PTB News

Latest news
जालंधर : PAP मुख्यालय में मनाया गया पुलिस स्मृति दिवस, DGP गौरव यादव ने पुलिस शहीदों को दी भावपूर्ण ... CM मान का कटा दिल्ली एयरपोर्ट पर 50,000 रूपये का चालान, 3 घंटे रोका Actor Tiger Shroff फायरिंग केस में हुआ बड़ा खुलासा, शूटरों के निशाने पर थे कई दिग्गज एक्टर LKC ਵੱਲੋਂ “ਪੇਜ ਟੂ ਸਟੇਜ: LKC ਬੁੱਕ ਰੀਡਿੰਗ ਐਂਡ ਰਿਵਿਊ ਕੰਪੀਟੀਸ਼ਨ 2026” (Page to Stage: LKC Book Reading a... आईवी वर्ल्ड स्कूल में दशहरा उत्सव की धूम, विद्यार्थियों ने दिया संस्कृति, संस्कार , सदाचार और अच्छाई... सेंट सोल्जर डिवाइन पब्लिक स्कूल में मदर्स हैप्पीनेस क्लब के तत्वावधान में दशहरा एवं नवरात्रि समारोह ... एच.एम.वी. की छात्रा ने संस्थान का मान बढ़ाया, इनोसेंट हार्ट्स स्कूल में नन्हे सितारों ने बिखेरी अपनी प्रतिभा की चमक : ‘स्पॉटलाइट’ बना आकर्षण का के... इनोसेंट हार्ट्स स्कूलों में नेकी और सच्चाई की जीत के संदेश के साथ मनाया गया दशहरा, डी.ए.वी. यूनिवर्सिटी में विश्व खाद्य दिवस पर ‘संडे ऑन साइकिल’ का 95वां संस्करण, स्वस्थ जीवन का दिया ...

जालंधर के प्रसिद्ध शिव मंदिर को चोरों ने बनाया निशाना, चढ़ावा और दानपात्र लेकर हुए फरार,

jalandhar-ghass-mandi-famous-shiv-temple-theft-cctv-camera

.

.

PTB Big न्यूज़ जालंधर : जालंधर में चोर और लुटेरों का आतंक बढ़ता ही जा रहा है आए दिन चोरी की वारदातें हो रही हैं जिनको अंजाम देने के बाद आरोपी फरार हो जाते हैं। शहर में अब चोरों और लुटेरों से मंदिर और धार्मिक स्थानों भी अछूते नहीं रह गए हैं। ऐसा ही एक नया मामला बीती रात यानि सोमवार को शहर के बस्ती क्षेत्र में स्थित घास मंडी, भगत दी में खुई, जहां पर चोरों ने शिव मंदिर को ही निशाना बना लिया।

.

.

आरोपी मंदिर के अंदर से सारा चढ़ावा अपने साथ ले गए। आरोपी छत के रास्ते मंदिर में घुसे थे। जिसका सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया है। जिसमें आरोपी मंदिर के अंदर चोरी करते हुए नजर आ रहे हैं। इस वारदात के बाद से हिंदु नेताओं और समाज में काफी रोष है। मंदिर कमेटी के मेंबर सोनू वर्मा ने बताया कि जब सुबह साढ़े 5 बजे मंदिर खोलने की कोशिश की गई तो मंदिर में अंदर से ताला लगा मिला।

.

jalandhar-ghass-mandi-famous-shiv-temple-theft-cctv-camera

.

जिसके बाद पंडित द्वारा किसी तरह धक्का मारकर ताला खोला गया तो अंदर जाकर देखा कि अंदर सारा सामान अस्त व्यस्त था और मंदिर के सभी दान पात्र चोरी हो चुके थे। मंदिर में जांच शुरू की गई तो पता चला कि उक्त मंदिर में आरोपी शिवालय में लगे एग्जॉस्ट फैन की जगह से मंदिर के अंदर घुसे थे। ऊपर जाकर देखा तो मंदिर के 4 दान पात्र वहीं पर पड़े थे और उसमें कोई भी पैसा नहीं था।

.

.

जिसके बाद सीसीटीवी जांच किए गए तो एक चोरी नजर आया और सभी दान पात्र एक एक कर आरोपी ने अपने साथियों को पकड़ाए। वर्मा ने बताया कि फिलहाल त्योहारों के बाद आज कल में गल्ले खोलने थे। त्योहारों का सारा चढ़ावा गल्लों में ही पड़ा था। जो आरोपी अपने साथ ले गए। वर्मा ने कहा- थाना नंबर-5 की पुलिस जांच के लिए मौके पर आई थी। मगर हमारे साथ सहयोग नहीं किया गया। थाना डिवीजन नंबर-5 की पुलिस मामले की जांच कर रही है।