PTB News

Latest news
ब्रिटिश ओलिविया स्कूल, में नन्हे-मुन्ने बच्चों ने मनाया बाल गोपाल महोत्सव, सेंट सोल्जर ग्रुप की विभिन्न स्कूल शाखाओं में धूमधाम से मनाई गई श्री कृष्ण जन्माष्टमी, इनोसेंट हार्ट्स स्कूल में हर्षोल्लास एवं भक्तिभाव से मनाया गया जन्माष्टमी उत्सव, रचनात्मकता एवं उल्लास के साथ नन्हे विद्यार्थियों ने मनाई श्रीकृष्ण जन्माष्टमी, एचएमवी, जालंधर् ने बढ़ाया राष्ट्रीय गौरव - प्राचार्या डॉ. एकता खोसला ‘एजुप्रेन्योर ऑफ द ईयर 2026’ से... Pyramid E-Services में घुस कर मैनेजर से मारपीट, स्टाफ का पर्स चोरी करने वाले मां-बेटे सहित 20 पर दर्... US President Donald Trump को उस समय एक जोरदार झटका लगा एयरपोर्ट पर कस्टम विभाग ने महिला के पास से बरामद किया 2.18 करोड़ का सोना 2 लाख अतिनिर्धन परिवारों को 300 यूनिट मुफ्त बिजली व महिलाओं को मिलेंगे 1500 रुपए जन्माष्टमी पर मुस्लिम आर्टिस्ट ने बनाईं भगवान कृष्ण की अद्भुत ऑयल पेंटिंग

Kolkata कांड के बाद पंजाब में महिला Doctor के साथ हुई बड़ी घटना, मचा बवाल,

punjab-incident-like-molestation-happened-with-a-female-doctor-in-amritsar-same-kolkata-rape-case

PTB Big न्यूज़ अमृतसर : पश्चिम बंगाल में महिला डॉक्टर से रेप और हत्या की घटना के बाद अब अमृतसर के सरकारी गुरु नानक देव अस्पताल में एक महिला डॉक्टर से छेड़छाड़ का मामला सामने आया है। महिला डॉक्टर रात करीब 10 बजे अस्पताल के वार्ड में अपनी ड्यूटी खत्म कर अपने होस्टल जा रही थी तभी अंधेरे का फायदा उठाकर दो अज्ञात लोगों ने महिला डॉक्टर का पर्स छीन लिया और उनके साथ छेड़छाड़ की।

.

.

घटना अस्पताल में लगे सी.सी.टी.वी. कैमरे में कैद हो गई है, लेकिन कैमरा क्लियर न होने के कारण आरोपियों की तस्वीरें साफ नजर नहीं आ रही हैं। फिलहाल अस्पताल प्रशासन ने कई घंटों के बाद उक्त लोगों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई करने के लिए पुलिस प्रशासन को शिकायत दर्ज करवाई है। जानकारी के मुताबिक गुरु नानक देव अस्पताल के मैडिसिन वार्ड में तैनात महिला डॉक्टर अपनी ड्यूटी खत्म कर सरकारी मैडीकल व कॉलेज स्थित होस्टल जा रही थी।

.

.

मैडिकल कॉलेज के कैंसर विभाग के पास 2 अज्ञात लोगों ने महिला डॉक्टर का पीछा किया और अंधेरे का फायदा उठाकर उनका पर्स छीनने की कोशिश की और उसके साथ छेड़छाड़ की, जब महिला 1 डॉक्टर ने शोर मचाया तो अज्ञात युवक मौके से भाग निकले। घटना की सूचना मिलते ही अस्पताल प्रशासन के अधिकारी ई मौके पर पहुंचे और अस्पताल में ने लगे सी. सी.टी.वी. कैमरे खंगाले। रं उस स्थान पर कैमरे की छवि स्पष्ट नहीं होने के बावजूद यह स्पष्ट हो गया

.

.

कि दो युवक थे जो काले रंग की स्प्लेंडर मोटरसाइकिल पर सवार थे और काले कपड़े पहने हुए थे। घटना के बाद महिला डॉक्टरों में काफी विरोध देखने को मिल रहा है। विश्वस्त सूत्रों से पता चला है कि महिला डॉक्टर से छेड़छाड़ के कई घंटे बीतने के बाद पुलिस प्रशासन से शिकायत दर्ज कराई गई है। हालांकि घटना के बाद अस्पताल प्रशासन के आला अधिकारी मौके पर पहुंचे, लेकिन बड़ा सवाल यह उठता है कि

.

.

कई घंटों के बाद पुलिस प्रशासन को शिकायत क्यों दर्ज करवाई गई। पुलिस प्रशासन मामले को गंभीरता से ले रहा है और अज्ञात लोगों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जा रही है और प्रशासन उक्त युवकों की तलाश के लिए हर एंगल से जांच कर रहा है। बताया जा रहा है कि पुलिस प्रशासन द्वारा मामले की गंभीरता को देखते हुए जल्द ही बड़ी कार्रवाई की जा सकती है।