक्षता के साथ आत्म-विश्लेषण करने की आवश्यकता है। लोगों को खुद से कुछ कठिन सवाल पूछने होंगे। बहुत बार एक निंदनीय मानसिकता महिलाओं को एक कमजोर, कम सक्षम, कम बुद्धिमान इंसान के रूप में देखती है।

.

.

आपको बता दें कि राष्ट्रपति मुर्मू ने कहा कि जो समाज अपने इतिहास का सामना करने से डरते हैं, वे सामूहिक भूलने का सहारा लेते हैं। उन्होंने कहा कि एक तरफ जहां कोलकाता में छात्र, डॉक्टर और नागरिक विरोध प्रदर्शन कर रहे थे, वहीं दूसरी तरफ अपराधी बेखौफ होकर घूम रहे हैं। यह घटना हमें स्तब्ध और भयभीत करती है। कोई भी सभ्य समाज अपनी बेटियों और बहनों के साथ इस तरह की बर्बरता बर्दाश्त नहीं कर सकता।

.

.