PTB News

Latest news
डेंटल कॉलेज शिमला का नाम राजीव गांधी डेंटल कॉलेज, शिमला होगा: मुख्यमंत्री स्वर्गीय श्रीमती मनोरमा मेयर के निमित्त प्रार्थना सभा में अर्पित भावभीनी श्रद्धांजलि, एचएमवी ने जीएनडीयू दीक्षांत समारोह में 29 स्वर्ण पदक प्राप्त कर रचा नया इतिहास, श्री जगन्नाथ रथ यात्रा के दौरान सेंट सोल्जर ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशंस द्वारा लंगर सेवा का आयोजन, 20 दिन से भूख हड़ताल पर बैठे सोनम वांगचुक को उठा ले गई दिल्ली पुलिस, पहुंचाया अस्पताल, अभिजीत दीपके ... ₹4 करोड़ फिरौती मामले में पंजाब पुलिस के SHO को किया गिरफ्तार स्टूडेंट्स ऑफ़ सेंट सोल्जर ग्रुप ने नीट 2026 में शानदार प्रदर्शन कर संस्थान का नाम किया रोशन, इनोसेंट हार्ट्स के निलेश दत्ता ने नीट (यूजी)-2026 में ऑल इंडिया रैंक (AIR) 1305 प्राप्त कर विद्यालय ... PM मोदी ने हरियाणा से देश को समर्पित की पहली हाइड्रोजन ट्रेन चलती बस में लगी भीषण आग, ड्राइवर की सूझबूझ से 30 यात्रियों की बची जान

पंजाब से बड़ी ख़बर : ED ने कांग्रेस नेता को किया गिरफ्तार, पूर्व मंत्री का था करीबी,

ed-arrests-congress-leader-rajdeep-singh-in-khanna

PTB Big Political न्यूज़ चंडीगढ़ : पंजाब कांग्रेस के नेता और पूर्व मंत्री भारत भूषण आशु के करीबी सहयोगी राजदीप सिंह नागरा को प्रवर्तन निदेशालय ने टेंडर घोटाले से जुड़े धन शोधन मामले में गिरफ्तार कर लिया है। सूत्रों ने बताया कि खन्ना जिले सहित राज्य में उनके चार व्यावसायिक और आवासीय परिसरों में दिन भर चली तलाशी के बाद नागरा को बुधवार रात हिरासत में लिया गया।

.

.

53 वर्षीय आशु को इस मामले में ईडी ने एक अगस्त को गिरफ्तार किया था। आशु पंजाब के उपभोक्ता मामले, खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति मंत्री रह चुके हैं। वे लुधियाना (पश्चिम) के विधायक रहे हैं। पंजाब खाद्य विभाग में टेंडर घोटाले के संबंध में पंजाब सतर्कता ब्यूरो की एफआईआर से धन शोधन की जांच शुरू हुई जिसके बाद आशू को अगस्त 2022 में गिरफ्तार किया गया था। 

.

ed-arrests-congress-leader-rajdeep-singh-in-khanna

 

.

बुधवार तड़के ही खन्ना में कांग्रेसी नेता एवं आढ़ती राजदीप सिंह के घर के अलावा उनके कारोबार के ठिकानों पर ईडी ने दस्तक दी। खन्ना के सिटी सेंटर में भी ईडी की एक टीम पहुंची। वहां दो कार्यालयों में रिकॉर्ड चेक किया गया। बताया जा रहा है कि राजदीप सिंह की आय से ज्यादा संपत्ति की भी जांच हो रही है। जानना जरूरी है कि सिटी सेंटर पूर्व मंत्री करम सिंह गिल के बेटे एवं समराला से कांग्रेस के हलका इंचार्ज रुपिंदर सिंह राजा गिल का है।

.

ed-arrests-congress-leader-rajdeep-singh-in-khanna

.

वहीं राजदीप सिंह के घर तथा ठिकानों पर रेड के बाद सियासत भी गरमा सकती है। आने वाले दिनों में विरोधी दल कांग्रेस को घेरने की तैयारी कर रहे हैं। यह भी वर्णनीय है कि कुछ साल पहले खन्ना के बाहोमाजरा में पकड़ी नकली शराब फैक्टरी केस में भी राजदीप सिंह विवादों में घिरा था। विरोधियों ने राजदीप के खिलाफ केस दर्ज कर सीबीआई की जांच की मांग की थी। अब ईडी की रेड के साथ शराब फैक्टरी केस भी गरमा सकता है।

.

.