PTB News

Latest news
जालंधर में दिनदिहाड़े फिर चली गोलियां, पुलिस जांच में जुटी Iran-America में समझौते की खबरों से चढ़ी शेयर मार्केट, निवेशकों ने ली राहत की सांस एचएमवी की छात्राओं ने यूनिवर्सिटी में सबसे ज़्यादा एसजीपीए हासिल किए, ਲਾਇਲਪੁਰ ਖ਼ਾਲਸਾ ਕਾਲਜ ਦੇ ਐਮ.ਐਸ.ਸੀ. ਆਈ.ਟੀ. ਸਮੈਸਟਰ ਤੀਜਾ ਦਾ ਨਤੀਜਾ ਰਿਹਾ ਸ਼ਾਨਦਾਰ, अब सरकार ने शुरू की बेसहारा बच्चों के लिए Bal Sangopan Yojana, मिलेंगे 2500 रूपये महीना अमेरिकी हमले में मृत आदित्य के शव का परिवार व गांव वाले कर रहे इंतजार, फूट-फूट कर मीडिया के सामने रो... निशानेबाजी के 'गोल्डन बॉय' जसपाल राणा ने दुनिया को कहा अलविदा, खेल जगत में शोक गोल्डन टेंपल परिसर में बेअदबी की युवक ने की कोशिश, SGPC अध्यक्ष ने लिया संज्ञान पेपर लीक और परीक्षा विवाद पर कॉकरोच पर ने किया बड़े आंदोलन का ऐलान Iran US War, Oman के निकट अमेरिकी मिसाइल हमले में हिमाचल प्रदेश के युवक की हुई मौत, क्षेत्र में शोक ...

जालंधर : लुटेरों का आंतक जारी, घर जा रहे व्यक्ति का काटा हाथ,

jalandhar-robbers-cut-off-persons-hand-and-attacked-him-with-sharp-weapon

PTB Crime न्यूज़ जालंधर : जालंधर से एक बड़ी ख़बर सामने आ रही है। जहां के अधीन पड़ते सोढ़ल रोड़ मार्ग पर पड़ते राम नगर में स्थित अपने घर जा रहे वक यक्ति को रास्ते में रोककर बाइक सवार तीन लुटेरों ने तेजधार हथियार से हमला करके उसका हाथ काट दिया। मिली जानकारी के अनुसार बाइक सवार 3 लुटेरों ने इस वारदात को अंजाम दिया है।

.

.

बताया जा रहा है कि घायल व्यक्ति ने अपने आप को बचाने के लिए आरोपियों का विरोध कर रहा था, इस दौरान हथियार से लुटेरों मे व्यक्ति के हाथ पर वार किया जिससे उसका हाथ कट गया। इस वारदात की सुचना मिलते ही स्थानीय थाना डिवीजन नंबर-1 की पुलिस घटना स्थल पर पहुंची व पीड़ित व्यक्ति के बयान दर्ज कर आगे की जाँच में जुट गई है।

.

.

फिलहाल किसी भी लुटेरे की पहचान नहीं हो पाई है। पीड़ित को इलाज के अस्पताल में दाखिल करवाया गया है व पुलिस ने मामला दर्ज कर लुटेरों की तलाश शुरू कर दी है। वहीं पीड़ित व्यक्ति दिनेश कुमार ने मीडिया को जानकारी देते हुए बताया कि वह रोजाना की तरह अपना ऑटो खड़ा करके पैदल घर जा रहा था। जब वह सोढ़ल मंदिर के सामने से राम नगर की ओर जाने लगा

.

.

तो राम नगर रेलवे क्रॉसिंग के पास लुटेरों ने उन्हें घेर लिया। आरोपियों ने अपनी बाइक ऑटो चालक के आगे लगा दी थी। इस दौरान एक आरोपी बाइक पर ही बैठा रहा, मगर दो आरोपी उसके पास आ गए। दिनेश ने जब फोन और नकदी देने से इनकार किया तो तेजधार हथियार लेकर आए आरोपी ने उससे हमला कर दिया, जिससे वह बुरी तरह से घायल हो गया।

.

.