PTB News

Latest news
जालंधर : PAP मुख्यालय में मनाया गया पुलिस स्मृति दिवस, DGP गौरव यादव ने पुलिस शहीदों को दी भावपूर्ण ... CM मान का कटा दिल्ली एयरपोर्ट पर 50,000 रूपये का चालान, 3 घंटे रोका Actor Tiger Shroff फायरिंग केस में हुआ बड़ा खुलासा, शूटरों के निशाने पर थे कई दिग्गज एक्टर LKC ਵੱਲੋਂ “ਪੇਜ ਟੂ ਸਟੇਜ: LKC ਬੁੱਕ ਰੀਡਿੰਗ ਐਂਡ ਰਿਵਿਊ ਕੰਪੀਟੀਸ਼ਨ 2026” (Page to Stage: LKC Book Reading a... आईवी वर्ल्ड स्कूल में दशहरा उत्सव की धूम, विद्यार्थियों ने दिया संस्कृति, संस्कार , सदाचार और अच्छाई... सेंट सोल्जर डिवाइन पब्लिक स्कूल में मदर्स हैप्पीनेस क्लब के तत्वावधान में दशहरा एवं नवरात्रि समारोह ... एच.एम.वी. की छात्रा ने संस्थान का मान बढ़ाया, इनोसेंट हार्ट्स स्कूल में नन्हे सितारों ने बिखेरी अपनी प्रतिभा की चमक : ‘स्पॉटलाइट’ बना आकर्षण का के... इनोसेंट हार्ट्स स्कूलों में नेकी और सच्चाई की जीत के संदेश के साथ मनाया गया दशहरा, डी.ए.वी. यूनिवर्सिटी में विश्व खाद्य दिवस पर ‘संडे ऑन साइकिल’ का 95वां संस्करण, स्वस्थ जीवन का दिया ...

शेयर बाजार के हरे निशान पर खुलते ही मिडकैप और स्मॉलकैप में आज देखने को मिली बड़ी तेजी,

stock-market-opened-today-10-september-in-green-mark-midcap-and-smallcap-returned-to-growth

PTB Business न्यूज़ मुंबई : भारतीय शेयर बाजार मंगलवार के कारोबारी सत्र में बड़ी बढ़त के साथ खुला। बाजार के सभी मुख्य सूचकांकों में हरे निशान में कारोबार हो रहा है। सुबह 9:22 पर सेंसेक्स 139 अंक या 0.17 प्रतिशत की तेजी के साथ 81,698 और निफ्टी 52 अंक या 0.21 प्रतिशत की बढ़त के साथ 24,988 पर था। कल के सत्र में गिरावट के बाद आज मिडकैप और स्मॉलकैप में खरीदारी देखी जा रही है।

.

.

निफ्टी मिडकैप 100 इंडेक्स 687 अंक या 1.18 प्रतिशत की बढ़त के साथ 59,036.45 और निफ्टी स्मॉलकैप 100 इंडेक्स 194 अंक या 1.02 प्रतिशत की बढ़त के साथ 19,290 पर था। नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) पर करीब सभी सूचकांकों में हरे निशान में कारोबार हो रहा है। सबसे अधिक बढ़त आईटी, पीएसयू बैंक, फार्मा, रियल्टी, मीडिया, एनर्जी और इन्फ्रा हरे निशान में हैं।

.

.

सेंसेक्स पैक में पावर ग्रिड, भारती एयरटेल, एक्सिस बैंक, टाटा स्टील, सन फार्मा, एनटीपीसी, विप्रो, आईटीसी, टाइटन, नेस्ले, जेएसडब्ल्यू स्टील और अल्ट्राटेक सीमेंट टॉप गेनर्स हैं। बजाज फिनसर्व, एमएंडएम, बजाज फाइनेंस, कोटक महिंद्रा बैंक, इंडसइंड बैंक, एचडीएफसी बैंक और टीसीएस टॉप लूजर्स हैं। एशिया के बाजारों में मिलाजुला माहौल है। टोक्यो, हांगकांग, जकार्ता और सोल के हरे निशान में हैं।

.

.

अमेरिका के बाजार सोमवार को हरे निशान में बंद हुए थे। बाजार के जानकारों का कहना है कि बाजार में दो तरह ट्रेंड देखने को मिल रहे हैं। पहला- मिडकैप और स्मॉलकैप में बिकवाली देखी जा रही है। दूसरा- बैंकिंग स्टॉक जो कि काफी समय से चले नहीं थे। उनमें खरीदारी देखी जा रही है। यह दिखाता है कि अब केवल अच्छी क्वालिटी वाले शेयरों में ही खरीदारी का ट्रेंड है। ऐसे में निवेशकों के लिए गिरावट पर अच्छी क्वालिटी और सही वैल्यूएशन वाले शेयरों में खरीदारी सही रणनीति है।

.

.