PTB News

Latest news
LKC ਵੱਲੋਂ “ਪੇਜ ਟੂ ਸਟੇਜ: LKC ਬੁੱਕ ਰੀਡਿੰਗ ਐਂਡ ਰਿਵਿਊ ਕੰਪੀਟੀਸ਼ਨ 2026” (Page to Stage: LKC Book Reading a... आईवी वर्ल्ड स्कूल में दशहरा उत्सव की धूम, विद्यार्थियों ने दिया संस्कृति, संस्कार , सदाचार और अच्छाई... सेंट सोल्जर डिवाइन पब्लिक स्कूल में मदर्स हैप्पीनेस क्लब के तत्वावधान में दशहरा एवं नवरात्रि समारोह ... एच.एम.वी. की छात्रा ने संस्थान का मान बढ़ाया, इनोसेंट हार्ट्स स्कूल में नन्हे सितारों ने बिखेरी अपनी प्रतिभा की चमक : ‘स्पॉटलाइट’ बना आकर्षण का के... इनोसेंट हार्ट्स स्कूलों में नेकी और सच्चाई की जीत के संदेश के साथ मनाया गया दशहरा, डी.ए.वी. यूनिवर्सिटी में विश्व खाद्य दिवस पर ‘संडे ऑन साइकिल’ का 95वां संस्करण, स्वस्थ जीवन का दिया ... Actor Tiger Shroff फायरिंग केस में बड़ा एक्शन, तीन को किया कोटा से गिरफ्तार Actor Tiger Shroff पर की गई फायरिंग के बाद सामने आई हमलावरों की तस्वीरें, बाइक हुई बरामद Big Breaking : Actor Tiger Shroff पर फायरिंग, कई लोग हुए घायल

इनोसेंट हार्ट्स ग्रुप में हर्षोल्लास से मनाया गया शिक्षक दिवस,

teachers-day-was-celebrated-with-great-enthusiasm-in-innocent-hearts-group-jalandhar

PTB News शिक्षा : डॉक्टर सर्वपल्ली राधाकृष्णन के जन्मदिवस पर मनाए जाने वाले शिक्षक दिवस को इनोसेंट हार्ट्स ग्रुप के पाँचों स्कूलों (ग्रीन मॉडल टाऊन, लोहारां, नूरपुर रोड,कैंट जंडियाला रोड व कपूरथला रोड), मैनेजमेंट कॉलेज एवं इनोसेंट हार्ट्स कॉलेज ऑफ़ एजुकेशन में विद्यार्थियों ने शिक्षकों के निरंतर मार्गदर्शन, समर्थन तथा अपने जीवनकाल में उनकी महत्वपूर्ण भूमिका को दर्शाते हुए ‘माई मेंटर,

.

.

माई गाइड’ थीम के अंतर्गत बहुत-सी गतिविधियों द्वारा उनके प्रति अपना सम्मान व्यक्त किया। उन्होंने अपने शिक्षकों का धन्यवाद व्यक्त करने हेतु सुंदर कार्ड बनाए तथा गायन, कविता, नृत्य-प्रस्तुति द्वारा उन्होंने अपने मन के भावों को अपने शिक्षकों के समक्ष प्रस्तुत किया। इनोकिड्स के नन्हें बच्चों ने अपने शिक्षकों को बैज लगाए, छोटे-छोटे हाथों से सुंदर संदेश लिखे हुए कार्ड्स अपनी अध्यापिकाओं को दिए।

teachers-day-was-celebrated-with-great-enthusiasm-in-innocent-hearts-group-jalandhar

.

इस अवसर पर मैनेजमेंट द्वारा विशेष रूप से शिक्षकों के लिए रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम में बहुत-सी गतिविधियों व फ़न गेम्स का आयोजन किया गया, जिसमें शिक्षकों ने बहुत उत्साह से भाग लिया। डिप्टी डायरेक्टर कल्चरल अफेयर्स श्रीमती श‌र्मिला नाकरा द्वारा स्वागत भाषण पढ़ा गया। इस कार्यक्रम में बहुत से अध्यापक-अध्यापिकाओं ने व्यक्तिगत रूप से भी अपनी-अपनी परफॉर्मेंस दी। प्रत्येक स्कूल द्वारा एक ग्रुप परफॉर्मेंस प्रस्तुत की गई,

.

.

जिसमें भाँगड़ा, कोरियोग्राफी आदि को बहुत सराहा गया। बिग एफएम से आर जे धीर कृष्णदास ने अध्यापक-अध्यापिकाओ को गेम्स खिलाईं और सभी शिक्षकों का मनोरंजन किया। फ़न गेम्स में विजेता शिक्षकों को पुरस्कृत किया गया। इस अवसर पर मैनेजमेंट द्वारा शिक्षकों के लिए लंच का खास प्रबंध किया गया। इनोसेंट हार्ट्स के चेयरमैन डॉ. अनूप बौरी ने शिक्षक दिवस के उपलक्ष्य पर सभी शिक्षकों को बधाई दी और कहा कि शिक्षक समाज के शिल्पकार हैं, जो उन्नत समाज का निर्माण करते हैं।

.

teachers-day-was-celebrated-with-great-enthusiasm-in-innocent-hearts-group-jalandhar

.

उन्होंने विद्यार्थियों के जीवन में शिक्षकों के महत्वपूर्ण योगदान को रेखांकित करते हुए कहा कि विद्यार्थी-जीवन में शिक्षकों की अहम् भूमिका होती है। शिक्षा के साथ-साथ विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास हेतु सदैव तत्पर रहना ही शिक्षक का मुख्य ध्येय होना चाहिए। विद्यार्थियों में ज्ञान का प्रकाश जगाने वाले सभी शिक्षक प्रशंसा व बधाई के पात्र हैं। वोट ऑफ़ थैंक्स इनोसेंट हार्ट्स ग्रुप ऑफ़ इंस्टीट्यूशन की डायरेक्टर एकेडमिक्स श्रीमती गगनदीप कौर धंजू ने पढ़ा।

.