PTB News

Latest news
LKC ਵੱਲੋਂ “ਪੇਜ ਟੂ ਸਟੇਜ: LKC ਬੁੱਕ ਰੀਡਿੰਗ ਐਂਡ ਰਿਵਿਊ ਕੰਪੀਟੀਸ਼ਨ 2026” (Page to Stage: LKC Book Reading a... आईवी वर्ल्ड स्कूल में दशहरा उत्सव की धूम, विद्यार्थियों ने दिया संस्कृति, संस्कार , सदाचार और अच्छाई... सेंट सोल्जर डिवाइन पब्लिक स्कूल में मदर्स हैप्पीनेस क्लब के तत्वावधान में दशहरा एवं नवरात्रि समारोह ... एच.एम.वी. की छात्रा ने संस्थान का मान बढ़ाया, इनोसेंट हार्ट्स स्कूल में नन्हे सितारों ने बिखेरी अपनी प्रतिभा की चमक : ‘स्पॉटलाइट’ बना आकर्षण का के... इनोसेंट हार्ट्स स्कूलों में नेकी और सच्चाई की जीत के संदेश के साथ मनाया गया दशहरा, डी.ए.वी. यूनिवर्सिटी में विश्व खाद्य दिवस पर ‘संडे ऑन साइकिल’ का 95वां संस्करण, स्वस्थ जीवन का दिया ... Actor Tiger Shroff फायरिंग केस में बड़ा एक्शन, तीन को किया कोटा से गिरफ्तार Actor Tiger Shroff पर की गई फायरिंग के बाद सामने आई हमलावरों की तस्वीरें, बाइक हुई बरामद Big Breaking : Actor Tiger Shroff पर फायरिंग, कई लोग हुए घायल

पंजाब : सरकार ने बिजली-पेट्रोल के बाद फिर दिया आम जनता को बड़ा झटका,

punjab-chandigarh-bus-fare-hike-aap-bhagwant-mann-government-fare-increased-23-paise-per-km

PTB Big न्यूज़ चंडीगढ़ : पंजाब में आमा आदमी पार्टी (AAP) की सरकार जनता को लगातार झटके पर झटके दे रही है। पहले बिजली-पेट्रोल पर दाम बढ़ाने के बाद अब बस यात्रा पर भी पैसा बढ़ा दिया है। पंजाब परिवहन विभाग ने शनिवार को बड़ा फैसला लिया है। पंजाब सरकार ने शनिवार से बस किराए में 23 पैसे प्रति किलोमीटर की बढ़ोतरी की है। यह कदम राज्य सरकार द्वारा पेट्रोल और डीजल पर मूल्य वर्धित कर (वैट) में क्रमशः 61 पैसे प्रति लीटर

.

.

और 92 पैसे प्रति लीटर की वृद्धि की घोषणा के दो दिन बाद उठाया गया है। शनिवार को जारी अधिसूचना के अनुसार, साधारण बसों का किराया प्रति यात्री प्रति किलोमीटर 23 पैसे बढ़ाकर 145 पैसे कर दिया गया है। HVAC (हीटिंग, वेंटिलेशन और एयर कंडीशनिंग) बसों का किराया प्रति यात्री प्रति किलोमीटर 28 पैसे से 174 पैसे तक बढ़ा दिया गया है। इंटीग्रल कोच का किराया 41 पैसे बढ़ाकर 261 पैसे और सुपर इंटीग्रल कोच का किराया 46 पैसे बढ़ाकर 290 पैसे कर दिया गया है।

.

.

पंजाब रोडवेज के जनरल मैनेजर नवराज बातिश ने कहा कि संशोधित किराया राज्य भर में पंजाब रोडवेज, पीआरटीसी और निजी कंपनियों द्वारा संचालित बसों सहित सभी बसों पर लागू होगा। उन्होंने कहा कि “किराए में बढ़ोतरी बहुत पहले से ही लंबित थी, क्योंकि पिछली बढ़ोतरी तीन-चार साल पहले हुई थी। इस कदम से परिवहन विभाग के राजस्व में वृद्धि होने की उम्मीद है, जो महिलाओं के लिए मुफ्त बस यात्रा सुविधा से बुरी तरह प्रभावित हुआ है।

.

.

अधिसूचना के अनुसार, किराए को निकटतम 5 रुपए तक पूर्णांकित किया जाएगा, भले ही गणना की गई राशि 2.5 रुपए से थोड़ी अधिक हो। उदाहरण के लिए, यदि किराया 12.5 रुपए है, तो यात्रियों को 15 रुपए का भुगतान करना होगा। लुधियाना डिपो के बस यूनियन के अध्यक्ष शमशेर सिंह ने कहा “नकदी की कमी से जूझ रही सरकार मुफ्त में सब कुछ दे रही है और अब वित्तीय बोझ उठाने के लिए वह आम आदमी की जेब से पैसे निकाल रही है।

.

.