PTB News

Latest news
जालंधर : PAP मुख्यालय में मनाया गया पुलिस स्मृति दिवस, DGP गौरव यादव ने पुलिस शहीदों को दी भावपूर्ण ... CM मान का कटा दिल्ली एयरपोर्ट पर 50,000 रूपये का चालान, 3 घंटे रोका Actor Tiger Shroff फायरिंग केस में हुआ बड़ा खुलासा, शूटरों के निशाने पर थे कई दिग्गज एक्टर LKC ਵੱਲੋਂ “ਪੇਜ ਟੂ ਸਟੇਜ: LKC ਬੁੱਕ ਰੀਡਿੰਗ ਐਂਡ ਰਿਵਿਊ ਕੰਪੀਟੀਸ਼ਨ 2026” (Page to Stage: LKC Book Reading a... आईवी वर्ल्ड स्कूल में दशहरा उत्सव की धूम, विद्यार्थियों ने दिया संस्कृति, संस्कार , सदाचार और अच्छाई... सेंट सोल्जर डिवाइन पब्लिक स्कूल में मदर्स हैप्पीनेस क्लब के तत्वावधान में दशहरा एवं नवरात्रि समारोह ... एच.एम.वी. की छात्रा ने संस्थान का मान बढ़ाया, इनोसेंट हार्ट्स स्कूल में नन्हे सितारों ने बिखेरी अपनी प्रतिभा की चमक : ‘स्पॉटलाइट’ बना आकर्षण का के... इनोसेंट हार्ट्स स्कूलों में नेकी और सच्चाई की जीत के संदेश के साथ मनाया गया दशहरा, डी.ए.वी. यूनिवर्सिटी में विश्व खाद्य दिवस पर ‘संडे ऑन साइकिल’ का 95वां संस्करण, स्वस्थ जीवन का दिया ...

पत्रकार ने फैलाई सोनिया-राहुल के खिलाफ फर्जी खबर, पुलिस ने दर्ज की FIR,

india-fir-filed-against-bangladeshi-journalist-spreading-fake-news-against-sonia-rahul

PTB Big Political न्यूज़ बेंगलुरु : लोकसभा सभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी और पूर्व कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी को लेकर फर्जी तथा भ्रामक ख़बर फैलाने के आरोप में एक बांग्लादेशी पत्रकार के साथ एक भारतीय समाचार पोर्टल की महिला कर्मचारी के खिलाफ कर्नाटक पुलिस ने मामला दर्ज किया है। पुलिस के एक सीनियर अधिकारी ने यह जानकारी साझा की है।

.

.

पुलिस अधिकारी ने बताया कि हाई ग्राउंड्स पुलिस थाने में बांग्लादेशी पत्रकार सलाह उद्दीन शोएब चौधरी तथा समाचार पोर्टल के साथ काम करने वाली अदिति के खिलाफ उनके दावों को सोशल मीडिया हैंडल पर साझा करने के लिए मामला दर्ज किया गया है। इस मामले के शिकायतकर्ता एवं कर्नाटक प्रदेश कांग्रेस कमेटी (केपीसीसी) से जुड़े श्रीनिवास जी. के अनुसार, बांग्लादेशी पत्रकार ने अपने ‘एक्स’ हैंडल पर

.

.

सोनिया गांधी को एक विदेशी जासूसी एजेंसी से जोड़ने वाला एक पोस्ट कथित तौर पर साझा किया। उन्होंने आरोप लगाया कि चौधरी ने गांधी परिवार की सार्वजनिक छवि खराब करने के इरादे से ऐसा किया और पत्रकार ने दो धर्मों के बीच दुश्मनी पैदा करने के लिए ऐसा पोस्ट साझा किया। श्रीनिवास ने चौधरी पर राहुल गांधी के बारे में कुछ दावे करने का आरोप लगाया। एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने कहा कि ‘‘हमें मिली शिकायत के आधार पर,

.

.

हमने गांधी परिवार के बारे में कथित रूप से गलत सूचना फैलाने के लिए दोनों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है। भारतीय न्याय संहिता की धारा 196 (धर्म, जाति, जन्म स्थान, निवास, भाषा आदि के आधार पर विभिन्न समूहों के बीच दुश्मनी को बढ़ावा देना और सद्भाव बनाए रखने के लिए हानिकारक कार्य करना) और 353 (2) (धर्म आदि के आधार पर नफरत पैदा करने के लिए गलत सूचना प्रकाशित या प्रसारित करना) के तहत मामला दर्ज किया गया है। उन्होंने कहा कि जांच चल रही है और तदनुसार मामले में कार्रवाई की जाएगी।

.

.