PTB News

Latest news
ब्रिटिश ओलिविया स्कूल, में नन्हे-मुन्ने बच्चों ने मनाया बाल गोपाल महोत्सव, सेंट सोल्जर ग्रुप की विभिन्न स्कूल शाखाओं में धूमधाम से मनाई गई श्री कृष्ण जन्माष्टमी, इनोसेंट हार्ट्स स्कूल में हर्षोल्लास एवं भक्तिभाव से मनाया गया जन्माष्टमी उत्सव, रचनात्मकता एवं उल्लास के साथ नन्हे विद्यार्थियों ने मनाई श्रीकृष्ण जन्माष्टमी, एचएमवी, जालंधर् ने बढ़ाया राष्ट्रीय गौरव - प्राचार्या डॉ. एकता खोसला ‘एजुप्रेन्योर ऑफ द ईयर 2026’ से... Pyramid E-Services में घुस कर मैनेजर से मारपीट, स्टाफ का पर्स चोरी करने वाले मां-बेटे सहित 20 पर दर्... US President Donald Trump को उस समय एक जोरदार झटका लगा एयरपोर्ट पर कस्टम विभाग ने महिला के पास से बरामद किया 2.18 करोड़ का सोना 2 लाख अतिनिर्धन परिवारों को 300 यूनिट मुफ्त बिजली व महिलाओं को मिलेंगे 1500 रुपए जन्माष्टमी पर मुस्लिम आर्टिस्ट ने बनाईं भगवान कृष्ण की अद्भुत ऑयल पेंटिंग

बड़ी ख़बर : गुरिंदर सिंह ढिल्लों ही रहेंगे डेरा ब्यास मुखी, जारी किया गया मैसज,

baba-gurinder-singh-dhillon-will-remain-dera-beas-mukhi-this-special-message-issued-for-the-congregation

PTB News “धार्मिक” / ब्यास : पंजाब में अमृतसर के ब्यास डेरे को लेकर बड़ी अपडेट सामने आ रही है। डेरा राधा स्वामी के मुखी गुरिंदर सिंह ढिल्लों ने 45 वर्षीय जसदीप सिंह गिल को अपना उत्तराधिकारी बनाया है। वहीं अब डेरे की तरफ से नया अपडेट जारी किया गया है कि अभी गुरिंदर सिंह ढिल्लों ही डेरे के प्रमुख रहेंगे। जसदीप उनके साथ बैठेंगे। डेरे की तरफ से पहले किए गए ऐलान को लेकर श्रद्धालु डेरे की तरफ रवाना होना शुरू हो गए थे।

.

.

जिसके बाद डेरे की तरफ से जारी मैसेज में कहा गया कि संगत को डेरा ब्यास जाने की कोई जरूरत नहीं है। कोई समारोह नहीं हो रहा है। बता दें कि हरियाणा में डेरा जगमालवाली की गद्दी को लेकर विवाद हो चुका है। यहां डेरा प्रमुख ने निधन से पहले अपने उत्तराधिकारी की घोषणा नहीं की। जिससे गद्दी को लेकर 2 गुट आमने-सामने हो गए थे।

.

baba-gurinder-singh-dhillon-will-remain-dera-beas-mukhi-this-special-message-issued-for-the-congregation

.

इसी से जोड़कर डेरा प्रमुख ढिल्लों की इस घोषणा को देखा जा रहा है। डेरे के नए मुखी को लेकर सभी सेवादार इंचार्जों को लेटर भेजा गया है। जिसमें लिखा कि पूज्य संत सतगुरु एवं राधा स्वामी सत्संग ब्यास के संरक्षक बाबा गुरिंदर सिंह ढिल्लों ने सुखदेव सिंह गिल के पुत्र जसदीप सिंह गिल को राधा स्वामी सत्संग ब्यास सोसाइटी का संरक्षक मनोनीत किया है। जसदीप सिंह गिल को नाम दीक्षा देने का अधिकार होगा।

.

.

बाबा गुरिंदर ढिल्लो ने कहा कि जिस प्रकार हुजूर महाराज जी के बाद उन्हें संगत का भरपूर सहयोग व प्यार मिला है। उसी प्रकार जसदीप सिंह गिल को भी वही प्यार और स्नेह दिया जाए। कुछ साल पहले बाबा गुरिंदर सिंह ढिल्लों को कैंसर डिटेक्ट हुआ था। जिसका लंबा इलाज चला। इसके साथ वह हृदय रोग से भी पीड़ित हैं। डेरा ब्यास का काफी प्रभाव है। पीएम नरेंद्र मोदी से लेकर कई बड़े नेता यहां आ चुके हैं।

.

.