PTB News

Latest news
ब्रिटिश ओलिविया स्कूल, में नन्हे-मुन्ने बच्चों ने मनाया बाल गोपाल महोत्सव, सेंट सोल्जर ग्रुप की विभिन्न स्कूल शाखाओं में धूमधाम से मनाई गई श्री कृष्ण जन्माष्टमी, इनोसेंट हार्ट्स स्कूल में हर्षोल्लास एवं भक्तिभाव से मनाया गया जन्माष्टमी उत्सव, रचनात्मकता एवं उल्लास के साथ नन्हे विद्यार्थियों ने मनाई श्रीकृष्ण जन्माष्टमी, एचएमवी, जालंधर् ने बढ़ाया राष्ट्रीय गौरव - प्राचार्या डॉ. एकता खोसला ‘एजुप्रेन्योर ऑफ द ईयर 2026’ से... Pyramid E-Services में घुस कर मैनेजर से मारपीट, स्टाफ का पर्स चोरी करने वाले मां-बेटे सहित 20 पर दर्... US President Donald Trump को उस समय एक जोरदार झटका लगा एयरपोर्ट पर कस्टम विभाग ने महिला के पास से बरामद किया 2.18 करोड़ का सोना 2 लाख अतिनिर्धन परिवारों को 300 यूनिट मुफ्त बिजली व महिलाओं को मिलेंगे 1500 रुपए जन्माष्टमी पर मुस्लिम आर्टिस्ट ने बनाईं भगवान कृष्ण की अद्भुत ऑयल पेंटिंग

शिरोमणि अकाली दल के प्रधान सुखबीर बादल को किया गया दोषी करार, मिली सजा,

shiromani-akali-dal-chief-sukhbir-badal-found-guilty-five-singh-sahiban-meeting-at-sri-akal-takht

PTB Big न्यूज़ अमृतसर : श्री अकाल तख्त साहिब की ओर से पूर्व उप मुख्यमंत्री व अकाली नेता सुखबीर सिंह बादल को तनखाईया घोषित कर दिया है। अकाल तख्त साहिब की ओर से सुखबीर बादल को अपनी सरकार के कार्यकाल के दौरान हुई पंथक गलतियों के लिए दोषी एलान किया गया है। जत्थेदार श्री अकाल तख्त साहिब ने कहा कि आज श्री अकाल तख्त साहिब के सचिवालया में पांच सिंह साहिबों की बैठक हुई,

.

.

जिसमें पंज सिंह साहिबों की सर्वसम्मति से यह निर्णय लिया गया कि सुखबीर सिंह बादल पंजाब सरकार के उप मुख्यमंत्री व अकली दल के अध्यक्ष रहते हुए उन्होंने कुछ ऐसे फैसले लिए जिससे पंथक की छवि को काफी नुकसान पहुंचा। शिरोमणि अकाली दल की हालत बहुत पतली हो गई। सिख हितों को भारी नुकसान हुआ है। इसलिए उनके सहयोगी सिख कैबिनेट मंत्री जो 2007 से 2017 तक सरकार में मौजूद रहे है को भी इस संबंध में 15 दिनों के भीतर अपना स्पष्टीकरण देना होगा।

.

.

जब तक सुखबीर सिंह बादल अपने सहयोगियों के साथ एक विनम्र सिख की तरह अकाल तख्त साहिब पर गुरु ग्रंथ साहिब की उपस्थिति में सिख संगत और पंज सिंह साहिबों के सामने अपनी गलतियों के लिए वह तनखाईया रहेंगे। उनके साथ कोई भी अपनी रोटी बेटी की सांझ तब तक नहीं रख सकता जब तक वह अकाल तख्त साहिब की ओर से लगाई गई धार्मिक सजा को पूरी नहीं कर लेते। वहीं, अकाली दल के प्रवक्ता विरसा सिंह वल्टोहा ने कहा कि अब सुखबीर बादल अकाल तख्त पर पेश होंगे।

.

.

इस दौरान उनको अकाल तख्त साहिब से उनके उनके गुनाह बताए जाएंगे, जिस पर सुखबीर बादल अपना पक्ष रखेंगे और अकाल तख्त साहिब की ओर से धार्मिक सजा सुनाई जाएगी। अकाली नेता दलजीत सिंह चीमा ने कहा कि श्री अकाल तख्त साहिब से जो भी आदेश आएगा, शिरोमणि अकाली दल उस आदेश को सिर झुकाकर स्वीकार करेगा। सुखबीर बादल ने पहले ही साफ कर दिया था कि जो भी आदेश आएगा उन्हें एक विनम्र सिख के तौर पर स्वीकार किया जाएगा।

.

.