PTB News

Latest news
LKC ਵੱਲੋਂ “ਪੇਜ ਟੂ ਸਟੇਜ: LKC ਬੁੱਕ ਰੀਡਿੰਗ ਐਂਡ ਰਿਵਿਊ ਕੰਪੀਟੀਸ਼ਨ 2026” (Page to Stage: LKC Book Reading a... आईवी वर्ल्ड स्कूल में दशहरा उत्सव की धूम, विद्यार्थियों ने दिया संस्कृति, संस्कार , सदाचार और अच्छाई... सेंट सोल्जर डिवाइन पब्लिक स्कूल में मदर्स हैप्पीनेस क्लब के तत्वावधान में दशहरा एवं नवरात्रि समारोह ... एच.एम.वी. की छात्रा ने संस्थान का मान बढ़ाया, इनोसेंट हार्ट्स स्कूल में नन्हे सितारों ने बिखेरी अपनी प्रतिभा की चमक : ‘स्पॉटलाइट’ बना आकर्षण का के... इनोसेंट हार्ट्स स्कूलों में नेकी और सच्चाई की जीत के संदेश के साथ मनाया गया दशहरा, डी.ए.वी. यूनिवर्सिटी में विश्व खाद्य दिवस पर ‘संडे ऑन साइकिल’ का 95वां संस्करण, स्वस्थ जीवन का दिया ... Actor Tiger Shroff फायरिंग केस में बड़ा एक्शन, तीन को किया कोटा से गिरफ्तार Actor Tiger Shroff पर की गई फायरिंग के बाद सामने आई हमलावरों की तस्वीरें, बाइक हुई बरामद Big Breaking : Actor Tiger Shroff पर फायरिंग, कई लोग हुए घायल

वासल एजुकेशन के द्वारा हर्षोउल्लास के साथ “अध्यापकगण सम्मान एवं पुरस्कार वित्तत्रण” समारोह का किया आयोजन,

vasal-education-celebrated-we-honour-a-special-award-ceremony

.

PTB News “शिक्षा” : आज जेम्स कैम्ब्रिज इंटरनेशनल स्कूल होशियारपुर में, “अध्यापक दिवस” पर “अध्यापकगण सम्मान एवं पुरस्कार वित्तत्रण” समारोह का आयोजन हर्षोउल्लास के साथ किया गया । जिसमें मुख्यातिथि के रूप में वासल एजुकेशन के मुख्याध्यक्ष श्री के.के वासल जी एवं चेयरमैन श्री संजीव कुमार वासल जी पधारे और उन्होने अपने कर कमलों से कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया ।

.

इनके साथ साथ वासल एजुकेशनल की उपाध्यक्ष श्रीमती ईना वासल जी, सी. ई.ओ श्री राघव वासल जी तथा निर्देशिका श्रीमती अदिती वासल जी तथा वासल एजकेशनल के गणमान्य सदस्य भी शामिल हुए। इस समारोह का आयोजन शिक्षण के क्षेत्र में अध्यापक गणों द्वारा दिए गए अनुपम योगदान की सराहना करना था जिसके लिए विभिन्न पुरस्कारों का वित्तत्रण किया गया जिसके लिए इन पुरस्कारों को दस क्षेणियों में विभाजित किया गया।

.

जिसमें सेवा उत्कृष्टता पुरस्कार: “5 वर्ष से अधिक अवधि वाले अध्यापकगणों को – कांस्य पदक ,10 वर्ष से अधिक अवधि वाले अध्यापकगणों को – रजत पदक ,15 वर्ष से अधिक अवधि वाले अध्यापकगणों को – स्वर्ण पदक से सम्मानित किया गया । प्रतिबद्धता चैंपियन पुरस्कार: उन लोगों को पुरुस्कृत किया गया जो सपर्पण के साथ अपने काम का प्रबंधन करते हैं और कम छुट्टियां लेते हैं; शैक्षणिक उत्कृष्टता पुरस्कार: उत्कृष्ट परिणाम देने वाले शिक्षकों को दिया गया ;

.

सोशल मीडिया जुड़ाव पुरस्कार: वासल एजुकेशन सोशल प्लेटफॉर्म पर सबसे अधिक जुड़ाव और समर्थन वाले लोगों को सम्मान देना था ; परिचालन समर्थन पुरस्कार:यह पुरुस्कृत उन लोगों को दिया गया जिन्होंने लोगों ने अप्रत्यक्ष रूप हर कार्य में समर्थन दिया और सफलता के शिखर को छुआ ; जिला टॉपर पुरस्कार: यह पुरस्कार उन विद्यालयों को दिया गया जिन्होंने अपने जिले में टॉप किया , सुविधा उत्कृष्टता पुरस्कार: शीर्ष-स्तरीय सुविधाओं को बनाए रखने के लिए जिम्मेदार टीमों को पुरुस्कृत किया गया ;

.

इवेंट लीडरशिप पुरस्कार: उन लोगों के लिए था जिन्होंने सबसे उत्कृष्ट कार्यक्रमों का आयोजन और निष्पादन किया है; शीर्ष प्रतिक्रिया रेटिंग पुरस्कार: उच्चतम गूगल समीक्षा रेटिंग वाले स्कूलों को भी पुरुस्कृत किया गया ; छात्र पसंद पुरस्कार: छात्रों के मतदान के अनुसार छात्रों के पसंदीदा शिक्षक को भी पुरुस्कृत किया गया। इस विशेष समारोह पर वासल एजुकेशन के मुख्याध्यक्ष श्री के.के वासल जी ने ‘अध्यापक दिवस’ पर अपनी शुभकामनाएँ देते हुए

.

अपने संदेश को जन सामान्य तक पहुँचाते हुए कहा कि,”समाज के निर्माता वर्ग का हमें आदर सत्कार करना चाहिए और अध्यापक वर्ग को इस बात का ध्यान रखना होगा कि हम सबको शिक्षा का परचम ऊंचा रखना हैं । जिसके लिए उसे हर विकट परिस्थिति में भी अपने कर्तव्य को निभाते हुए समाज के निर्माणकर्ता के रूप में कार्यरत रहना ही होगा ,क्योंकि अध्यापक सिर्फ अध्यापक नहीं है बल्कि वो अपने छात्रों के लिए विश्वास का आधार है जिसके बल पर ही छात्रों ने अपने लक्ष्य को भेदने में सक्षम होना है।

.

वासल एजुकेशन के चेयरमैन श्री संजीव कुमार वासल जी ने इस विशेष अवसर कहा कि,”अध्यापक वर्ग हमारे समाज की रीड़ की हड्डी है जिसके बल पर आज सारा समाज खड़ा है इस वर्ग को शक्ति एवं सम्मान प्रदान करना हम सब का फ़र्ज़ है ताकि उनके मनोबल को बढ़ाया जा सके। इसलिए हम सबको अपने इस कर्तव्य को निष्ठापर्वक निभाने के लिए प्रयासरत रहना चाहिए।”

.